
B अक्षर नाम वाले व्यक्ति का स्वभाव
अंक ज्योतिष के अनुसार अंग्रेजी के दूसरे लेटर B का अंक दो होता है। इसलिए इसकी राशि कर्क है, जिसका स्वामी चंद्रमा। इससे जिन लोगों का नाम अंग्रेजी के B अक्षर या हिंदी के ब अक्षर से शुरू होता है उन पर चंद्रमा का प्रभाव होता है। इस अक्षर वाले लड़के लड़कियां काफी मूडी होते हैं। इन्हें अपने ऊपर किसी प्रकार का दबाव पसंद नहीं होता है। छोटी-छोटी बातों पर यह प्रसन्न हो जाते हैं, अचानक ही नाराज भी हो जाते हैं। इनकी दोस्ती का दायरा छोटा होता है लेकिन, जिनसे दोस्ती करते हैं उससे ईमानदारी पूर्वक दोस्ती निभाते हैं।
अंक ज्योतिष के अनुसार B अक्षर नाम वाले व्यक्ति में काम भावना अधिक होती है। इनमें विपरीत जेंडर के प्रति आकर्षण अधिक होता है, यानी यह रोमांटिक होते हैं। इससे इनका वैवाहिक जीवन आमतौर पर सुखद होता है। जिन लोगों का नाम B लेटर से शुरू होता है, ऐसे लोग आमतौर पर प्रेम विवाह करते हैं। प्यार में जल्दी पड़ जाते हैं।
अंक ज्योतिष के अनुसार बी लेटर वाले लड़के लड़कियां मेहनती होते हैं, यही वजह है कि अच्छा पैसा कमाते हैं और इनकी आर्थिक स्थिति अच्छी होती है। ये प्रायः धनवान हो जाते हैं। प्रकृति के प्रति इनमें गहरा लगाव होता है। भावुकता भी इनमें खूब होती है। जरूरतमंदों की सहायता के लिए यह सदैव तैयार रहते हैं। सामाजिक कार्यों में भाग लेने में यह रूचि लेते हैं।
वैदिक ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों का नाम B से शुरू होता है, वे लोग आमतौर पर बहुत ही सीधे और भरोसेमंद होते हैं। लोग इनके सीधेपन का नाजायज फायदा भी उठाते हैं। ये लोग दूसरों की खुशी के लिए अपनी खुशियां तक कुर्बान कर देते हैं। ये बातचीत में कमजोर और कम मिलनसार होते हैं। विवादों से दूर रहना चाहते हैं।
B अक्षर वाले बहुत साहसी होते हैं इसीलिए ये अक्सर सेना, पुलिस में नौकरी करते दिखते हैं। ये लोग ईमानदार और अपने काम के प्रति समर्पित रहते हैं, जिसकी वजह से ये लोग जो भी काम शुरू करते हैं, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं।
Updated on:
15 Mar 2024 01:00 pm
Published on:
13 Dec 2023 09:31 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
