20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mangal Gochar 2023: इन राशियों के लिए खुशियां लेकर आ रहा है 10 मई का दिन, ये ग्रह दिलाएंगे भाग्य का साथ

10 May 2023 will bring good luck for these 4 zodiac sign, Mara Transit in cancer, mercury rise in Aries: इन दोनों ही ग्रहों की कृपा राशि चक्र की चार राशियों पर बरसेगी। ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा से जानें आखिर कौन-कौन सी हैं वे भाग्यशाली राशियां...

2 min read
Google source verification

image

Sanjana Kumar

May 08, 2023

may_me_chamakne_ja_raha_hai_in_rashiyon_ka_bhagya.jpg

10 May 2023 will bring good luck for these 4 zodiac sign, Mara Transit in cancer, mercury rise in Aries: 10 मई का दिन राशि चक्र की 12 राशियों में से चार राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। दरअसल इस दिन मंगल ग्रह अपनी राशि में परिवर्तन करेंगे, वे कर्क राशि में गोचर करेंगे, वहीं बुध मेष राशि में उदय होंगे। इन दोनों ही ग्रहों की कृपा राशि चक्र की चार राशियों पर बरसेगी। ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा से जानें आखिर कौन-कौन सी हैं वे भाग्यशाली राशियां...

वृष
मेष राशि में बुध का उदय होना, मंगल का कर्क राशि में गोचर करना इस राशि के लोगों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस अवधि में इन लोगों का व्यक्तित्व पराक्रम से भरा रहेगा। इनके खिलाफ खड़े लोग भी अब इनके समर्थन में आएंगे। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं।

सिंह
सिंह राशि के लोगों के लिए बुध का उदय होना भाग्य का साथ दिलाने वाला रहेगा। वहीं मंगल का गोचर भी इन्हें आर्थिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। इस अवधि में आप कोई मांगलिक कार्य करवा सकते हैं। आपका पद और मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं। कुल मिलाकर यह समय आपके लिए बहुत शुभ रहने वाला है।

कन्या
कन्या राशि के लिए भी मंगल ग्रह का गोचर और बुध का उदय होना लाभ दिलाने वाला रहेगा। इनकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। कार्यस्थल पर सम्मान बढऩे से शत्रु सक्रिय होंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे।

कुंभ
मंगल के गोचर और बुध के उदय होने से इस राशि के लोगों के लिए स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। इस अवधि में इनके खर्च बढ़ेगे, लेकिन आमदनी भी साथ में बढ़ेगी। इस दौरान ये लोग अपनी रॉयल लाइफ जिएंगे।

ये भी पढ़ें: Mangal Gochar 2023: मंगल के कारण बन रहा है भयंकर योग, मणिपुर के बाद अन्य राज्यों पर भी खतरा