ऐसा होता है स्वास्थ्य
मूलांक 7 वालों के सेहत की बात करें तो ये लोग अक्सर मानसिक रोगों से पीड़ित हो जाते हैं। इसके आलावा कमजोरी, पाचन-दोष, रक्तचाप कम या ज्यादा होना, त्वचा रोग, नज़र कमजोर होना आदि से परेशान हो सकते हैं। इनके लिए 7, 16 और 25 तारीख शुभ होती है। इसके अलावा रविवार, सोमवार और गुरुवार का दिन इनके लिए शुभ होता है। रंगों की बात करें तो इनके लिए हल्का पीला और काफूरी रंग अनुकूल होता है।