
astrologically Know the benefits of mole on your body parts: न केवल आपकी कुंडली, आपका मूलांक या भाग्यांक बल्कि आपकी बॉडी पर नजर आने वाले तिल भी आपकी लाइफ के बारे में बहुत कुछ बता देते हैं। समुद्र शास्त्र में शरीर के किस हिस्से का तिल क्या कहता है, यह जानने के लिए जरूर पढ़ लें ये लेख। हालांकि पत्रिका.कॉम इसकी पुष्टि नहीं करता है, यह लेख लोकमान्यताओं पर आधारित है। आज हम आपको बता रहे हैं किस हिस्से का तिल देता है शान-ओ-शौकत, बनाता है सरकारी नौकरी और विदेश जाने के योग...
हाथों पर तिल
- कनिष्ठा उंगली पर तिल है तो ऐसे लोगों की आर्थिक स्थिति हमेशा अच्छी रहती है।
- अनामिका उंगली में तिल है तो ऐसे व्यक्ति को धन के साथ यश भी मिलता है। इन्हें हमेशा किस्मत का साथ मिलता है।
- अंगूठे पर तिल होने का मतलब होता है आप मेहनती हैं और बेहद बातुनी भी।
- मध्यमा उंगली पर तिल सरकारी क्षेत्र से लाभ दिलाता है। सरकारी नौकरी दिलवाता है।
- तर्जनी उंगली पर तिल हो तो आपको खूब मान-सम्मान मिलता है। आप राजकीय कार्यों में दक्ष होते हैं। बेस्ट राजनीतिज्ञ भी बन सकते हैं।
हथेली पर तिल
यदि हथेली में दाईं ओर तिल बेहद शुभ माना जाता है। यह आपको धनवान बनाता है। लेकिन खर्च भी खूब बढ़ाता है। आपका जीवन सुख और आनंद में बीतता है।
गाल पर तिल
- यदि गाल पर बायीं तरफ तिल है तो, आप खर्चीले और कम बोलने वाले होते हैं। लेकिन गुस्सैल भी बहुत होते हैं।
- दायीं ओर के गाल पर तिल आपकी बेहतरीन तर्कशक्ति को दर्शाता है और आपको धनवान भी बनाता है।
नाक पर तिल
यदि आपकी नाक पर तिल है तो यह भी शुभ माना जाता है। आप अपने कर्म से नाम कमाते हैं। धनवान होते हैं।
जीभ पर तिल
- जीभ पर तिल बताता है आप अपनी बात अच्छी तरह नहीं कह पाते। वहीं यह सेहत से जुड़ी परेशानियों का संकेत भी है।
- हालांकि जीभ के निचले हिस्से पर तिल का होना अच्छा होता है, आप कला के क्षेत्र में नाम कमाते हैं और खाने-पीने के भी शौकीन होते हैं।
गर्दन पर तिल
- गर्दन के पिछले भाग पर तिल आपको गुस्सैल बनाता है। वहीं अगले हिस्से पर तिल आपको कला प्रेमी और लकी बनाता है।
माथे पर तिल
- माथे के बाईं ओर तिल बहुत खर्च करवाता है। लाइफ के स्ट्रगल बढ़ाता है। वहीं बाईं ओर तिल बताता है कि आप हर काम को सही तरीके से करना जानते हैं और जीवन में बहुत कुछ पाते हैं। वहीं माथे पर तिल हो तो भी लाइफ संघर्ष में बीतती है। संघर्षों के बाद ही सफलता मिलती है।
भौंहों के बीच तिल
- भौंहों के बीच तिल बहुत सात्विक और शुभ माना जाता है। यानी आप साफ और सच्चे दिल के हैं। प्रेम और वैवाहिक मामलों में बहुत खुशकिस्मत हैं। जीवनसाथी आपसे हमेश खुश रहता है। शादी के बाद धनवान बनते हैं। सरलता से जीवन जीते हैं।
होठों पर तिल
होठों पर तिल आपको दिल फेंक आशिक बनाता है। आपको हर किसी से प्यार हो जाता है। वहीं दूसरों को अट्रैक्टर करना आपको अच्छा लगता है।
ठोडी पर तिल
- ठोडी पर तिल सुंदरता बढ़ाता है। आपके बातचीत करने का तरीका भी सुंदर होता है। लोग जल्दी ही आपसे अट्रैक्ट हो जाते हैं। पैसों की तंगी कभी नहीं होती।
कंधे, भुजा और कोहनी पर तिल
- दाएं कंधे पर तिल का आपको बुद्धिमान बनाता है। अपने साहस के लिए आपको दुनिया भर में पहचाना जाता है।
- बाएं कंधे पर तिल दर्शाता है कि आप जिद्दी और अडिय़ल हैं।
- वहीं जिन लोगों की दाहिनी भुजा पर तिल का निशान हो आप चालाक और बुद्धिमान माने जाते हैं।
- बायीं भुजा पर तिल आपके भौतिक सुखों की ओर इशारा करता है।
- कोहनी पर तिल हो तो, आप कई कलाओं में माहिर होते हैं। घूमने-फिरने के शौकीन होते हैं। हालांकि आपको बेचैनी से अक्सर परेशान होते देखा जा सकता है।
पीठ पर तिल
- यदि पीठ पर तिल है आप कर्मठ होते हैं। अपने दम पर आगे बढ़ते हैं। आसपास के लोगों की उन्नति में भी हाथ बंटाते हैं। धन की कमी नहीं होती, लेकिन पैसा लुटाते बहुत हैं। आपके लिए कर्म ही जीवन का सत्य होता है।
पेट पर तिल
पेट पर तिल तो आप फूडी होते हैं। हर तरह का खाना टेस्ट करना चाहते हैं। भूख बर्दाश्त नहीं कर पाते। पैसों की तंगी आपसे दूर रहती है। वहीं नाभि के आसपास तिल आपको अमीर और शौकीन बनाता है।
जांघ पर तिल होना
बाईं जांघ पर तिल हो तो आपको जीवन में काफी सुख मिलता है। वहीं दाईं जांघ पर तिल पार्टनर का खूब प्रेम दिलाता है।
लेग पर तिल का होना
लेग पर तिल आपको जल्दबाजी में काम करने वाला बनाता है। इससे आपकी लाइफ में परेशानियां बनी रहती हैं। समाजिक स्तर पर भी आप परेशान ही रहते हैं।
टखने पर तिल
बाएं टखने पर तिल आपको धार्मिक बनाता है। दाएं टखने पर तिल आपकी बातूनी आदत बनाता है।
तलवे पर तिल
तलवों पर तिल आपको घुमक्कड़ बनाता है। एक जगह आप ज्यादा दिन तक नहीं रह सकते। आपको काम भी ऐसा ही रास आता है, जिसमें आप घूमते रहें। पांव पर तिल विदेश यात्रा के योग बनाता है।
अच्छा नहीं माना जाता 12 से ज्यादा तिल होना
किसी भी व्यक्ति के शरीर पर 12 से ज्यादा तिल होना अच्छा नहीं माना जाता है। शरीर पर तिलों को लेकर अलग-अलग धारणाएं हैं। ये भी कहा जाता है कि शरीर के जिस हिस्से पर तिल होता है वो़, उसके पूर्व जन्म में लगी किसी चोट का निशान होता है।
Updated on:
27 May 2023 01:26 pm
Published on:
27 May 2023 01:23 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
