
Mars transit in cancer Effects will increase violence Like manipur: मणिपुर में भड़की हिंसा अब तक 50 से ज्यादा जिंदगियां लील चुकी है। हिंसाग्रस्त क्षेत्रों से नागरिकों को निकालने का ऑपरेशन जारी है। सुरक्षा बलों ने सोमवार को भी कुछ देर के लिए कफ्र्यू में ढील दी है। लोग जरूरी सामान खरीदते नजर आए। लोगों को निकालने के लिए महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश ने स्पेशल फ्लाइट्स चलाई हैं। इसके अलावा राजस्थान, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड की सरकारों ने भी रेस्क्यू के लिए कदम उठाए हैं। मणिपुर में मैतेई आरक्षण को लेकर भड़की जातिगत हिंसा उग्र रूप ले चुकी है। वहीं मध्य प्रदेश के मोरेना जिले में हाल ही में हुई पारिवारिक हिंसा में एक ही परिवार के 6 लोगों की हत्या कर दी गई। हिंसा के ये मामले अब मध्यप्रदेश या मणिपुर तक ही सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि देश के कई राज्यों में भी अब खतरा मंडरा रहा है। ज्योतिष एक्सपर्ट की मानें तो ग्रहों की ऐसी स्थिति बनने जा रही है, जिससे देश में वर्ग, जाति से संबंधित हिंसाएं बढ़ने की आशंका है। यहां तक कि खूनी संघर्ष भी होंगे।
दरअसल 10 मई को मंगल मिथुन राशि छोड़कर कर्क राशि में गोचर करने जा रहे हैं। कर्क राशि मंगल की नीच राशि मानी जाती है। मंगल कर्क राशि में प्रवेश करके षडोष्टक योग बनाएंगे। इससे अगले दो महीने देश के लिए भारी होंगे। दरअसल देश के कई राज्यों में भारी उथल-पुथल, हिंसा, खूनी संघर्ष खतरा बढ़़ सकता है। पत्रिका.कॉम के इस लेख में भोपाल के ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद तिवारी आपको बता रहे हैं मंगल का कर्क राशि में गोचर कैसे देश-दुनिया को प्रभावित करेगा, देश के किन राज्यों पर डालेगा अशुभ प्रभाव...
10 मई को मंगल बनाएंगे षडोष्टक योग
ज्योतिषाचार्य का कहना है कि जैसे ही मंगल मिथुन राशि को छोड़कर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, वैसे ही षडोष्टक योग का निर्माण होगा। मंगल ग्रह देश के उत्तरी इलाकों का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे में मंगल के गोचर से बनने जा रहा षडोष्टक योग सबसे ज्यादा उत्तरी राज्यों पर ही प्रतिकूल असर डालेगा। खासतौर पर उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर में हिंसाएं बढ़ेंगी। वर्ग और जातिगत संघर्ष बढ़ेंगे। खूनी संघर्षों के मामले भी लगातार बढ़ सकते हैं। यह स्थिति अगले दो महीने तक बनी रहेगी।
Updated on:
9 May 2023, 10:35 AM IST
Published on:
8 May 2023, 2:05 PM IST
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.