11 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bengal Rajya Sabha Elections: राज्य सभा चुनाव में BJP या TMC किसका पलड़ा भारी! जानें विधानसभा का पूरा गणित

BJP Rajya Sabha candidates West Bengal: पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों पर 24 जुलाई को होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी ने सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर राय और प्रकाश चिक बड़ाइक को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, टीएमसी में अंदरूनी खींचतान के बीच चुनावी मुकाबला दिलचस्प हो गया है।
2 min read
Google source verification
West Bengal political news BJP TMC

BJP में शामिल हुए टीएमसी के नेता (Photo-IANS)

Bengal Rajya Sabha Elections: पश्चिम बंगाल की तीन राज्य सभा सीटों के लिए 24 जुलाई को मतदान होगा। बीजेपी ने अपने तीनों प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। दिलचस्प बात यह है कि जिन सांसदों के इस्तीफे की वजह से तीन सीटें खाली हुई थी, उन्हें ही बीजेपी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। TMC छोड़कर BJP में शामिल हुए सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर राय और प्रकाश चिक बड़ाइक को उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

वहीं यह टीएमसी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि पार्टी विधानसभा में दो गुटों में बंटी हुई है। एक गुट ऋतब्रत बनर्जी का है और दूसरा गुट ममता बनर्जी का है। 

क्या है विधानसभा का समीकरण? 

बंगाल विधानसभा के मौजूदा आंकड़ों को देखें तो बीजेपी मजबूत नजर आ रही है। प्रदेश में 294 विधानसभा सीटें है, जिसमें से बीजेपी के पास 208 विधायक है। राज्य सभा चुनाव में किसी भी प्रत्याशी को जीतने के लिए करीब 70 वोटों की आवश्यकता है। तीनों प्रत्याशियों को जीताने के लिए बीजेपी के पास पर्याप्त संख्या है। पार्टी को किसी भी बाहरी समर्थन की आवश्यकता नहीं होगी. 

वहीं टीएमसी के 80 विधायक है, लेकिन पार्टी दो गुटों में बंटी हुई है। ऋतब्रत बनर्जी को करीब 58 विधायकों का समर्थन है। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि टीएमसी राज्य सभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों का ऐलान करता है या नहीं। 

वहीं राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यदि सदन में तृणमूल कांग्रेस एकजुट होती, तो एक सीट पर खेला हो सकता था। पार्टी के पास 80 विधायक है, ऐसे में वह एक सीट जीत सकती थी। 

पार्टी की सदस्यता लेते ही प्रत्याशी घोषित

बता दें कि सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर राय और प्रकाश चिक बड़ाइक ने पिछले महीने राज्य सभा की सदस्यता और टीएमसी से इस्तीफा दिया था। गुरुवार को 

उन्हें कोलकाता के साल्ट लेक स्थित भाजपा के पश्चिम बंगाल मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष समीक भट्टाचार्य ने औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसके कुछ ही देर बाद भाजपा ने उन्हें राज्य सभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिया।

बंगाल में ही क्यों शामिल हुईं सुष्मिता देव?

असम से जुड़ी राजनीति करने वाली सुष्मिता देव ने बताया कि भाजपा नेतृत्व के निर्देश पर उन्होंने कोलकाता में पार्टी की सदस्यता ली। उन्होंने कहा कि मैं चाहती तो घर बैठे डिजिटल माध्यम से भी भाजपा की सदस्यता ले सकती थी, लेकिन पार्टी नेतृत्व ने मुझे बंगाल आकर शामिल होने को कहा। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी कहा कि बंगाल की जनता ने मुझे दो बार राज्यसभा भेजा है, इसलिए उनका सम्मान करना चाहिए।