
April 2023: Grah gochar and sun eclipse will make rich these zodiac signs: शनिवार से साल 2023 का चौथा महीना अप्रैल शुरू हो जाएगा। इस माह में जहां धन-वैभव और ऐश्वर्य के कारक माने जाने वाले शुक्र ग्रह अपनी राशि में परिवर्तन करेंगे। बल्कि इस माह में सूर्य, देव गुरु बृहस्पति, चंद्रमा, राहु के साथ ही अन्य ग्रह भी अपनी राशि में परिवर्तन करेंगे। कई नक्षत्रों की चाल भी इस माह में बदलने जा रही है। वहीं साल का पहला सूर्य ग्रहण भी इसी माह में लगने जा रहा है। इन सभी खगोलिय घटनाओं का असर कुछ राशियों को विशेष रूप से प्रभावित करेगा। इस माह ही नहीं बल्कि अप्रैल के बाद अगले दो महीने तक कुछ ग्रहों की स्थिति कुछ राशियों को परेशान करेगी। वहीं कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन्हें ग्रहों के यही योग-संयोग आर्थिक लाभ दिलाने वाले साबित होंगे। पत्रिका.कॉम के इस लेख में प्रयागराज के ज्योतिषाचार्य पं. प्रदीप पांडे के मुताबिक मिथुन, सिंह, कन्या राशि के लोगों के लिए अप्रैल का माह लाएगा खुशियां, लेकिन इन्हें रहना होगा सावधान भी, क्यों जानने के लिए पढ़ें पूरा लेख...
मेष
मेष राशि में अप्रैल की शुरुआत में 3 ग्रह राहु, शुक्र और बुध विराजे हुए हैं। मेष राशि के स्वामी मिथुन राशि में बैठ गए हैं। ऐसे मे ंमेष राशि के लोगों को अचानक लाभ के अवसर के योग बन रहे हैं। हां लेकिन इस महीने की शुरुआत में ऐसी परिस्थितियां भी बनेंगी कि आपका तनाव बढ़ेगा। अप्रैल महीने के दौरान इस राशि के लोगों को राहु के कारण बेहद अलर्ट रहना चाहिए। इस राशि के जो लोग बिजनेस करते हैं, उन्हें इस दौरान लाभ मिलेगा। ये महीना मेष राशि वाले लोगों के मान-सम्मान में इजाफा करेगा। लेकिन इस दौरान आपको सोच-समझकर बोलने यानी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति बेहतर होगी। अच्छे परिणामों के लिए मेहनत करनी पड़ेगी।
वृष
वृष राशि के स्वामी शुक्र अप्रैल की शुरुआत में मेष राशि में बैठे हैं। वृष राशि वाले लोगों को अप्रैल में अपने खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। इस महीने में आप लंबी दूरी की यात्राओं से बचें। वृष राशि के लोगों के लिए एक सलाह यह भी है कि अपने कार्य व्यवहार में किसी भी तरह से अहंकार न दिखाएं। वाणी पर नियंत्रण रखें। इस दौरान करीबी लोगों के साथ मतभेद बढ़ सकता है। टेक्नोलॉजी का प्रयोग आपको धन लाभ दिला सकता है। ग्रहों की स्थिति इस माह में आपके लिए आय के नए अवसर देने वाली साबित होगी। बिजनेस करने वाले लोग यदि इस माह में निवेश के बारे में सोच रहे हैं, तो अलर्ट रहकर ही निवेश करें। एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें। इस राशि के वे लोग जो शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं, इस माह में उनका मान-सम्मान बढ़ सकता है। कॅरियर में उन्नति के योग भी हैं।
मिथुन
मिथुन राशि के स्वामी बुध अप्रैल के इस महीने में मेष राशि में विराजे हैं। अप्रैल का यह अपनी ग्रह स्थितियों के कारण मिथुन राशि वालों के लिए शानदार रहने वाला है। मिथुन राशि के लोगों को इस महीने में धन लाभ होगा। कॅरियर में आगे बढऩे के लिए नए अवसर मिलेंगे। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनमें उत्साह दिखेगा। कार्यक्षेत्र में इनके लिए प्रमोशन के योग बन रहे हैं। बिजनेस करने वालों को लाभ के योग हैं। सलाह यह है कि इस दौरान आपने जो भी वादे किए हैं उन्हें पूरा जरूर करें।
सिंह
सिंह राशि के स्वामी सूर्य अप्रैल महीने की शुरुआत में मीन राशि में विराजे हुए हैं। इस महीने के मध्य तक वे मेष राशि में गोचर करेंगे। इससे सिंह राशि वालों को तरक्की मिल सकती है। साथ ही आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। 15 अप्रैल के बाद का समय सिंह राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। इनकी नैतिक क्षमता में सुधार होगा। कॅरियर में उन्नति के योग भी हैं। स्टूडेंट हैं तो अपनी शिक्षा पर फोकस करें। गुस्से पर नियंत्रण रखें। लेनदेन को लेकर सावधान रहें।
कन्या
कन्या राशि के स्वामी बुध अप्रैल माह की शुरुआत में मेष राशि में विराजे हैं। इस राशि वालों को अप्रैल के महीने में उन्नति के अवसर मिलेंगे। बिजनेस करने वालों को लाभ होगा। सलाह यह है कि कार्यस्थल या नौकरी में अपने व्यवहार को अच्छा बनाए रखें। कॅरियर पर फोकस बनाएं। स्टूडेंट हैं, तो शिक्षा में अच्छा परिणाम मिलेगा। लेकिन आपको इस महीने में सेहत के लेकर अलर्ट रहना चाहिए।
Updated on:
31 Mar 2023 12:42 pm
Published on:
31 Mar 2023 12:39 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
