5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्चा नहीं कर पा रहा पढ़ाई पर कॉन्सन्ट्रेट, तो एक कैंडल का यह Vastu Tip जला देगा उसके दिमाग की बत्ती

vastu tips how to improve Child concentration in studies: कई बच्चे पढ़ाई से कतराते हैं। तो अगर आप भी बच्चे की इस आदत से दो चार हो रही हैं, तो पत्रिका.कॉम के इस लेख में हम आपको बता रहे हैं भोपाल की एस्ट्रोलॉजर, न्यूमेरोलॉजिस्ट तथा वास्तु एक्सपर्ट अंजना गुप्ता का बताया एक आसान सा वास्तु टिप्स।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 26 May 2023, 2:56 PM IST

vastu_tips_how_to_improve_child_concentration_in_studies.jpg

vastu tips how to improve Child concentration in studies: वास्तु शास्त्र में डेली लाइफ में आने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए बेहद ही आसान और असरदार टिप्स बताए गए हैं। कई बार पेरेंट्स को बच्चों की पढ़ाई को लेकर परेशान होते देखा जाता है। उन्हें अक्सर यह शिकायत करते देखा जा सकता है कि उनका बच्चा पढ़ाई पर कॉन्सन्ट्रेट नहीं करता या फिर वो एक ही बात को बार-बार दोहराता है। इसका कारण एक प्रकार का फोबिया भी होता है। कई बच्चे पढ़ाई से कतराते हैं। तो अगर आप भी बच्चे की इस आदत से दो चार हो रही हैं, तो पत्रिका.कॉम के इस लेख में हम आपको बता रहे हैं भोपाल की एस्ट्रोलॉजर, न्यूमेरोलॉजिस्ट तथा वास्तु एक्सपर्ट अंजना गुप्ता का बताया एक आसान सा वास्तु टिप्स।

बच्चे की इस आदत को सुधारने के लिए, पढ़ाई को लेकर उसके मन में बने डर को खत्म करने के लिए आपको बस करना इतना है कि वह स्टडी रूम या अलग से जहां भी बैठकर पढ़ता है, वहां दक्षिण दिशा में एक कैंडल रखिए। बच्चा जब भी पढ़ाई करता है, तब उस कैंडल को जला दें और जब तक पढ़ाई करता रहे, तब तक जली रहने दें। बच्चों के कमरे की पूर्वी, उत्तर-पूर्वी या दक्षिणी भाग में मोमबत्ती जलाने से बच्चे खुद-ब-खुद पढ़ाई की ओर अट्रैक्ट होते हैं। उनका पढ़ाई में मन लगने लगता है। यही नहीं इस एक टिप से उसकी मेंटल लेवल भी लगातार इम्प्रूव होता रहता है।

इस रंग की कैंडल जलाने से दिखता है जल्दी असर
इस दिशा में अगर आप कैंडल लगा रहे हैं तो आपको बता दें कि यह दिशा अग्नि से संबंध रखती है और अग्नि का रंग लाल होता है। इसलिए इस दिशा में लाल रंग की कैंडल ही जलाएं।

ये भी पढ़ें:घर का वास्तु दोष खत्म कर देती है झाड़ू, बस इस तरह करें इसका यूज