
मयूरसिंह चौहान। फाइल फोटो- पत्रिका
जूनागढ़। जूनागढ़ की गिरनार पर्वत पर शनिवार एक दर्दनाक घटना में परिवार के साथ दर्शन के लिए आए 12 साल के बालक पर एक शेर ने हमला कर दिया। इस घटना में उसकी मौत हो गई। शेर उसे घसीटकर जंगल की ओर ले गया। बाद में वन विभाग की तलाशी के दौरान जंगल में बच्चे के कपड़े, जूते और लाश मिली। जानकारी के मुताबिक खेड़ा जिले के मेहमदाबाद तहसील के मोदज गांव से एक परिवार ने शनिवार गिरनार पर्वत पर चढ़ना शुरू किया था।
यह वीडियो भी देखें
परिजनों ने बताया कि जब वे गेट से करीब 50 सीढ़ियां चढ़े, तो अंधेरे से अचानक एक शेर आया और पीछे से बालक मयूरसिंह चौहान पर हमला कर दिया और उसे उसके चाचा के हाथ से खींच लिया। इस घटना से तीर्थ यात्रियों में दहशत फैल गई। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि घटना के समय करीब 50 से 60 तीर्थयात्री गिरनार पर चढ़ रहे थे। घटना की खबर मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। वन विभाग की तलाशी के दौरान जंगल में बच्चे के कपड़े, जूते और शरीर के बचे हुए हिस्से मिले।
उधर वन विभाग ने कुछ घंटों बाद शेर को कैद कर लिया। वहीं गिरनार की मुख्य सीढ़ियों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही तुरंत रोक दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले करीब एक सप्ताह से इस इलाके में तीन शेर लगातार घूमते दिखाई दे रहे थे। इसके बाद भी सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए। लोगों का आरोप है कि इसी लापरवाही की वजह से एक मासूम बच्चे की जान चली गई, जिससे श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ नाराजगी है।
कुछ दिन पहले गुजरात के अमरेली जिले में भी शेर देखने का शौक एक 21 वर्षीय युवक की जान पर भारी पड़ गया था। लिलिया के अंताल्या गांव के पास जंगल से लगे इलाके में सोहिल मुंजावर अपने दो दोस्तों के साथ रात में शेर देखने गया था। इसी दौरान एक शेर ने अचानक हमला कर दिया। शेर ने सोहिल को पकड़कर झाड़ियों की ओर घसीट लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पूरे सौराष्ट्र इलाके में पिछले 25 दिनों में शेरों के मनुष्य पर हमले करने की यह छठी घटना है। इससे पहले अमरेली जिले में शेर के हमले में तीन की मौत हो गई थी। वहीं एक घायल हो गया था। भावनगर जिले में हुए हमले में एक की मौत हो गई। वहीं दूसरे मामले में एक व्यक्ति घायल हो गया था। अमरेली जिले में 25 वर्षीय होटल कर्मचारी पर शेर ने हमला कर मार डाला था। वहीं खांभा तालुका के चातुरी गांव में 5 वर्षीय बच्चे की शेरनी के हमले में मौत हुई थी।
Updated on:
11 Jul 2026 07:56 pm
Published on:
11 Jul 2026 07:55 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
