
Chaitra Navratri 2023: हिन्दु पंचांग के मुताबिक जल्द ही नए साल की शुरुआत होने जा रही है। फाल्गुन का अंतिम माह चल रहा है। हिन्दु नव वर्ष की शुरुआत चैत्र महीने से होती है। चैत्र नवरात्रि को हिन्दु पंचांग में विशेष माना गया है। इस बार चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है। चैत्र नवरात्रि 30 मार्च तक मनाए जाएंगे। 30 तारीख को ही राम नवमी भी मनाई जाएगी। इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। माना जाता है कि इन इन नौ दिनों में माता रानी की पूजा-अर्चना विशेष फलदायी होती है। इस बार की चैत्र नवरात्रि को बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि इस बार ये पूरे नौ दिन की ही होगी। इस साल 22 मार्च से लेकर 30 मार्च तक नवरात्रि है और 31 मार्च को दशमी तिथि के दिन पारण होगा। शास्त्रों के मुताबिक पूरे नौ दिन के नवरात्रि शुभ मानी जाती है। वहीं इस बार मां दुर्गा का आगमन नाव यानी नौका पर हो रहा है। इस तरह से भी इस बार की नवरात्रि को शुभ माना जा रहा है।
मां की सवारी
वैसे तो मां दुर्गा सिंह की सवारी करती हैं, लेकिन नवरात्रि के पावन दिनों में धरती पर आते समय उनकी सवारी बदल जाती है। मां जगदंबे की सवारी नवरात्रि की शुरुआत पर निर्भर करती है। ठीक इसी तरह वे जिस दिन विदा होती हैं, उस दिन के आधार पर उनके प्रस्थान की सवारी निर्भर होती है।
चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा के आगमन की सवारी
इस साल चैत्र नवरात्रि 22 मार्च 2023 बुधवार के दिन से शुरू हो रहे हैं। वहीं यदि बुधवार से नवरात्रि शुरू होती है तो, मां का आगमन नाव पर होता है। मां जगदम्बे का नौका यानी नाव पर आगमन शुभ माना जाता है। नाव पर सवार होकर माता जब भी आती हैं, माना जाता है कि हर भक्त की मनोकामना पूरी होती है।
मां के प्रस्थान की सवारी
31 मार्च, दिन शुक्रवार को दशमी तिथि है। इस दिन माता प्रस्थान करेंगी। वहीं जब बुधवार से शुरू होकर नवरात्रि शुक्रवार को सम्पन्न होंगी। ऐसे में मां हाथी की सवारी पर धरती से प्रस्थान करेंगी। यह तेज बारिशक ी ओर भी संकेत देता है।
यहां जानें मां दुर्गा के वाहन
अलग-अलग वार के मुताबिक मां दुर्गा के नवरात्रि में मां अम्बे के वाहन डोली, नाव, घोड़ा, भैंसा, मनुष्य और हाथी होते हैं।
Published on:
27 Feb 2023 06:41 pm
बड़ी खबरें
View Allत्योहार
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
