16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जून में कई बड़े ग्रह बदलेंगे अपनी राशि, इन 5 राशियों की Life में बढ़गी परेशानी

Effects on People When Big Planet Transit Their Zodiac Sign In June: इन बड़े ग्रहों के राशि परिवर्तन का देश-दुनिया समेत राशि चक्र की सभी 12 राशियों मेष से मीन तक पर प्रभाव पड़ेगा। खासतौर पर राशि चक्र की 5 राशियां ऐसी हैं, जिन पर इनका सबसे ज्यादा असर पड़ेगा...

3 min read
Google source verification

image

Sanjana Kumar

May 22, 2023

effects_on_people_when_big_planet_transit_their_zodiac_sign_in_june.jpg

Effects on People When Big Planet Transit Their Zodiac Sign In June: जून के महीने में कई बड़े ग्रह अपनी राशि में परिवर्तन करने जा रहे हैं। जून का महीना शुरू होते ही जहां ग्रहों के राजकुमार बुध अपनी राशि बदलेेंगे। वहीं ग्रहों के राजा सूर्य कर्क राशि में जाएंगे। तो ग्रहों के सेनापति मंगल कर्क राशि छोड़कर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं कुंभ राशि में बैठे शनि इस महीने में अपनी चाल भी बदलने जा रहे हैं। वे उल्टी चाल चलेंगे। इन बड़े ग्रहों के राशि परिवर्तन का देश-दुनिया समेत राशि चक्र की सभी 12 राशियों मेष से मीन तक पर प्रभाव पड़ेगा। खासतौर पर राशि चक्र की 5 राशियां ऐसी हैं, जिन पर इनका सबसे ज्यादा असर पड़ेगा...

यहां जानें कब कौन सा ग्रह कर रहा है गोचर
- 7 जून को बुध मेष राशि छोड़कर वृषभ राशि में आ जाएंगे।
- 15 जून को सूर्य अपनी राशि बदलते हुए वृषभ राशि से मिथुन राशि में आ जाएंगे।
- 17 जून को शनि उल्टी चाल चलना शुरू कर देंगे।
- 30 जून को मंगल कर्क राशि छोड़कर सिंह राशि में आ जाएंगे।

ये भी पढ़ें:Shukra-Mangal Yuti 2023: शुक्र और मंगल की युति से रातों-रात चमकाएंगे इनकी किस्मत

वृष
वृष राशि के लोगों के लिए जून महीने में इन ग्रहों का गोचर मध्यम फलदायी रहने वाला रहेगा। इस महीने में आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। हालांकि शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं। इस पूरे महीने में आपकी बातचीत में थोड़ी कड़वाहट रहेगी। इसलिए ज्यादा बातचीत करने से बचें। हो सकता है कि आपकी बातचीत आसपास के लोगों के लिए मुश्किल का कारण बन जाए। आपके कड़वे बोल आपकी फैमिली लाइफ में भी परेशानियां पैदा कर सकते हैं। मंगल के कारण बिजनेस करने वाले लोगों को परेशानियां हो सकती हैं। इस महीने में आपका कॉन्फिडेंस कम हो सकता है। इस महीने शनि अपनी चाल भी बदल रहे हैं। शनि के राशि परिवर्तन से पार्टनरशिप में बिजनेस करने वालों को नुकसान हो सकता है।

सिंह
जून महीने मेंं शनि, मंगल, सूर्य और बुध समेत चार बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन मिश्रित फलदायी रहेगा। इस दौरान आपके व्यवहार में उग्रता आ सकती है, इसकी वजह से परिवार वालों को परेशानी हो सकती है। आपके अकेले चलने की आदत ही आपके लिए मुसीबत बन सकती है। जॉब करने वालों के लिए यह समय सही नहीं है। अपने कलिग्स के कारण परेशान हो सकते हैं। आपका बना बनाया प्रोजेक्ट सहकर्मियों की वजह से अटक सकता है। वहीं अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो, इस महीने में आपको यह कदम नहीं उठाना चाहिए। ऐसा करने से आपकी मुश्किलें बढ़ेंगी। मंगल की वजह से संपत्ति से संबंधित विवाद बढ़ सकता है। आपको पैर और कमर दर्द की शिकायत भी हो सकती है। बुध के कारण जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है।

वृश्चिक
जून में बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। इस दौरान आपके खर्च बहुत ज्यादा बढ़ जाएंगे। यदि आपने सोच-विचार के बाद धन खर्च किया, तो यह लाभदायक रहेगा। अन्यथा आपको कर्ज भी लेना पड़ सकता है। आंख मूंदकर किसी पर भी विश्वास न करें। दरअसल आपके साथ कोई विश्वासघात कर सकता है। मंगल के कारण आय बढ़ेगी, लेकिन नौकरी के मामले में कुछ परेशानियां हो सकती हैं। इस दौरान आपको अपनी संतान की संगति का खास ख्याल रखना होगा। शनि की चाल बदलने से दांपत्य जीवन में हल्का तनाव हो सकता है, लेकिन प्रेम बना रहेगा।

धनु
धनु राशि वाले लोगों के लिए जून के महीने में बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन सेहत से जुड़ी परेशानिायां देने वाला रहेगा। इस दौरान आपको कोई न कोई समस्या बनी रहेगी, इसकी वजह से आपकी खुशियों में कमी आ सकती है। लेकिन आप यदि अपने इरादों से मजबूत रहेंगे, तो परेशानियां धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगी। जॉब करने वालों को मंगल के कारण अधिकारियों की नजरों में मेहनत के बावजूद शाबाशी नहीं मिलेगी। काम का बोझ भी बढ़ता जाएगा। बिजनेस करने वालों को इस महीने अपने प्रतिद्वंद्वियों से कड़ी टक्कर मिल सकती है। शनि के कारण यात्रा करते समय परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। इसलिए पहले से ही अलर्ट रहें।

कुंभ
कुंभ राशि वाले लोगों को जून में होने वाले बड़े ग्रहों के राशि परिवर्तन से अपने कामकाज का खासतौर पर ध्यान रखना होगा। क्योंकि जरा सी चूक आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है। कोर्ट-कचहरी काक कोई मामला है तो यह आगे बढ़ सकता है। इस महीने में वाहन चलाते समय सावधान रहें। कोई राज अपने दोस्तों से शेयर न करें। भाई-बहनों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। मंगल के कारण आपकी आर्थिक स्थितियां चुनौतीपूर्ण रहेंगी। बेहिसाब खर्च बढ़ सकता है।

ये भी पढ़ें:इन तीन राशियों पर 139 दिन तक बरसेगी शनि की कृपा, विदेश जाने का सपना होगा पूरा

ये भी पढ़ें: शनि बना रहे हैं केंद्र त्रिकोण राजयोग, 30 दिन बाद इन राशियों का बदलेगा जीवन, राजा बनने जा रहे हैं ये लोग