28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रीलंका: पूर्व स्पिन गेंदबाज मुरलीधरन ने की सियासी पारी की शुरुआत, उत्तरी प्रांत के राज्यपाल बने

राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने मुरलीधरन को श्रीलंका के उत्तरी प्रांत के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया है मुरलीधरन राष्ट्रपति की नई सरकार की ओर से नियुक्त किए जाने वाले तीन नए राज्यपालों में शामिल हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 27 Nov 2019, 4:57 PM IST

murlidharan.jpeg

कोलंबो। क्रिकेटर से राजनेता बनने की कहानी कई खिलाड़ियों की है। न सिर्फ भारत में बल्कि कई देशों में क्रिकेट खिलाड़ी से लेकर अन्य खेलों में महारथ हासिल करने वाले शखस्यितों ने देश के बड़े-बड़े राजनीतिक पदों पर रहकर जिम्मेदारी संभाली है। अब इस कड़ी में एक और महान क्रिकेट खिलाड़ी का नाम जुड़ गया है।

स्पिन बॉलिंग के जादूगर और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक श्रीलंका के क्रिकेट खिलाड़ी मुथैया मुरलीधरन ने सियासी पारी की शुरुआत करते हुए नई जिम्मेदारी सभाली है।

श्रीलंका में गठित हुई अंतरिम सरकार, अप्रैल में होंगे आम चुनाव

श्रीलंका के नव नियुक्त राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने मुरलीधरन को श्रीलंका के उत्तरी प्रांत के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया है। मुथैया मुरलीधरन श्रीलंका के राष्ट्रपति की नई सरकार की ओर से नियुक्त किए जाने वाले तीन नए राज्यपालों में शामिल हैं, जिन्होंने इस महीने की शुरुआत में अपना कार्यभार संभाला।

राष्ट्रपति गोतबाया ने व्यक्तिगत रूप से मुरलीधरन को किया आमंत्रित

डेली मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने मुरलीधरन को उत्तरी प्रांत के गवर्नर का पद स्वीकार करने के लिए व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया था।

राष्ट्रपति सचिवालय के बताया है कि पूर्व स्पिनर मुरलीधरन को उत्तरी प्रांत का गवर्नर नियुक्त किया जाएगा। जबकि अनुराधा यमपथ को पूर्वी प्रांत का गवर्नर नियुक्त किया जाएगा और तिस्सा विथारना उत्तर मध्य प्रांत के गवर्नर के रूप में कार्यभार संभालेगी।

Sri Lanka President Election: चीन के करीबी गोतबाया राजपक्षे की जीत भारत-श्रीलंका संबंध के लिए कितना अहम

बता दें कि अनुराधा यमपथ राष्ट्रवादी उद्यमी संघ की अध्यक्ष और एक प्रतिष्ठित परिधान निर्यात कंपनी की निदेशक हैं। जबकि तिस्सा विथारणा एक पूर्व मंत्री और लंका समा समाज पार्टी के नेता हैं। तिस्सा ने लंबे समय तक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान के अध्यक्ष का पद संभाला था और वायरल बीमारियों के विशेषज्ञ चिकित्सक भी हैं।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.