
Budh Gochar 2023 make budhaditya Yoga : सोमवार की शाम 4 बजकर 55 मिनट पर ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह ने कुंभ राशि में गोचर कर लिया है। यह गोचर 16 मार्च तक बुध कुंभ में ही रहेंगे। बुध के इस राशि परिवर्तन का प्रभाव राशि चक्र की सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। किसी के लिए यह बेहद शुभ, किसी के लिए शुभ तो किसी के लिए मिला-जुला साबित होगा।ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा के मुताबिक बुध का यह गोचर विशेष रूप से 8 राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। कुल मिलाकर इस बार की होली 8 राशियों के लिए शुभ समाचार और खुशियां लाने वाली साबित होगी। पत्रिका.कॉम के इस लेख में जाने बुध के इस गोचर से किन राशियों के अच्छे दिन शुरू हो गए हैं।
बुध गोचर 2023 : मेष राशि
इस राशि के लोगों को बुध गोचर की इस अवधि में धन लाभ होगा। नौकरी कर रहे हैं तो प्रमोशन के योग बन रहे हैं। संतान की ओर से खुशखबरी मिलेगी। पारिवारिक संबंध इन दिनों बेहतर रहेंगे।
बुध गोचर 2023 : वृष राशि
इन राशियों के लोगों को अचानक धन लाभ होगा। कार्यस्थल पर कार्य की प्रशंसा होगी। पदोन्नति के योग भी बन रहे हैं। बिजनेस करने वालों को मुनाफा होगा। नया वाहन खरीद सकते हैं।
बुध गोचर 2023 : मिथुन राशि
बुध गोचर से इस राशि के लोगों की धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नौकरी करने वालों को कोई पुरस्कार मिलने की उम्मीद है। कोई पुराना रुका हुआ काम पूरा होगा। पिता से संबंध बनाएं रखें।
बुध गोचर 2023 : कर्क राशि
इस दौरान इस राशि के लोगों को सतर्क रहना होगा। घर या कार्यस्थल पर आपके खिलाफ षडयंत्र रचा जा सकता है। फिलहाल कहीं भी निवेश करने से बचें और किसी को भी उधार न दें। इस दौरान आपको आपका ही कोई दोस्त धोखा दे सकता है।
बुध गोचर 2023 : सिंह
बिजनेस में लाभ के योग बनेंगे। लाइफ पार्टनर के साथ समय बिताएं और उनकी सेहत का भी खास ख्याल रखें। पार्टनरशिप का बड़ा प्रस्ताव मिल सकता है। घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं।
बुध गोचर 2023 : कन्या राशि
इस राशि के लोगों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। नौकरी से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं, इससे लाभ की संभावना है।
बुध गोचर 2023 : तुला राशि
इस राशि के लोगों की आय में वृद्धि होगी। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। शेयर मार्केट में निवेश करने से बचें। शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
बुध गोचर 2023 : वृश्चिक राशि
बुध के इस गोचर की अवधि में आपको मानसिक तनाव हो सकता है। योग और मेडिटेशन करने से लाभ मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में चुनौतीपूर्ण हालात रहेंगे। नौकरीपेशा हैं तो कार्य स्थल पर परेशानियां हो सकती हैं।
बुध गोचर 2023 : धनु राशि
इस राशि के लोगों को पिता, भाई और बहनों के साथ संबंध मजबूत होंगे। इस समय में आपको कार्यों मे सफलता मिलेगी। किसी भी प्रयास में सफलता मिलेगी। लाभ देने वाली यात्रा कर सकते हैं।
्रबुध गोचर 2023 : मकर राशि
गोचर की इस अवधि में आपके व्यक्तित्व का प्रभाव बढ़ेगा। इनकम के नए स्रोत बनेंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं। सरकारी मदद भी मिलेगी। निवेश से लंबे समय बाद लाभ होगा।
बुध गोचर 2023 : कुंभ राशि
बुध के इस गोचर के दौरान आपको कामयाबी मिलेगी। नई नौकरी के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। किसी बड़े निवेश से आपको लाभ हो सकता है।
बुध गोचर 2023 : मीन राशि
इस अवधि में इस राशि के लोगों को बेवजह के खर्च से बचना चाहिए। सुख और सुविधाओं पर पैसे खर्च करेंगे। लेकिन मन असंतुष्ट रहेगा। इस अवधि में आपको विदेश में पढऩे का अवसर मिल सकता है। हो सकता है कि कोई जॉब मिल जाए। इस अवधि में आप बैंक से किसी भी तरह का लोन लेने से बचें।
Published on:
28 Feb 2023 01:27 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
