
Garud Puran : सनातन धर्म के कुल 18 पुराणों में से एक गरुड़ पुराण (garud puran) भी है, जिसे काफी महत्वपूर्ण माना गया है। इस गरुड़ पुराण में भगवान विष्णु और गरुड़ के बीच हुई बातचीत का जिक्र है। जिसमें मृत्यु, पुनर्जन्म और अंतिम संस्कार से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातों के बारे में जानकारी मिलती है।
साथ ही इसमें जीवन को जीने की सही राह के बारे में भी बताया गया है। भगवान विष्णु ने गरुड़ पुराण (garud puran) में मनुष्य की ऐसी 5 आदतों के बारे में जिक्र किया है, जिन्हें गलती से भी करने पर मनुष्य को दरिद्रता (money) का सामना करना पड़ता है।
वे 5 आदतें जो बनती हैं कंगाल होने का कारण...
: गरुड़ पुराण (garud puran) के अनुसार जो कि दूसरों की पीठ पीछे बुराई करते हैं, उनसे भी मां लक्ष्मी कभी प्रसन्न नहीं रहतीं। जिसके चलते ऐसे लोगों को हमेशा धन की कमी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा बिना वजह चिल्लाना या गुस्सा होना भी दरिद्रता का कारण बन सकता है, क्योंकि ऐसे माहौल में मां लक्ष्मी कभी नहीं आतीं।
: इसके अलावा गरुड़ पुराण (garud puran) के अनुसार मां लक्ष्मी गंदे कपड़े पहनने से नाराज हो जाती हैं, क्योंकि माता लक्ष्मी को स्वच्छता पसंद है और जहां साफ-सफाई होती है, वहीं उनका वास भी होता है। इसके लिए सुबह स्नान आदि करने के बाद स्वच्छ वस्त्र ही पहनने चाहिए। इससे धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा आप पर बनी रहेगी।
: वहीं गरुड़ पुराण (garud puran) के अनुसार रात को सोने से पहले कभी भी रसोई घर में झूठे बर्तन नहीं छोड़ने चाहिए, अगर आप ऐसा करते हैं तो व्यक्ति को शनि का बुरा प्रभाव झेलना पड़ सकता है। साथ ही इससे माता लक्ष्मी भी नाराज होती हैं और कभी घर में प्रवेश नहीं करती, अत: इससे बचने के लिए रात को खाना खाने के बाद झूठे बर्तन साफ कर देने चाहिए।
: इसके अतिरिक्त कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो कि हमेशा दूसरों की संपत्ति या दौलत को हड़पने के बारे सोचते रहते हैं। ऐसे लोगों को जीवन में कभी खुशी नहीं मिलती और ऐसे लोगों से माता लक्ष्मी नाराज रहती हैं। वहीं अपनी मेहनत के दम पर धन कमाने वाले व्यक्ति पर मां लक्ष्मी हमेशा कृपा बरसातीं हैं।
: एक ओर जहां लाइफस्टाइल में हुए बदलाव के चलते आजकल लोग रात को देर से सोते हैं और सुबह देर से उठते हैं। वहीं शास्त्रों में सुबह देर से उठने की आदत को बुरी आदत माना गया है। सुबह देर से उठने वाले लोग आलसी प्रवृति का कहा जाता हैं और यह भी माना जाता है कि उन्हें जीवन में कभी तरक्की नहीं मिलती। इसका कारण यह है कि आलस तरक्की की राह में एक बहुत बड़ी बाधा बन जाता है, वहीं यदि तरक्की नहीं होगी तो हमेशा धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
Published on:
12 Nov 2022 12:49 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
