5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विधानसभा चुनाव 2022: ज्योतिषीय विश्लेषण से समझें इस बार किस राज्य में किसकी सरकार बनने की है संभावना, अंत में परिणाम अवश्य देखें

विधानसभा चुनाव 2022 के आने वाले परिणाम को लेकर ज्योतिषीय विश्लेषण

4 min read
Google source verification
Assembly election 2022 results of 5 states of india

Assembly election 2022 results of 5 states of india

देश में 2022 में हो रहे पांच राज्यों के चुनावों में जहां कुछ राज्यों के चुनाव हो चुके हैं तो वहीं किनहीं राज्यों में चुनाव के चंद चरण बचे हुए हैं। ऐसे में जहां मतदान से पहले से ही पूरे देश में इस बात की चर्चा थी कि कहां किस पार्टी की सरकार बनेगी। वहीं अब तकरीबन अधिकांश जगहों पर चुनाव के बाद एक बार फिर देश में इस बात को लेकर चर्चा प्रारंभ हो गई है कि कहां कौन जीत दर्ज कराएगा? खैर इसका फैसला तो 10 मार्च को मतगणना के बाद ही जनता के सामने आएगा।

केवल देश की जनता में ही नहीं बल्कि गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के चुनावों को लेकर देश के विभिन्न राजनीतिक दल भी काफी उत्साह में बने हुए हैं। जानकारों के अनुसार इसका कारण ये है कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों की नींव इन चुनावों के परिणाम ही होंगे। ऐसे में मतगणना से पूर्ण एक बार फिर ज्योतिष के जानकारों ने विभिन्न प्रदेश के नेताओं उन पर चल रही ग्रहों की दशा सहित कई चीजों का आंकलन किया। जिसमें कई चौंकाने वाली बातें समाने आई, तो चलिये जानते हैं कि ज्योतिष की नजर में इस बार किस राज्य में किसकी सरकार होगी?

1. उत्तर प्रदेश
403 विधानसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश के पास लोकसभा की 80 सीटें हैं और यहां मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) चुनाव लड़ रहे हैं। ज्योतिष के जानकार पंडित एके शुक्ला के अनुसार ज्योतिषीय विश्लेषण के अनुसार यहां मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी की जन्म कुंडली बहुत मजबूत है और इस बार नेताओं के रूप में देखी जा सकती है। एआईएमआईएम भी इस चुनाव में इन पार्टियों को कुछ हद तक टक्कर देने वाली है।

वहीं यदि अखिलेश की जन्म कुंडली में मिथुन लग्न में शनि अष्टम भाव में गोचर कर रहा है। इसलिए वह चुनाव में जीत दर्ज करने की अच्छी स्थिति में नहीं है। लेकिन वहीं योगी आदित्यनाथ की जन्म कुंडली में चंद्रमा कुंभ राशि में है, और शनि उसकी ओर बढ़ रहा है, जो चुनाव में जीत सुनिश्चित करता है। अखिलेश और समाजवादी पार्टी दोनों की कुंडली बहुत मजबूत है और जीत की उम्मीद देती हैं, लेकिन योगी जी की कुंडली की तुलना में ये कहीं नहीं हैं।

जहां तक एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी कि बात करें तो समाजवादी पार्टी के कुछ निश्चित वोट एआईएमआईएम में स्थानांतरित होते दिख रहे हैं और इसलिए समाजवादी पार्टी के वोटों में कटौती हो सकती है। अन्य दल भी उनके कुछ वोट काट सकेंगे ऐसे में जीत भारतीय जनता पार्टी के पाले में आती दिख रही है। संभावना है कि इस चुनाव में वे 300 सीटों के भी आंकड़े तक नहीं पहुंच पाएंगे।

उत्तर प्रदेश के नेताओं की शुभ अशुभ स्थिति ऐसे समझें...
आदित्य नाथ योगी की राशि कुंभ यह अत्यंत शुभ स्थिति में हैं। वहीं मिथुन राशि के अखिलेश यादव की स्थिति भी शुभ है। मकर राशि के भगवंत सिंह मान की स्थिति बहुत शुभ है।

2. पंजाब
117 विधानसभा की सीटों वाले पंजाब में लोकसभा की 13 सीटें हैं। अब तक यहां कांग्रेस की सरकार रही। हाल ही में चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री का प्रभार दिया गया। वहीं यहां भगवंत सिंह मान आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेता हैं।

ज्योतिष के जानकार एसके उपाध्याय के अनुसार इनमें जहां प्रमुख नेताओं में नवजोत सिंह सिद्धू वृश्चिक, चन्नी मेष, भगवंत सिंह मान मकर और अमरिंदर सिंह धनु राशि के हैं। ग्रहों की स्थिति के हिसाब से इन चारों में सबसे मजबूत कुंडली भगवंत सिंह मान की है। वहीं सुखबीर सिंह बादल की राशि कन्या है जबकि उनकी पार्टी अकाली दल की राशि वृषभ है। हाल के दिनों में इन राशियों के शनि से पंचम और नवम होने के कारण दोनों राशियां जीत के लिए अच्छी नजर नहीं आ रही हैं।

ऐसे में ग्रहों की स्थिति जो इशारा कर रही है उसके अनुसार पंजाब मे आप AAP पार्टी को फायदा हो सकता है। इसके अलावा पंजाब चुनाव में भी अमरिंदर सिंह भी कुछ खास करते दिख रहे है। ऐसे में पंजाब में आप को ज्यादा वोट मिलने की संभावना है।

पंजाब के नेताओं की शुभ अशुभ स्थिति ऐसे समझें...
वहीं वृषभ राशि के अरविंद केजरीवाल की स्थिति अशुभ, मेष राशि के चरण जीत चन्नी की भी ग्रहों की चाल के चलते स्थिति अशुभ दिख रही है। वृश्चिक राशि से जुड़े नवजोत सिंह सिद्धू के लिए भी ग्रह अशुभ स्थिति बनाते दिख रहे हैं।

3. उत्तराखंड
70 विधानसभा सीटों वाले उत्तराखंड में लोकसभा की 5 सीटें हैं। उत्तराखंड में बीजेपी, कांग्रेस और आप चुनाव लड़ रहे है। भाजपा के श्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री रहे, पंडित शुक्ला के अनुसार इनकी मकर राशि जीत के लिए बहुत मजबूत दिख रही है।

वहीं सामने कांग्रेस के हरीश रावत के पास कर्क राशि है जो मार्च 2022 के चुनाव के लिए अप्रभावी है। वहीं इसके अलावा कांग्रेस की कुंडली भाजपा से कमजोर होने के चलते उत्तराखंड में एक बार फिर भाजपा की सरकार आती दिख रही है। वहीं आप पार्टी ने इस मुकाबले को त्रिकोणी बना दिया है। और इस चुनाव से यहां आप पार्टी मजबूत स्थिति के साथ सामने आएगी। वहीं यहां मिथुन राशि के पुष्कर सिंह धामी भी यहां शुभ स्थिति में हैं।

4. गोवा
40 विधानसभा वाले गोवा में लोकसभा की दो सीटें हैं। लेकिन यहां भी भाजपा,आप, तृणमूल कांग्रेस आपने सामने है। यहां आप, तृणमूल कांग्रेस त्रिकोणीय चुनाव में उलझेंगी जिसका सीधा फायदा बीजेपी को होता दिख रहा है। यहां अब तक बीजेपी की सरकार और वहां के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत रहे।

ज्योतिष के जानकार पंडित सुनील शर्मा के अनुसार धनु राशि होने के चलते भाजपा यहां कुछ कठिनाई के साथ जीतने में सक्षम दिख रही है। ग्रहों की दशा में मुमकिन है उसे यहां कुछ जोड़-तोड़ करनी पड़े, क्योंकि उन्हें बहुत कम अंतर से जीत हासिल होती दिख रही है।

5. मणिपुर
60 विधानसभा वाले मणिपुर में भी लोकसभा की 2 ही सीटें हैं। यहां मुख्य रूप से भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला दिख रहा है। अब तक यहां भाजपा की सरकार में एन बीरेन सिंह वहां के मुख्यमंत्री हैं। पंडित शर्मा के अनुसार इनकी राशि मिथुन है। जबकि कांग्रेस की ओर से, नमिरक्कपम लोकेन सिंह कर्क राशि के हैं और इन दोनों कुंडली ग्रह कोई खास गुण नहीं दिखा रहे हैं। ऐसे में कमजोर स्थिति में होते हुए भी बीरेन सिंह की जीत संभव है।

ज्योतिष के अनुसार ये रहेगी स्थिति :
1. यूपी में भाजपा, दूसरे स्थान पर सपा, बसपा के लिए खाता खोलना तक मुश्किल
2. पंजाब में आप, दूसरे स्थान पर कांग्रेस
3. उत्तराखंड में भाजपा व कांग्रेस में टक्कर
4. गोवा में भाजपा, दूसरे स्थान पर कांग्रेस
5. मणिपुर में भाजपा,दूसरे स्थान पर एनपीईपी

Must Read:

1- शनि के दुष्प्रभाव आपको छू तक नहीं पाएंगे, बस ये करें

2- मार्च 2022 के राशि परिवर्तन, जानें कब बदलेंगे राशि और किनके लिए रहेंगे शुभ

3- कुंडली के राजयोग को ऐसे पहचानें, है तो मिलेगी सरकारी नौकरी!

4- 3 राशियों के जातक जो गुस्से पर नहीं रख पाते काबू, उठानी पड़ती हैं बड़ी दिक्कतें