15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Panchang : आज का पंचांग 16 अप्रैल 2026: तिथि, नक्षत्र, राहुकाल, चौघड़िया, शुभ मुहूर्त व राशिफल

Aaj Ka Panchang 16 April 2026 : आज का पंचांग 16 अप्रैल 2026 (गुरुवार) जानें: चतुर्दशी तिथि, उत्तराभाद्रपद व रेवती नक्षत्र, राहुकाल, शुभ चौघड़िया, सर्वार्थ सिद्धि योग, दिशा शूल, ग्रह गोचर और मीन राशि में जन्मे बच्चों का भविष्यफल।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

image

Pandit Mukesh Bhardwaj

Apr 15, 2026

Panchang 16 April 2026

Panchang 16 April 2026 : आज का पंचांग 16 अप्रैल 2026 (फोटो सोर्स: Gemini AI)

Aaj Ka Panchang 16 April 2026: 16 अप्रैल 2026, गुरुवार का आज का पंचांग आपके दिन की सही शुरुआत और योजना बनाने में सहायक है। आज वैशाख मास की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि है, जो रात्रि 8:12 तक रहेगी, इसके बाद अमावस्या प्रारंभ होगी। उत्तराभाद्रपद और रेवती नक्षत्र के प्रभाव में यह दिन विशेष आध्यात्मिक और धार्मिक महत्व रखता है।

आज का पंचांग गुरुवार 16 अप्रैल, 2026 | Aaj Ka Panchang 16 April 2026

विक्रम संवत् - 2083
संवत्सर नाम – रौद्र
शक संवत् – 1948
हिजरी सन् – 1447
मु. मास – 27 सव्वाल
अयन – उत्तरायण
ऋतु – बसंत ऋतु
मास – वैशाख
पक्ष – कृष्ण

आज का चौघड़िया

चौघड़िया प्रकारसमयविशेषता
शुभसूर्योदय से 07:41 तकशुभ कार्य के लिए उत्तम
चर10:52 से 12:27 तकसामान्य व गतिशील कार्य
लाभ12:27 से 02:?? तकलाभदायक कार्यों के लिए अच्छा
अमृत02:?? से 03:37 तकअत्यंत शुभ व श्रेष्ठ समय
शुभ05:12 से सूर्यास्त तकसभी शुभ कार्यों के लिए अनुकूल

दिशा शूल - आज दक्षिण दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।
राहु काल वेला - (मध्यमान से) दिन 1.30 से 3.00 तक रहेगा.
तिथि – चतुर्दशी तिथि रात्रि 8.12 तक होगी तदुपरान्त तिथि होगी अमावस्या ।
नक्षत्र – उत्तराभाद्रपद नक्षत्र दिन 1.59 तक रहेगा तदुपरान्त रेवती नक्षत्र होगा ।
योग – ऐन्द्र योग दिन 10.37 तक रहेगा तदुपरान्त वैधृति योग रहेगा ।
करण – विष्टि करण दिन 9.22 तक रहेगा तदुपरान्त बव करण रहेगा।

विशिष्ट योग

सर्वार्थ-सिद्धि योग दिन 1-59 से प्रारम्भ।
व्रत / दिवस विशेष – भद्रा दिन 9-22 तक. पंचक, गुरु अंगददेव व हरकिशन पुण्य दिवस (नवीन मत से), गंडमूल प्रारंभ दिन 1-59 से,
चन्द्रमा – आज सम्पूर्ण दिन रात्रि मीन राशि में होगा ।
ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन – शुक्र का कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश रात्रि 10-14 पर,

आज जन्म लेने वाले बच्चे

  • आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि मीन होगी ।
  • आज दिन 1.59 तक जन्म लेने वाले बच्चों का उत्तराभाद्रपद नक्षत्र होगा तदुपरान्त रेवती नक्षत्र होगा ।
  • आज दिन 1.59 तक जन्मे बच्चों का लौह पाद होगा तदुपरान्त स्वर्ण पाद होगा ।
  • आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर झ, ञ, दे, दो, चा पर रखे जा सकते हैं।

मीन राशि के स्वामी गुरु हैं इस राशि के बच्चे सौम्य, गंभीर स्वाभाव वाले, बुद्धिमान, विवेकी, ज्ञानी, धार्मिक, परोपकारी, साहित्य प्रेमी, आध्यात्म प्रेमी, भावुक, अध्ययनशील, सज्जन, कल्पनाशील, उच्चाकांक्षी, स्वाभिमानी चंचल और कार्यों के प्रति थोड़े लापरवाह होते हैं.