
Chaitra Navratri 2023 Astro Tip: Rahu-ketu ko shant karne ke upay: नवरात्रि शुरू होने वाले हैं। माना जाता है कि यह इन नौ दिनों के समय में 9 ग्रहों के अशुभ प्रभाव कम या दूर किए जा सकते हैं। वहीं यदि कुंडली में राहु-केतु के दोष के कारण जीवन में परेशानियां हो रही हैं तो भी आप इन कुछ उपाय करके राहु-केतु के दोष को कम या दूर कर सकते हैं। यदि आपकी आर्थिक स्थिति हमेशा कमजोर रहती है, कॅरियर में बार-बार असफलता मिलती है। लव लाइफ में भी प्यार की कमी रहती है। तो आपको आने वाले इन नवरात्रि में इन ग्रहों की शांति के कुछ उपाय जरूर करने चाहिए। इस लेख में ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा से जानें राहु-केतु को शांत करने के अचूक उपाय...हालांकि पत्रिका.कॉम इसकी पुष्टि नहीं करता है।
मां ब्रह्मचारिणी और चंद्रघंटा की पूजा करें
- अगर आपकी कुंडली में राहु का दोष है, तो इसे दूर करने के लिए मां ब्रह्मचारिणी की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए।
- यदि आपकी कुंडली में केतु से संबंधित परेशानियां चल रही हैं तो, नवरात्र में मां चंद्रघंटा की पूजा करने से आपकी सारी परेशानियां दूर हो सकती हैं।
- नवरात्रि में इन दोनों देवी रूपों की पूजा करने से आपको राहु-केतु के अशुभ प्रभाव से काफी हद तक राहत मिल जाएगी।
शिवजी और हनुमानजी की पूजा
नवरात्रि के इन नौ दिनो में मां दुर्गा के साथ ही भगवान शिव और हनुमानजी की पूजा करने से भी राहु-केतु का अशुभ प्रभाव कम होता है। नवरात्र के दिनों में शिव सहस्रनाम और हनुमान सहस्रनाम का रोजाना पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से जल्द ही आपके अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे।
नहाने के पानी में मिलाएं चंदन पाउडर फिर नहाएं
नवरात्रि में रोजाना नहाने के पानी में चंदन का पाउडर मिलाएं और फिर नहाएं। इस उपाय से आपकी कुंडली से राहु के दोष दूर होते हैं। इस उपाय को नवरात्रि के पहले दिन से करना शुरू कर दें। नियमित रूप से तीन महीने तक अपको ऐसा ही करना है। इस उपाय को करने से आपको विशेष लाभ मिलेगा और आपकी मुश्किलें आसान हो जाएंगी।
नौ दिन रोज करें दुर्गा सप्तशती का पाठ
नवरात्रि के नौ दिन में प्रतिदिन दुर्गा सप्तशती का पाठ करें, ऐसा करने से राहु-केतु के दोष में काफी कम हो जाते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से मां दुर्गा स्वयं आपको राहु-केतु के अशुभ प्रभाव से बचाती हैं।
घर में ले आएं ये एक वस्तु
नवरात्रि में राहु दोष के उपाय करना बहुत ही कारगर माना जाता है। राहु दोष को दूर करने के लिए नवरात्रि में चांदी का ठोस हाथी घर लाएं। आप चाहें तो इसे पूजा स्थल में रख सकते हैं या फिर अपनी तिजोरी में रख सकते हैं। घर में चांदी का ठोस हाथी रखने और रोजाना उसके दर्शन करने से आपकी कुंडली से राहु के अशुभ प्रभाव का असर कम हो जाता है। यही नहीं ऐसा करने से आपको कॅरियर में भी धीरे-धीरे लाभ होने लगता है।
Updated on:
22 Mar 2023 11:01 am
Published on:
17 Mar 2023 05:46 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
