18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी का ‘कंप्रोमाइज’ शब्द अब पंजाब कांग्रेस में बना मुद्दा, सुखजिंदर सिंह रंधावा बोले- ‘कांग्रेस को बोलने वाला नेता चाहिए, समझौता करने वाला नहीं’

पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर खींचतान बढ़ गई है। चन्नी समर्थक नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि पार्टी को मजबूती से बोलने वाला नेता चाहिए, समझौता करने वाला नहीं।
2 min read
Google source verification
Congress

पंजाब कांग्रेस में बवाल

Punjab Congress Crisis: पंजाब कांग्रेस में पार्टी की कमान और साल 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर अंदरूनी खींचतान सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस की ओर से इस्तेमाल किया गया 'समझौता' वाला शब्द अब पंजाब कांग्रेस की सियासत में भी चर्चा का विषय बन गया है। अमरिंदर सिंह राजा वडिंग पर निशाना साधते हुए सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि पार्टी को मजबूती से बोलने वाला नेता चाहिए, न कि समझौता करने वाला। हालांकि, उन्होंने किसी नेता का नाम नहीं लिया।

कांग्रेस को मजबूती से बोलने वाला नेता चाहिए

कांग्रेस के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल और चन्नी समर्थक नेताओं के बीच बैठक के बाद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पार्टी की जरूरतों को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को ऐसा नेता चाहिए जो मजबूती से बोल सके और किसी तरह का समझौता करने वाला नेता नहीं होना चाहिए। बैठक के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी मौजूद थे और उन्होंने रंधावा के बयान पर सहमति जताई।

चन्नी 2022 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के मुख्यमंत्री चेहरे थे, लेकिन उस चुनाव में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को बड़ी हार दी थी। हालांकि 2024 में चन्नी जालंधर से लोकसभा सांसद चुने गए।

कौन है समझौता करने वाला नाम बताओं- वड़िंग

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और लुधियाना सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने रंधावा के बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अगर किसी नेता पर सवाल उठाया जा रहा है तो उसका नाम भी बताया जाना चाहिए। वड़िंग ने कहा कि कौन समझौता है, क्या उसने कोई नाम लिया है, अगर नहीं, तो आप लोग मुझ पर क्यों उंगली उठा रहे हैं। हमें अपनी पार्टी में किसी स्लीपर सेल या समझौता नेता की जरूरत नहीं है, उन्होंने कहा कि वह रंधावा से सहमत हैं कि पार्टी को ऐसे नेताओं की जरूरत नहीं है, लेकिन दोनों नेताओं के बीच मतभेद जल्द सुलझ जाएंगे।

भूपेश बघेल ने भी दिया बयान

पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने भी समझौता शब्द को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि अगर कोई नेता किसी दबाव में काम करेगा तो पार्टी के लिए यह सही नहीं होगा। बघेल ने कहा कि हां, मैं मानता हूं कि कोई भी ऐसा नेता जो समझौता कर ले, वह काम नहीं करेगा। अगर कोई नेता BJP के साथ समझौता कर लेता है, तो वह काम नहीं करेगा। यह मेरी जिम्मेदारी है कि मैं ऐसा नहीं होने दूंगा। उन्होंने यह भी साफ किया कि किसी भी नेता को लेकर पार्टी के फैसले में बदलाव नहीं होगा।

2027 चुनाव से पहले बढ़ी अंदरूनी खींचतान

पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर विवाद सामने आया है। हाल ही में कांग्रेस हाईकमान ने अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनाए रखा और चन्नी को चुनाव अभियान समिति का चेयरमैन नियुक्त किया।

चन्नी के मुख्यमंत्री चेहरे की चर्चा पर विराम

भूपेश बघेल ने उन चर्चाओं को गलत बताया कि चरणजीत सिंह चन्नी को 2027 विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाया जा सकता है। उन्होंने चंडीगढ़ में चन्नी गुट के नेताओं के साथ हुई बैठक को बातचीत बताया, न कि कोई राजनीतिक समझौता। बघेल ने कहा, 'यह कोई मीटिंग नहीं है, जब आप परिवार की तरह साथ रहते हैं, तो कई ऐसी बातें होती हैं जिनका सार्वजनिक रूप से खुलासा नहीं किया जाता।'