
Weekly Rashifal between 13 to 19 December
हर दिन जीवन बदलाव लेकर आता है, ऐसे में जहां हर व्यक्ति भविष्य को लेकर तमाम तरह की उम्मीदें व आशाएं रखता है। वहीं हर दिन की तरह ही महीने का हर सप्ताह भी जीवन में कई तरह के नए अनुभवों व सीखों को हमारे सामने लाता है। जिसके चलते हर कोई अपने आने वाले समय के बारे में जानना चाहता है।
ऐसे में ज्योतिष के जानकारों के अनुसार ग्रहों की गणना इस सप्ताह (13 दिसंबर से 19 दिसंबर 2021) जो इशारा कर रही है, उसके मुताबिक यह सप्ताह मेष राशि से मीन राशि तक के लोगों के लिए कैसा रहेगा? आइये जानते हैं।
1. मेष साप्ताहिक राशिफल (Mesh weekly Rashifal):
इस सप्ताह आपका किसी ऑफिशियल ट्रिप की यात्रा पर जाना लाभकारी रह सकता है। वहीं आप पढ़ाई में भी अन्य लोगों से आगे निकल सकते हैं। इस अवधि में आपका परिवार के किसी बुजुर्ग को अपने साथ रखना महत्वपूर्ण रहेगा। यह सप्ताह प्रेम संबंधों के मामले में रोमांचभरा रह सकता है। घर में इस दौरान रिनोवेशन करा सकते हैं। किसी आयोजन के लिए किए गए आपके प्रयासों की प्रशंसा होगी।
उपाय : हनुमान मंदिर में मंगलवार को प्रसाद चढ़ाएं।
2. वृषभ साप्ताहिक राशिफल (Taurus weekly Rashifal)
जॉब के अच्छे ऑफर मिलने की संभावनाओं के बीच प्रेम की तलाश करने वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। इस अवधि में कार्यक्षेत्र में आपको मिला काम सुचारु रूप से आगे बढ़ेगा। उचित होगा कि इस दौरान शेयर मार्केट से जुड़े लोग ज्यादा लालच से बचें, अन्यथा अचानक वित्तीय मोर्चे पर मुसीबत आ सकती है। इस समय रोमांस के योग के बीच किसी करीबी के साथ गपशप करने में आपकी विशेष रुचि रह सकती है।
उपाय :दही, मोती सहित अन्य सफेद चीजों का दान करें।
3. मिथुन साप्ताहिक राशिफल (Gemini weekly Rashifal)
यह सप्ताह कॅरियर को लेकर अच्छा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आप एक अपरिहार्य सदस्य बन सकते हैं। इस समय भविष्य में की जरूरत को देखते हुए ऐसे लोगों के संपर्क में रहें, जो आपके लिए काफी मायने रखते हैं। इस अवधि में किसी प्रॉपर्टी से लाभ हो सकता है। उचित रहेगा कि इस सप्ताह अपने खर्चों को कमी लाएं और बचत पर ध्यान दें। प्रेमी की बॉडी लैंग्वेज के आधार पर ही प्रेम संबंधों पर कोई निर्णय लें। आपके खुश व्यवहार से घर में तनाव की स्थिति को शांत करने में मदद मिलेगी।
उपाय :श्रीगणेश की पूजा करें।
4. कर्क साप्ताहिक राशिफल (Cancer weekly Rashifal)
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह कोई अच्छी खबर ला सकता है। इस दौरान आप प्राथमिकता के आधार पर कामों को सफलतापूर्वक पूरा कर पाएंगे। इस अवधि में परिवार में किसी समारोह का आयोजन हो सकता है। यह समय प्रेम संबंधों को लेकर अनुकूल रहेगा।
इस सप्ताह रोमांटिक जीवन में आप एक नए चरण का प्रारंभ कर सकते हैं। ध्यान रहे इस दौरान कोई व्यक्ति आपकी काबिलियत पर हमला कर रहा है, ऐसे में उससे निपटने के लिए आपको बुद्धिमानी से काम लेना होगा।
उपाय :हर रोज भगवान शंकर की पूजा करें।
5. सिंह साप्ताहिक राशिफल (Leo weekly Rashifal)
इस सप्ताह आपके द्वारा पूर्व में की गई कोई शुरुआत आपके पक्ष रहेगी। वहीं कार्यक्षेत्र में अपनी गति बढ़ाकर आप समय सीमा के अंदर किसी कार्य को पूर्ण कर सकेंगे। उचित होगा कि किसी के भी साथ अपनी आर्थिक स्थिति की जानकारी शेयर न करें। इस दौरान व्यस्तता के बीच प्रेम संबंधों को समय देना मुश्किल होगा। वहीं इस समय धार्मिक संस्कारों के प्रति बढ़ते रुझान के चलते आप आध्यात्मिक रूप से आगे बढ़ सकते हैं।
उपाय :प्रतिदिन सूर्य को जल चढ़ाएं। और हर रविवार आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
6. कन्या साप्ताहिक राशिफल (Virgo weekly Rashifal)
यह समय किसी प्रॉपर्टी को खरीदने या देखने के लिए अनुकूल है। इस दौरान आप आर्थिक स्थिति में मजबूती के चलते खुलकर खर्च कर सकेंगे। वहीं इस सप्ताह आप काफी उत्साहित नजर आएंगे, इस उत्साह के चलते कार्यक्षेत्र पर आगे बढ़ने की संभावना है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह समय अच्छा साबित होने के साथ ही अपने साथ नए मौके भी लाएगा। प्रेम संबंधों को लेकर यह समय संतोषजनक रहेगा। फिटनेस रूटीन में बदलाव आपको लाभ देता दिख रहा है।
उपाय : हर रोज तुलसी के पौधे के नीचे दीपक अवश्य जलाएं।
7. तुला साप्ताहिक राशिफल (Tula Saptahik Rashifal)
इस सप्ताह कई स्रोत्रों से धनलाभ के योग के बीच यह समय आपके लिए असाधारण रूप से अनुकूल रहेगा, ऐसे में इस समय का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। आप किसी की तरफ इस दौरान आकर्षित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप काम का पूरी क्षमता के साथ निर्वहन कर सकेंगे। जिसके चलते सामाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ सकती है। वहीं अनुशासित और संयमित जीवनशैली आपकी सेहत को मजबूती प्रदान करेगी। प्रेम संबंधों को लेकर रोमांचक समय होने के साथ ही यह सप्ताह धन के मामले में आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।
उपाय : छोटी बच्चियों को शुक्रवार के दिन भोजन अवश्य कराएं।
8. वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (Vrishchik Saptahik Rashifal)
आपकी प्रतिष्ठा और लोकप्रियता में इस सप्ताह काफी बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं व्यवसायी जातक नए ग्राहकों को आकर्षित कर कार्यक्षेत्र पर मजबूती से खुद को स्थापित कर सकेंगे। जबकि विद्यार्थियों को किसी कठिन परीक्षा या प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंधों में अनुकूल समय के बीच इस अवधि में आप अपने साथी के साथ खुशी के पल बिता सकेंगे, जिससे आप स्वयं को खुश महसूस करेंगे। पर्यटन पर कहीं जाने या स्थान परिवर्तन आपकी का खुशी कारण बन सकते हैं।
उपाय :लाल रंग का कपड़ा हमेशा अपने पास रखें।
9. धनु साप्ताहिक राशिफल (Dhanu Saptahik Rashifal)
अच्छी आय की संभावना के बीच इस सप्ताह आप अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। वहीं कार्यक्षेत्र में भी इस अवधि के दौरान आप काम की गति को बढ़ाने में सफल रहेंगे, साथ ही आपकी किसी प्रॉपर्टी या घर का कोई काम शुरू होने के योग भी बनते दिख रहे हैं। मैन्युफैक्चरर्स को अनुकूल समय के चलते किसी बड़े ऑर्डर के मिलने की संभावना है।
अपने हर कर्मचारी पर नजर रखें। समान विचारधारा वालो के साथ यात्रा मजेदार साबित हो सकती है। सेहत के मामले में ये सप्ताह संतोषजनक रहेगा।
उपाय :भगवान श्री हरिविष्णुजी की पूजा करें।
10. मकर साप्ताहिक राशिफल (Makar Saptahik Rashifal)
ये सप्ताह धन से जुड़े मामलों के लिए फायदेमंद रहेगा। जिसके चलते आर्थिक रूप से स्थिति मजबूत होने के अलावा आपको धन कमाने के कई सुनहरे अवसर भी मिल सकते है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में चीजें आपके पक्ष में आनी शुरू हो जाएंगी, खासतौर से नई शुरुआत करने वाले लोगों के लिए। प्रेम संबंधों में शुरुआत के योग के बीच भाग्य का साथ मिलेगा। बीमारी से निजात मिलने की संभावना के बीच किसी समारोह का निमंत्रण मिलने की संभावना है।
उपाय :जरूरतमंदों को काले और नीले कंबल का दान करें।
11. कुंभ साप्ताहिक राशिफल (kumbh Saptahik Rashifal)
यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला साबित होता दिख रहा है। एक ओर जहां इस अवधि में आपकी मेहनत के सफल परिणाम मिलते दिख रहे हैं, वहीं इस समय आपको खर्चों पर नियंत्रण रखते हुए फालतू खर्चों को रोक लगानी होगी। इस समय आपको अपने रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए संबंधों पर ध्यान देना होगा, तो वहीं कार्यक्षेत्र पर अधिक से अधिक काम लेने की कोशिश के बीच उसे संभालना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। उचित होगा कि उतना ही काम लें जितना कि आप संभाल सकें। साथ ही जीवन में परेशानियां और गलतफहमियां बढ़ने से पहले ही जीवनसाथी के शक को जल्द से जल्द दूर करने की कोशिश करें।
उपाय :पीपल के नीचे हर शनिवार को दीपक जलाएं।
12. मीन साप्ताहिक राशिफल (Meen Saptahik Rashifal)
इस सप्ताह आपको सफलता के लिए धैर्य से काम लेना होगा। उचित होगा कि धैर्य रखते हुए मेहनत करते रहें, ऐसा करने से देर सवेर सफलता जरूर मिलेगी। समय की मांग के अनुसार इस समय कार्यक्षेत्र पर नए-नए आइडिया देने आवश्यक हैं। इस समय आपको लगातार प्रयास करते रहने होंगे। रोमांटिक मामलों मे आपको जल्द ही सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल सकती है, अत: रोमांस के लिए तैयार रहें। अकेले यात्रा करने से अच्छा है कि किसी के साथ यात्रा पर जाने की योजना बनाएं। इस दौरान आप घर के कामों में किसी की मदद लेने में कामयाब होते दिख रहे हैं।
उपाय :हर रोज श्रीराम की आरती करें।
Published on:
12 Dec 2021 01:06 pm
