16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chhath Puja Ke Upay: छठ पूजा में राशि अनुसार करें ये उपाय, सूर्य देव और छठी मईया का मिलेगा विशेष आशीर्वाद

Chhath Puja Ke Upay: छठ पूजा के दिन भगवान सूर्य और छठी मईया की पूजा की जाती है। मान्यता है कि छठ के उपाय से भगवान सूर्य और छठी मईया का विशेष आशीर्वाद मिल सकता है। आइये जानते हैं राशि अनुसार छठ उपाय (Chhath Puja Ke Upay)
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pravin Pandey

•

Updated: 7 Nov 2024, 7:43 PM IST

Chhath Puja Ke Upay

Chhath Puja Ke Upay: छठ पूजा के उपाय

मेष राशि

आपका राशि मेष है तो छठ पूजा के दिन लाल रंग के वस्त्र पहनकर सूर्य देव को लाल चंदन से अर्घ्य दें। यह उपाय शुभ फलदायक माना जाता है। मान्यता है कि इससे मानसिक शांति प्राप्त होती है।

वृषभ राशि

आपकी राशि वृषभ है तो छठ पूजा में सफेद कपड़े पहनें और गाय के दूध से सूर्य को अर्घ्य दें। यह उपाय परिवार में सुख-समृद्धि लाएगा और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निराकरण करेगा।

मिथुन राशि

आपकी राशि मिथुन है तो छठ पूजा के दिन हरे रंग के कपड़े पहनें और गंगाजल में दूब डालकर सूर्य को अर्घ्य दें। यह उपाय विद्या, बुद्धि और व्यापार में सफलता दिलाता है।

ये भी पढ़ेंः

Aaj Ka Rashifal 8 November: वृषभ, कर्क समेत 6 राशि के लोगों को आर्थिक लाभ, आज का राशिफल में जानें अपना भविष्य

कर्क राशि

चंद्रमा की राशि कर्क के लोगों को चांदी के बर्तन में जल लेकर सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए और इस समय सफेद कपड़े पहनने चाहिए। यह उपाय पारिवारिक सुख-शांति बनाए रखता है।

सिंह राशि

सिंह भगवान सूर्य नारायण की ही राशि है, आपकी राशि सिंह है तो केसर मिश्रित जल से सूर्य भगवान को अर्घ्य दें और सुनहरे रंग के कपड़े पहनें। इससे समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को हरे या हल्के रंग के कपड़े पहनने चाहिए और सूर्य को तांबे के बर्तन में जल लेकर अर्घ्य देना चाहिए। यह उपाय आर्थिक उन्नति और स्वास्थ्य लाभ दिलाता है।

तुला राशि

शुक्र की राशि तुला के लोगों को छठ पूजा के दिन नीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए और सूर्य देव को शहद मिलाकर अर्घ्य देना चाहिए। इससे वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और मन की शांति मिलती है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोग लाल कपड़े पहनें और गुड़ मिले जल से सूर्य को अर्घ्य दें। यह उपाय आर्थिक संकट से छुटकारा दिलाता है।

धनु राशि

धनु राशि के लोग छठ पूजा के दौरान भगवान सूर्य को गन्ना अर्पित करें। ऐसा करने से आपकी संतान शत्रुओं पर विजय प्राप्ति करेगी।।

मकर राशि

मकर राशि के लोग छठ पूजा के दौरान भगवान सूर्य देव को कुमकुम डाल कर अर्घ्य दें। ऐसा करने से संतान के जीवन में सुख और वैभव आएगा, वह सफलता प्राप्त करेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों को छठ पूजा के दौरान भगवान सूर्य और छठी मैया को शरीफे का फल अर्पित करना चाहिए। इससे व्यापार में अपार सफलता मिलती है।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों को छठ पूजा के दिन छठी मईया और सूर्य देवता को सिंघाड़े का फल चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से करियर में तरक्की मिलेगी।