अंक ज्योतिष के अनुसार अंग्रेजी के दूसरे लेटर B का अंक दो होता है। इसलिए इसकी राशि कर्क है, जिसका स्वामी चंद्रमा। इससे जिन लोगों का नाम अंग्रेजी के B अक्षर या हिंदी के ब अक्षर से शुरू होता है उन पर चंद्रमा का प्रभाव होता है। इस अक्षर वाले लड़के लड़कियां काफी मूडी होते हैं। इन्हें अपने ऊपर किसी प्रकार का दबाव पसंद नहीं होता है। छोटी-छोटी बातों पर यह प्रसन्न हो जाते हैं, अचानक ही नाराज भी हो जाते हैं। इनकी दोस्ती का दायरा छोटा होता है लेकिन, जिनसे दोस्ती करते हैं उससे ईमानदारी पूर्वक दोस्ती निभाते हैं।