30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Built Dangerous Trigrahi Yoga: बन गया है खतरनाक त्रिग्रही योग, इन राशियों के जीवन में बढ़ाएगा मुश्किलें, रहना होगा सतर्क

Built Dangerous Trigraha Yoga in Mesh Rashi After Budh Transit, These People Be Alert: इस त्रिग्रही योग का राशि चक्र की सभी 12 राशियों पर शुभ या अशुभ प्रभाव पड़ेगा। लेकिन कुछ राशियां ऐसी हैं कि जिनके लिए त्रिग्रही योग की यह स्थिति जीवन में मुश्किलें बढ़ाने वाली साबित होंगी। पत्रिका.कॉम के इस लेख में भोपाल के ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा से जानें किन राशियों पर शुरू हो गया है आज से मुश्किलों का दौर...

2 min read
Google source verification

image

Sanjana Kumar

Apr 01, 2023

budh_gochar_se_bana_khatarnak_trigrahi_yoga_bigadega_inke_kaam.jpg

Built Dangerous Trigraha Yoga in Mesh Rashi After Budh Transit, These People Be Alert: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हर ग्रह एक निश्चित समय के अंतराल पर अपनी राशि में परिवर्तन करता है। अपनी चाल बदलता है यानी कभी मार्गी तो कभी वक्री होकर चलता है। कभी उदय होता है, तो कभी अस्त होता है। इसी तरह ग्रहों के राजकुमार, बुद्धि, धन और व्यापार के कारक ग्रह बुध देव ने मेष राशि में प्रवेश किया है। यहां पहले से ही शुक्र और राहु मौजूद हैं। ऐसे में बुध, शुक्र और राहु की युति का निर्माण हो रहा है। इस त्रिग्रही योग का राशि चक्र की सभी 12 राशियों पर शुभ या अशुभ प्रभाव पड़ेगा। लेकिन कुछ राशियां ऐसी हैं कि जिनके लिए त्रिग्रही योग की यह स्थिति जीवन में मुश्किलें बढ़ाने वाली साबित होंगी। पत्रिका.कॉम के इस लेख में भोपाल के ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा से जानें किन राशियों पर शुरू हो गया है आज से मुश्किलों का दौर...

वृष
वृष राशि के लोगों के लिए बुध, शुक्र और राहु का यह त्रिग्रही योग प्रतिकूल फल देने वाला रहेगा। इस अवधि में इस राशि के लोगों का बजट बिगड़ेगा। जिससे आर्थिक स्थिति कमजोरी होगी। वहीं इन्हें किसी रिश्ते में धोखा मिल सकता है। कोई मित्र या साझेदार ही आपको धोखा दे सकता है। इस समय निवेश करने के लिए उचित समय नहीं है। विशेषकर तब, जब यह निवेश जोखिम भरा हो। इस त्रिग्रही योग की अवधि में विवाद के योग भी बन रहे हैं।

कन्या
इस त्रिग्रही योग से कन्या राशि वाले लोगों की मुसीबतें भी बढ़ेंगी। यह समय आपके लिए थोड़ा नुकसानदायक साबित हो सकता है। इस योग के कारण इन लोगों की सेहत प्रभावित होगी। इस राशि के लोगों को इस दौरान किसी भी नये काम की शुरुआत नहीं करनी चाहिए। किसी भी क्षेत्र में निवेश करने से बचना चाहिए। वरना हानि उठानी पड़ सकती है। वाहन चलाते समय नियमों का पालन करें, दुर्घटना के योग भी बन रहे हैं।

वृश्चिक
राहु, बुध और शुक्र की युति से बन रहे त्रिग्रही योग का नुकसान वृश्चिक राशि वालों को भी झेलना पड़ेगा। इस राशि के जिन लोगों के मामले कोर्ट-कचहरी में चल रहे हैं, उन्हें हार का सामना करना पड़ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। लापरवाही से खर्च किया तो कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। रिश्तों में भी मन-मुटाव हो सकती है। इस त्रिग्रही योग के दौरान अपने पार्टनर की सेहत को लेकर सतर्क रहें।

ये भी पढ़ें:April 2023: अप्रैल में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन, नक्षत्र भी बदलेंगे चाल, इन राशियों को मिलेगी उन्नति और पैसा भी