14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग): मंगलवार का पंचांग: आज बन रहे हैं शुभ-अशुभ योग, जानें लोहड़ी-भोगी पर्व और दिशा शूल का प्रभाव

Aaj Ka Panchang Tuesday, January 13, 2026 : आज का पंचांग 13 जनवरी 2026: जानें माघ कृष्ण दशमी तिथि, विशाखा नक्षत्र, राहुकाल, दिशा शूल, चौघड़िया, चंद्र राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तथा आज जन्मे बच्चों की राशि व नामाक्षर।

2 min read
Google source verification
Aaj Ka Panchang

Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग 13 जनवरी 2026 (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

Aaj Ka Panchang Tuesday, January 13, 2026 : आज का पंचांग मंगलवार, 13 जनवरी, 2026 : आज का पंचांग मंगलवार, 13 जनवरी 2026 आपको दिन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण ज्योतिषीय तथ्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान करता है। आज माघ माह की कृष्ण पक्ष दशमी तिथि, विशाखा से अनुराधा नक्षत्र परिवर्तन, राहुकाल, दिशा शूल, शुभ चौघड़िया, चंद्र राशि परिवर्तन, तथा लोहड़ी व भोगी पर्व जैसे विशेष योग बन रहे हैं। इसके साथ ही आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि, नक्षत्र, नामाक्षर और तुला व वृश्चिक राशि के स्वभाव व भविष्य की जानकारी भी इस पंचांग में शामिल है, जिससे आपका दिन शुभ और योजनाबद्ध बन सके।

विवरण श्रेणीजानकारी
दिनांकमंगलवार, 13 जनवरी, 2026
विक्रम संवत्2082
संवत्सर नामसिद्धार्थ
शक संवत्1947
हिजरी सन्1447 (23 रज्जब)
अयनउत्तरायण
ऋतुशिशिर ऋतु
मासमाघ
पक्षकृष्ण पक्ष

श्रेष्ठ चौघड़िये – आज चर का चौघड़िया 9.58 से 11.17 तक रहेगा, लाभ व अमृत के चौघड़िये क्रमशः 11.17 से 1.54 तक रहेंगे. शुभ का चौघड़िया 3.12 से 4.31 तक रहेगा. इन चौघड़ियों में शुभ कार्य प्रारम्भ किए जा सकते हैं।

तिथि – दशमी तिथि दिन 3.18 तक होगी तदुपरान्त एकादशी तिथि होगी ।

दिशा शूल - आज उत्तर दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए आज उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।
उपाय - यदि उत्तर दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व गुड़, केले अथवा काञ्जीबड़ा का सेवन करके, शुभ शगुन लेकर यात्रा प्रारम्भ करें।

राहु काल वेला - (मध्यमान से) दिन 3.00 से 4.30 तक
उपाय - राहु काल में शुभ कार्यों का प्रारंभ नहीं करना चाहिए। यदि कार्य को टाला जाना संभव ना हो तो मीठे पेय पदार्थ सेवन करके ही कार्य प्रारंभ करें। इससे राहुकाल का दुष्प्रभाव कम होगा।

नक्षत्र – विशाखा नक्षत्र रात्रि 12.07 तक होगा तदुपरान्त अनुराधा नक्षत्र होगा ।
योग – शूल योग रात्रि 7.05 तक रहेगा तदुपरान्त गंड योग रहेगा ।
करण – विष्टि करण दिन 3.18 तक रहेगा तदुपरान्त बव करण रहेगा।

विशिष्ट योग - कुमारयोग रात्रि 12-07 तक,
व्रत / दिवस विशेष – भद्रा दिन 3-18 तक, लोहडी उत्सव (पंजाब, हरियाणा व जम्मू काश्मीर में), भोगी (द.भा.) में,

चन्द्रमा – आज सायं 5.21 तक तुला राशि में होगा तदुपरान्त वृश्चिक राशि में प्रवेश होगा ।
ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन –

आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज सायं 5.21 तक जन्म लेने वाले बच्चों की राशि तुला होगी तदुपरान्त वृश्चिक राशि होगी ।
आज रात्रि 12.07 तक जन्म लेने वाले बच्चों का विशाखा नक्षत्र होगा तदुपरान्त अनुराधा नक्षत्र होगा ।
आज जन्मे बच्चों का ताम्र पाद होगा ।
आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर तु, ते, तो, न, नी पर रखे जा सकते हैं।

तुला राशि का स्वामी शुक्र होता हैं। यह सौम्य व भावुक होते हैं। इन्हें देश-विदेश घूमने का शौक होता है, किसी के अधीनस्थ रह कर कार्य करना पसंद करते हैं। यह एक स्थान पर टिक कर नहीं रहते। ये सुंदरता पसंद होते हैं और कलात्मक होते हैं। इनका स्वभाव आकर्षक होता हैं। ये न्यायशील, बुद्धिमान, तर्कशील एवं सर्तक रहने वाला होते हैं। जातक को देश-विदेशों में अनेक स्थानों पर भृमण करने के अवसर प्राप्त होते हैं। जातक बुद्धिमान, तर्कशील, साबधान एवं सर्तक रहने वाला, मध्यस्थता एवं न्याय करने में कुशल, विपरीत योनि के प्रति झुकाव रखता हैं। इनको हीरा अथवा श्वेत कपड़े पसंद होते हैं।

वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल होता हैं। ऐसे जातक स्थिर प्रवृति के होते हैं। ये जिद्दी, उत्साही, स्पष्टवादी, परिश्रमी, ईमानदार, समझदार, ज्ञानी, साहसी, दृढ़संकल्प, शीघ्र उत्तेजित हो जाने वाले व अपनी मेंहनत से कार्य करने वाले होते हैं। अपना निर्णय लेने में सक्षम होते हैं। इनको द्वा व्यवसाय, पुलिस, शोधकार्य, साधना, खनिज़ पदार्थों का व्यवसाय, खेती, पुरातत्त्व विज्ञान आदि कार्यों में सफलता मिलती है।