
श्रीलंका सीरियल बलास्ट : सिलसिलेवार बम धमाकों से थर्राया कोलंबो, श्रीलंका और मुंबई हमलों में ये हैं समानताएं
कोलंबो। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में रविवार की सुबह सिलसिलेवार आठ धमाकों ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया। इस धमाके में अबतक 185 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 500 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद से प्रशासन ने फौरन ही इलाके में कर्फ्यू लगा दिया और सोशल मीडिया सेवा को बंद कर दिया। बता दें कि रविवार को ईसाई धर्म के पवित्र त्योहार ईस्टर के मौके पर अलग-अलग चर्च में हजारों की संख्या में लोग प्रार्थना करने के लिए पहुंचे थे।
मुबई हमले की तरह घटना को दिया गया अंजाम
बता दें कि पूरी दुनिया में आतंकियों ने कई बार इस तरह की घटना को अंजाम दिया है। भारत में 1993 में भी आतंकियों ने मुंबई में सिलसिलेवार बम धमाकों को अंजाम दिया था। आंतकियों ने समुद्र किनारे शहर मुंबई को को निशाना बनाया था और करीब साढ़े तीन बाद एक बार फिर आतंकियों ने समुद्र किनारे वाले देश श्रीलंका को दहलाया है। अब कोलंबो में हुए हमले में भी मुंबई हमले की पुनरावृत्ति नजर आ रही है। जिस तरह से मुंबई में हिंदू, ईसाई और यहूदियों को निशाना बनाया गया था, ठीक इस हमले में भी साफ नजर आ रहा है कि हिंदू, ईसाई और यहूदियों को निशाना बनाकर हमला किया गया है। इस तरह से मुंबई हमले और कोलंबो हमले में कई समानताएं नजर आ रही हैं। आइए जानते हैं कि मुंबई और कोलंबो में हुई इस खौफनाक घटना में क्या-क्या समानताएं हैं..
| 1993-मुंबई (भारत) | 2019-कोलंबो (श्रीलंका) |
| सिलसिलेवार 12 धमाके वो भी समुद्री किनारा था मार्च में हुआ था ब्लास्ट होटल को बनाया था निशाना 257 लोगों की हुई थी मौत यहां भी हिंदू,ईसाई और यहूदी थे निशाने पर यहां भी भारतीयों पर हमला यहां एक के बाद एक कई घंटे में हुए थे धमाके | सिलसिलेवार 6 धमाके |
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर .
Updated on:
22 Apr 2019 07:13 pm
Published on:
21 Apr 2019 04:53 pm
बड़ी खबरें
View Allएशिया
विदेश
ट्रेंडिंग
