7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

New Year 2022 Predictions : देश दुनिया में बढ़ेगा तनाव, साथ ही आमिक्रॉन, डेल्टा की स्थिति व भारत का भविष्य

2022 Predictions : आमिक्रॉन, डेल्टा सहित देश दुनिया की 2022 में स्थिति

3 min read
Google source verification
Omicron and Delta variant in 2022

Omicron and Delta variant predictions in 2022

कालसर्प योग के साथ नया साल 2022 शुरु हो चुका है। ऐसे में इस साल को लेकर लोगों के मन में तमाम तरह की जिज्ञासा बनी हुईं हैं। जैसे कोरोना हमें किस तरह से प्रभावित करेगा, क्या कोरोना का डेल्टा वेरियेंट हमें एक बार फिर परेशान करेगा? या देश और दुनिया में बढ़ रहे तनाव के बीच भारत के आसपास के देशों व दुनिया में अमेरिका चीन सहित ताइवान के संंबंधों का क्या होगा।

ऐसे में इस संबंध में ज्योतिष के जानकार एके शुक्ला का कहना है आजाद भारत की कुंडली के अनुसार ग्रहों की दशा के तहत अप्रैल 2022 से देश का समय काफी अच्छा आता दिख रहा है। वहीं देश दुनिया में अमेरिका और चीन में ताइवान और तिब्‍बत को लेकर तनाव में वृद्धि हो सकती है। जिसके चलते शीत युद्ध जैसी स्थिति का एक बार निर्माण हो सकता हैं।

वहीं आजाद भारत की कुंडली के हिसाब से इस समय देवगुरु यानि बृहस्पति अष्टम भाव में चल रहे हैं, जिससे बीमारियों के बढ़ने की संभावना है। इस दौरान देश में अत्यधिक भय के कारण घबराने की जरूरत नहीं है। लेकिन सावधानियां इस दौरान रखनी अति आवश्यक रहेंगी।

कोरोना के चलते भारत में लॉकउाउन जैसे स्थिति आती इस साल नहीं दिख रही है। हां कुछ जगह शनिवार, रविवार के अलावा रात का कर्फ्यू या लॉकडाउन लग सकता है। जबकि अप्रैल 2022 से बृहस्पति अपनी ही राशि मीन में चले जाएंगे।

ग्रहों की दशा के अनुसार कूटनीतिक मोर्चे पर चीन और अमेरिका के बीच संघर्ष होना तय है। जिसके चलते चीन के खिलाफ अमेरिका प्रशासन एक ठोस रणनीति बनाता दिखेगा। ऐेसे में ताइवान का मसला हो या तिब्‍बत का दोनों मोर्चों पर कूटनीतिक जंग के ज्‍यादा आसार हैं।

Must Read-साल 2022 की शुरुआत में ही सभी ग्रह राहू-केतु के बंदी और अब पूरे साल रहेंगे

इस साल राष्‍ट्रपति बाइडन चीन से सीधे जंग के जगह कूटनीतिक मोर्चे पर घेरते दिख रहे हैं। इसके तहत तिब्‍बत के साथ उइगर मुस्लिमों की समस्‍या भी शामिल की जा सकती है। अमेरिका इस दौरान चीन को नई चुनौती देने की रणनीति पर काम कर सकता है।

भारत के संबंध में पंडित शुक्ला का कहना है कि जनवरी 2022 से मार्च 2022 तक बीमारियों को लेकर अत्यंत सतर्क रहना होगा। ऐसे में डरने की जगह बचाव के तरीके अपनाने होंगे। इस दौरान अमेरिका हिंद-प्रशांत के क्षेत्र में अपनी सैन्य मौजूदगी और रणनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए अमेरिका ताइवान और त‍िब्‍बत के बहाने चीन पर तीर तान सकता है।

Must Read- शनि हैं 2022 के राजा जानें किन राशि वालों की चमकाएंगे किस्मत

भारत की 2022 में स्थिति:
पं. शुक्ला के अनुसार भारत के इस दौरान अपने आसपास के उन देशों से जिनसे संबंध ठीक नहीं है तनाव बढ़ सकता है। जिसके चलते भारत और इन देशों के बीच थोड़ा बहुत टकराव भी देखने को मिल सकती है। ग्रहों के संकेतों के अनुसार इस समय भारत अपना पराक्रम दिखाएगा।

वहीं यदि इस साल 2022 में प्राकृतिक आपदाओं व देश के लिए परेशनियों की बात करें तो देश को फरवरी 2022 से 15 मार्च तक सतर्क रहना होगा। वहीं जून से अगस्त तक का समय भी कुछ परेशानियों वाला हो सकता है। जबकि 15 अक्टूबर से 20 नवंबर तक के बीच विशेष सावधानी रखनी होगी। इस दौरान चक्रवात, भूस्खलन, बाढ़ जैसे हालात देश में देखने को मिल सकते हैं। वहीं इस समय विरोधियों या विपक्षी दलों के द्वारा सरकार के विरोध में कुछ विशेष किया जा सकता है।

Must Read -साल 2022 में इन राशि से नाराज हैं शनि, देंगे दंड- जानें बचाव के लिए क्या करें

इसके अलावा जहां तक कोरोना के आमिक्रॉन व डेल्टा वेरिएंट को लेकर भारत में प्रसार की संभावना है, तो अब स्थिति पहले की तरह भयानक होती नहीं दिख रही। हां कोई नया वेरिएंट या कोई दूसरी बीमारी भी इस साल आ सकती है। लेकिन इस स्थिति को बचाव व सतर्कता के माध्यम से कम किया जा सकता है। ये बीमारियां मुख्य रूप से अपना फैलाव मार्च 2022 तक ही करती दिख रही हैं। ऐसे में इस पूरे साल लोगों को इसे नियंत्रण में रखने के लिए सतर्क तो रहना ही होगा साथ ही बचाव के तरीके जैसे मास्क पहनना, लोगों से दूरी बनाकर रखना व लगातार हाथ भी धोने का विशेष ध्यान रखना होगा।