9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Panchang : आज का पंचांग 10 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) – तिथि, नक्षत्र, राहुकाल, शुभ मुहूर्त व चौघड़िया

Aaj Ka Panchang 10 April 2026 (Friday) : आज का पंचांग 10 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) जानें – अष्टमी तिथि, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, राहुकाल (10:30 से 12:00), शुभ चौघड़िया, दिशा शूल, व्रत-त्योहार और ग्रह परिवर्तन की पूरी जानकारी।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

image

Pandit Mukesh Bhardwaj

Apr 09, 2026

Aaj Ka Panchang 10 April 2026

Aaj Ka Panchang 10 April 2026 : 10 अप्रैल 2026 का पंचांग हिंदी में (फोटो सोर्स: Gemini AI)

Aaj Ka Panchang 10 April 2026 (Friday) : 10 अप्रैल 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। आज वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है, जिसमें पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र और शिव योग का संयोग बन रहा है। इस दिन शीतलाष्टमी, कालाष्टमी जैसे महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार भी मनाए जाएंगे। आज के शुभ चौघड़िया (Today Choghadiya Timing) के अनुसार सुबह से लेकर दिन के विभिन्न समयों में कई शुभ मुहूर्त उपलब्ध हैं, जिनमें नए कार्य, यात्रा या मांगलिक कार्य प्रारंभ करना लाभकारी रहेगा। हालांकि राहुकाल और दिशा शूल का ध्यान रखना आवश्यक है ताकि कार्यों में बाधा न आए।

आज का पंचांग शुक्रवार 10 अप्रैल, 2026 | Aaj Ka Panchang 10 April 2026 (Friday)

  • विक्रम संवत् - 2083
  • संवत्सर नाम – रौद्र
  • शक संवत् – 1948
  • हिजरी सन् – 1447
  • मु. मास – 21 सव्वाल
  • अयन – उत्तरायण
  • ऋतु – बसंत ऋतु
  • मास – वैशाख
  • पक्ष – कृष्ण

आज का श्रेष्ठ चौघड़िया

क्रमचौघड़िया प्रकारसमय अवधिटिप्पणी
1चरसूर्योदय – 07:46शुभ कार्य के लिए उचित
2लाभ07:46 – 09:20बहुत शुभ
3अमृत09:20 – 10:54अत्यंत शुभ
4शुभ12:28 – 02:02शुभ कार्य हेतु अच्छा
5चर05:10 – सूर्यास्तशुभ कार्य के लिए उचित

दिशा शूल - आज पश्चिम दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए आज पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।
राहु काल वेला - (मध्यमान से) दिन 10.30 से 12.00 तक रहेगा
तिथि – अष्ठमी तिथि रात्रि 11.16 तक होगी तदुपरान्त नवमी तिथि होगी ।
नक्षत्र – पूर्वाषाढा़ नक्षत्र दिन 11.28 तक रहेगा तदुपरान्त उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होगा ।
योग – शिव योग सायं 6.30 तक रहेगा तदुपरान्त सिद्ध योग रहेगा ।
करण – बालव करण दिन 10.18 तक रहेगा तदुपरान्त कौलव करण रहेगा।

विशिष्ट योग

व्रत / दिवस विशेष – शीतलाष्टमी, बूढा बास्योड़ा (ठण्डा भोजन करना चाहि), कालाष्टमी, जल संसाधन दिवस, भारतीय रेल सप्ताह प्रारंभ,
चन्द्रमा – आज सायं 6.04 तक धनु राशि में होगा तदुपरान्त मकर राशि में प्रवेश होगा ।

ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन

  • बुध का मीन राशि में प्रवेश रात्रि 1-13 पर होगा।
  • आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज सायं 6.04 तक जन्म लेने वाले बच्चों की राशि धनु होगी तदुपरान्त मकर राशि होगी ।
  • आज दिन 11.28 तक जन्म लेने वाले बच्चों का पूर्वाषाढा़ नक्षत्र होगा तदुपरान्त उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होगा ।
  • आज जन्मे बच्चों का ताम्र पाद होगा ।
  • आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर ढ़ा, भे, भो, ज पर रखे जा सकते हैं।

धनु राशि के स्वामी बृहस्पति होने से व्यक्ति ज्ञानी व समझदार होता हैं परंतु गुस्सा जल्दी करते हैं। हैं। इनमें विवेक, शक्ति और पराक्रम होता हैं। सौम्य शांत, सरल स्वभाव, धार्मिक प्रकृति, उदार हृदय, परोपकारी, संवेदनशील, करुणा, दया आदि भावनाओं से युक्त होते हैं।

मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं. ये राशि शांत स्वभाव की धैर्यवान व सहनशील होती हैं परंतु ये लोभी भी होते हैं। इनका व्यवहार गहन विचार करने वाला व क्षमाशील होता हैं। ये लोग अच्छे व्यापारी होते हैं। ये चर राशि होने के कारण एक स्थान पर एक जगह टिक कर कार्य नहीं कर पाते।

बड़ी खबरें

View All

धर्म/ज्योतिष

ट्रेंडिंग