
May 2026 Ank Jyotish : मई 2026 अंक ज्योतिष: इन 5 मूलांक वालों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा पैसा और सफलता (फोटो सोर्स : AI@chatgpt)
Numerology May 2026 : अंक ज्योतिष की दुनिया में हर महीने की अपनी अलग ही वाइब होती है। 2026 का मई कुछ लोगों के लिए तो सच में किसी जैकपॉट से कम नहीं होगा। अगर आपका मूलांक 1, 3, 5, 6 या 7 है, तो मान लीजिए, आपके लिए मई का महीना सौभाग्य के रास्ते खोलने आ रहा है सभी सितारे आपके पक्ष में बने हुए हैं।
अब जानते हैं, इस महीने आपके बंद रास्ते कैसे खुल सकते हैं और किन चीजों पर आपको थोड़ा ध्यान देना चाहिए।
अगर आपका जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, तो मई में आपका आत्मविश्वास अलग ही लेवल पर रहेगा। प्रमोशन के योग बन रहे हैं आपकी लीडरशिप क्वालिटी की खूब चर्चा होगी। काफी दिनों से रुके हुए काम फिर से चल पड़ेंगे। बस एक बात अहंकार आपके अच्छे समय में टांग न अड़ाए और जल्दी में कोई फैसला न लें, वरना नुकसान हो सकता है।
अगर आपकी जन्म तारीख 3, 12, 21 या 30 है, तो ये महीना काफी क्रिएटिव और ऊर्जावान रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए बहुत अच्छा समय है। नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो अच्छे ऑफर सामने आएंगे, नेटवर्किंग से धन-लाभ भी होगा। लेकिन कभी-कभी अति-आत्मविश्वास में दूसरों को कम न आंकें खर्चे बढ़ सकते हैं, उस पर कंट्रोल रखें।
अगर आपका जन्म 5, 14 या 23 तारीख को है, तो मई में लाइफ की बोरियत छूमंतर हो जाएगी। एनर्जी से भरपूर महसूस करेंगे, शायद किसी बिजनेस ट्रिप या वेकेशन का प्लान बन सकता है । आर्थिक लाभ के साथ निवेश से फायदा भी दिख रहा है। लेकिन जोश में आकर रिस्की इन्वेस्टमेंट न करें एक्सपर्ट से सलाह लेना हमेशा बेहतर है।
6, 15 या 24 तारीख को जन्मे हैं तो मई आपके लिए पारिवारिक खुशियों से भरा रहेगा। घर में कोई खास फंक्शन या उत्सव हो सकता है, प्यार के रिश्ते में अगर कोई खटपट थी, तो अब सुधरेगी। लक्जरी चीजों पर खर्च संभव है। पर दिल से पहले दिमाग भी चलाएं, जज्बात में न बहें, तबीतय खराब हो सकती है इसलिए सेहत और खान-पान का ध्यान जरूर रखें।
अगर आपका जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, तो ये महीना इनर ग्रोथ के लिए पर्फेक्ट है। प्रोफेशनल लाइफ में सब आपके फेवर में रहेगा, आपकी एकाग्रता बढ़ेगी। 1 मई 2026 क बाद मुश्किल काम भी आसान लगेंगे। ओवरथिंकिंग से दूर रहें, और अपनों के साथ थोड़ा वक्त बिताना भी लाभदायक रहेगा ।
इस मई में बुद्ध पूर्णिमा (1 मई) है, और उस दिन बनने वाला रवि योग आर्थिक तरक्की के लिए बहुत शुभ माना गया है। 30 अप्रैल के बाद नृसिंह जयंती से मई की शुरुआत होगी आध्यात्मिक ऊर्जा और शत्रुओं पर विजय की वाइब रहेगी। इसके अलावा, बुध की स्थिति में भी बदलाव आ रहा है, जिससे कई मूलांकों का बिजनेस स्किल और आर्थिक मसले प्रभावित होंगे।
तो कुल मिलाकर, मई 2026 इन 5 मूलांकों के लिए मौके के दरवाजे खोल रहा है। बस जरूरत उसी समय सही फैसला लेने की और अपनी बातों में संतुलन रखने की। याद रहे जब मेहनत पे किस्मत की नजर पड़ती है, तभी असली जैकपॉट लगती है।
अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहाँ दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सटीकता या सफलता की गारंटी नहीं देते हैं। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।
Published on:
29 Apr 2026 11:58 am
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
