महत्वाकांक्षी और खर्चीले
धनु लग्न वाले लोग प्रायः आशावादी, महत्वाकांक्षी, प्रेरणादायक, उत्साही और खर्चीले होते हैं। इनका जीवन के प्रति नजरिया सकारात्मक, ऊर्जा से ओतप्रोत, साहसी, अपने अनुभव को दूसरों से अधिक से अधिक बांटने वाला होता है। अनावश्यक बातों से दूसरों को लुभाने में रूचि नहीं होती। आप लोग यात्रा करना पसंद करते है और आसपास के बारे में जानकारी इकट्ठा करना भी पसंद करते हैं।