2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्रीलंका: राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे के मंत्रिमंडल में नए राज्य मंत्रियों और उप मंत्रियों ने ली शपथ

गोतबाया राजपक्षे ने सत्ताधारी पार्टी के उम्मीदवार सजीथ प्रेमदासा को राष्ट्रपति चुनाव में हराया था गोतबाया के मंत्रिमंडल में 35 राज्य मंत्रियों और तीन उप मंत्रियों ने शपथ ली

2 min read
Google source verification
srilanka.jpg

कोलंबो। श्रीलंका ( Sri Lanka ) में राष्ट्रपति चुनाव के बाद अब बुधवार को राष्ट्रपति सचिवालय में शपथग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जहां नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे के समक्ष लगभग 35 राज्य मंत्रियों और तीन उप मंत्रियों ने शपथ ली।

द संडे टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति गोतबाया ने पिछले सप्ताह 16 सदस्यीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति की थी। ये नया मंत्रिमंडल अगले संसदीय चुनाव तक काम करेगा।

शपथ लेने वाले राज्यमंत्रियों की सूची इस प्रकार है :

रक्षा राज्यमंत्री - चमन राजपक्षे

भूमि एवं भूमि विकास राज्य मंत्री - एस.बी. दिसानायके

आर्थिक मामले एवं नीति विकास राज्य मंत्री - जॉन सेनेवीरत्ने

Sri Lanka President Election: चीन के करीबी गोतबाया राजपक्षे की जीत भारत-श्रीलंका संबंध के लिए कितना अहम

पर्यटन राज्य मंत्री - अरुं दिका फर्नाडो

ऊर्जा राज्य मंत्री - महिंदानंदा अलुतगेमेज

विदेश राज्यमंत्री - सुशील प्रेमजंता

जल आपूर्ति राज्य मंत्री - वासुदेव ननयक्कड़ा

शहरी विकास राज्य मंत्री - जेमिनी लोकुगे

सिंचाई एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री - महिंदा यापा अबेयावर्दना

रेलवे राज्य मंत्री - सी.बी. रत्नायके

परिवहन राज्य मंत्री - दिलुम अमुनुगमा

सूचना एवं संचार राज्य मंत्री - लक्ष्मण यापा अबेयावर्दना

लघु एवं मध्यम उद्यम विकास राज्य मंत्री - सुसांत पुंशिनिलामे

आंतरिक विकास एवं उपभोक्ता कल्याण राज्य मंत्री - अनुरा प्रियदर्शना यापा

स्वदेशी चिकित्सा राज्य मंत्री - प्रियंकरा जयरत्ने

शिक्षा राज्य मंत्री - रंजीत सियंबालापितिया

युवा मामलों के राज्य मंत्री - दुमिंडा दिसानायके

ऊर्जा राज्य मंत्री - रोहिता अबेगुणवर्दने

उद्योग राज्य मंत्री - दयासिरी जयशेकरा

लोक प्रशासन राज्य मंत्री - लसंत अलगियावन्ना

निवेश संवर्धन राज्य मंत्री - केहेलिया रंबुकवेला

प्रौद्योगिकी और नवोन्मेष राज्य मंत्री - तिलंगा सुमतिपाला

मानवाधिकार एवं कानूनी सुधार राज्य मंत्री - मोहन प्रियदर्शना डी सिल्वा

महिला एवं बाल राज्य मंत्री - विजिता बेगुगोडा

वन्यजीव संसाधन राज्य मंत्री - जयंत समरवीरा

मत्स्य एवं मत्स्य उद्योग राज्य मंत्री - सनत निशांत परेरा

श्रीलंका: पूर्व स्पिन गेंदबाज मुरलीधरन ने की सियासी पारी की शुरुआत, उत्तरी प्रांत के राज्यपाल बने

सामुदायिक सशक्तिकरण राज्य मंत्री - तारक बालासुरिया

महावेली विकास राज्य मंत्री - रोशन रणसिंघे

कृषि निर्यात राज्य मंत्री - जनक वक्कुंबुरा

कृषि राज्य मंत्री - विदुर विक्रमनायके

विकास बैंक एवं ऋण राज्य मंत्री - शेहान सेमासिंघे

समुद्र तट राज्य मंत्री - कनक हेराथ

राजमार्ग राज्य मंत्री - लोहन रत्वट्टे

शपथ लेने वाले उप मंत्री

लोक प्रशासन, गृह मामलों, प्रांतीय परिषदों और स्थानीय सरकार के उप मंत्री - इंडिका अनुरुद्ध

सामुदायिक सशक्तिकरण और एस्टेट इन्फ्रास्ट्रक्च र डेवलपमेंट उप मंत्री - नीलम लंजा

मत्स्य और जलीय संसाधन उप मंत्री - कंचन विजेसेकरा

आपको बता दें कि गोतबाया राजपक्षे ने अपने प्रतिद्वंदी सत्ताधारी पार्टी के उम्मीदवार सजीथ प्रेमदासा को हराकर राष्ट्रपति का चुनाव जीता था। गोतबाया 2005 में अपने बड़े भाई महिंदा राजपक्षे के शासन में सेना में बतौर सचिव काम किया था।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.