
Built Mahalaxmi Rajyoga will shine the luck of these 3 zodiac signs: ज्योतिष शास्त्र में जिस तरह ग्रहों का राशि परिवर्तन, उनकी चाल में परिवर्तन जितना महत्वपूर्ण माना गया है। उतना ही महत्वपूर्ण माना गया है, ग्रहों के राशि परिवर्तन के कारण बनने वाली युति को। दरअसल ग्रहों की युति कई प्रकार के योगों का निर्माण करती हैं। ये योग शुभ और अशुभ फल देने वाले होते हैं। एक ऐसी ही युति का निर्माण हुआ है आज मंगलवार को। हिन्दु पंचांग के मुताबिक 28 मार्च की सुबह 2 बजकर 55 मिनट पर चंद्र ग्रह ने मिथुन राशि में प्रवेश किया है। इस राशि में पहले से ही मंगल विराजे हैं। यानी यहां चंद्रमा और मंगल की युति बनी है। इस युति से महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण हुआ है। भोपाल के ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा के मुताबिक इस युति से बने महालक्ष्मी राजयोग का लाभ राशि चक्र की 3 राशियों को मिल रहा है। आज से ही इन राशियों के अच्छे दिन शुरू हो गए हैं। हालांकि इस महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण राशि चक्र की सभी 12 राशियों को मिलता है। लेकिन सबसे ज्यादा लाभ कमाने वाली केवल 3 राशियां होंगी। पत्रिका.कॉम के इस लेख में जाने किन 3 राशियों पर बरस रही है मां लक्ष्मी की विशेष कृपा...
मेष राशि
महालक्ष्मी राजयोग का सबसे ज्यादा शुभ प्रभाव मेष राशि के लोगों पर देखने को मिल रहा है। यानी आज से इन लोगों के अच्छे दिन शुरू हो गए हैं। चंद्रमा और मंगल के मिलने से बनी युति की इस अवधि में इस राशि के लोगों की आर्थिक वृद्धि हो सकती है। इस दौरान इन्हें भाग्य का साथ मिलेगा। जो लोग सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं उन्हें इस दौरान सरकारी नौकरी मिल सकती है। इस दौरान इस राशि के लोगों के पराक्रम में वृद्धि के भी योग बन रहे हैं।
मिथुन
चंद्र और मंगल की युति से बन रहे महालक्ष्मी राजयोग का सबसे ज्यादा शुभ प्रभाव मिथुन राशि के लोगों पर भी पड़ेगा। इस युति की अवधि में इस राशि के लोगों की सुख-समृद्धि में वृद्धि हो सकती है। इस दौरान इस राशि के लोगों को धनलाभ के भी संयोग बन रहे हैं। इनके मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को इस अवधि में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है।
सिंह
चंद्रमा और मंगल की युति से बने महालक्ष्मी राजयोग का शुभ प्रभाव सिंह राशि के लोगों को भी खुश कर देगा। चंद्रमा और मंगल की युति के दौरान इस राशि के लोगों की आर्थिक वृद्धि के योग बन रहे हैं। इस अवधि में इनकी आय के नए साधन बनेंगे। नए काम की शुरुआत करने के लिए भी इस राशि के लोगों के लिए यह समय श्रेष्ठ है। साथ ही बिजनेस के क्षेत्र में नया काम मिलने से इस राशि के लोगों को अच्छा मुनाफा मिलनेकी उम्मीद की जा सकती है।
Published on:
28 Mar 2023 03:19 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
