27 से साथ होंगे मंगल और सूर्य
नीमच में भादवामाता मंदिर के पुजारी अर्जुन चौहान के अनुसार 6 दिसंबर को सर्वार्थ सिद्धि योग बना था। इसी दिन बुध और गुरु ग्रह एक सीध में आए हैं। इसके चलते बुध और गुरु का नवम पंचम योग भी बना हुआ है। यह 16 दिसंबर तक रहेगा। इसी दिन दोपहर 3.47 बजे सूर्य वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इसके 11 दिन बाद 27 दिसंबर रात 11.40 बजे मंगल भी धनु राशि में आ जाएंगे। ऐसे में धनु राशि में आदित्य मंगल योग का निर्माण होगा। इससे जनवरी 2024 तक कई राशि वालों के जीवन में मनचाहा परिवर्तन होगा और लाभ होगा। इसमें मेष, सिंह, धनु, कन्या राशियां शामिल हैं।