25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Surya Strong Upay: क्या आपका मूलांक1( 1, 10, 19 या 28) है? जानें सूर्य को मजबूत करने के असरदार उपाय

Mulank 1 Upay: अंक ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को होता है, उनका मूलांक 1 माना जाता है। इस मूलांक का स्वामी सूर्य होता है, जो आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और ऊर्जा का प्रतीक है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

MEGHA ROY

Apr 25, 2026

Mulank 1 Upay, Numerology 1,Surya Strong Upay,

Mulank 1 Surya Strong Upay| Chatpat

Surya Strong Upay: अगर आपका मूलांक 1(1, 10, 19 या 28) है, तो यह समय अपनी किस्मत को नई चमक देने का हो सकता है। अंकज्योतिष के अनुसार, सूर्य देव इस मूलांक के स्वामी हैं, जो सफलता, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का प्रतीक माने जाते हैं। लेकिन जब सूर्य कमजोर होता है, तो यही गुण जीवन में बाधा और असंतुलन पैदा कर सकते हैं। ऐसे में कुछ खास ज्योतिष उपाय अपनाकर सूर्य को मजबूत किया जा सकता है और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए जा सकते हैं। फेमस एस्ट्रोलॉजर सिद्धार्थ एस कुमार के अनुसार, ये उपाय न सिर्फ आत्मबल बढ़ाते हैं बल्कि सफलता और सम्मान के रास्ते भी खोलते हैं।

सूर्योदय के समय उठने की आदत

दिन की शुरुआत सूर्योदय से पहले करना बेहद लाभकारी माना जाता है। उगते सूर्य को शांत मन से देखने से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। यह आदत धीरे-धीरे आत्मविश्वास बढ़ाती है और मानसिक स्पष्टता भी देती है।

पिता और गुरु का सम्मान

सूर्य का संबंध पिता और गुरु से माना जाता है। उनके प्रति सम्मान और आशीर्वाद लेना जीवन में स्थिरता लाता है। समय-समय पर उनकी सेवा या छोटी-छोटी खुशियां देना भी आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।

सूर्य को जल अर्पित करें

हर सुबह तांबे के लोटे में जल भरकर सूर्य को अर्घ्य देना एक प्रभावी उपाय है। जल अर्पित करते समय मन को शांत रखें और ध्यान सूर्य पर केंद्रित करें। इससे आत्मबल बढ़ता है और जीवन में आने वाली बाधाएं कम होती हैं।

मंत्र जाप का महत्व

सूर्य गायत्री मंत्र या सूर्य के बारह नामों का नियमित जाप मन को स्थिर करता है। यह उपाय विशेष रूप से तब फायदेमंद होता है जब जीवन में पहचान या करियर से जुड़ी समस्याएं चल रही हों।

दान का प्रभाव

जरूरतमंदों, विशेषकर वृद्धाश्रम में गेहूं का दान करना शुभ माना जाता है। यह न केवल सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का एक तरीका है, बल्कि इससे जीवन में सम्मान और संतुलन भी बढ़ता है।

अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहां दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सटीकता या सफलता की गारंटी नहीं देते हैं। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।

बड़ी खबरें

View All

धर्म और अध्यात्म

धर्म/ज्योतिष

ट्रेंडिंग