15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ekadashi Vrat Date 2025: 30 या 31 दिसंबर कब है साल की आखिरी एकादशी, जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Ekadashi Vrat Date 2025: दिसंबर महीने की आखिरी एकादशी पौष पुत्रदा एकादशी होगी। ये व्रत संतान प्राप्ति के लिए बहुत उत्तम माना जाता है। चलिए जानते हैं साल का आखिरी एकादशी व्रत कब रखा जाएगा। यहां नोट करें ले सही तिथि।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Religiondesk

image

jayanti jha

Dec 22, 2025

Ekadashi Vrat Date 2025

getty image

Ekadashi Vrat Date 2025: एकादशी के व्रत का सनातन धर्म में बहुत ही खास महत्व है। एकादशी व्रत के दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार एकादशी का व्रत रखने से साधक को उत्तम फल की प्राप्ति होती है। हर महीने में दो एकादशी व्रत रखे जाते हैं एक कृष्ण पक्ष में और दूसरा शुक्ल पक्ष में। पौष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को पौष पुत्रदा एकादशी के नाम से जाना जाता है। ये व्रत साल 2025 का आखिरी एकादशी व्रत रहने वाला है। ऐसे में चलिए जानते हैं साल का आखिरी एकादशी व्रत 30 या 31 दिसंबर में से कब रखा जाएगा।

पौष पुत्रदा एकादशी व्रत की तिथि 2025


पौष पुत्रदा एकादशी व्रत पौष मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रखा जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल पौष पुत्रदा एकादशी की तिथि 30 दिसंबर को सुबह 07 बजकर 50 मिनट पर शुरू होगी और इसका समापन 31 दिसंबर को सुबह 05 बजे होगा। ऐसे में ये व्रत 30 दिसंबर 2025 को रखा जाएगा।

पौष पुत्रदा एकादशी का शुभ मुहूर्त 2025


पौष पुत्रदा एकादशी के दिन अभिजित मुहूर्त 12 बजकर 30 मिनट से लेकर 12 बजकर 44 मिनट तक रहने वाला है। इस मुहूर्त में भगवान विष्णु की पूजा करना बहुत ही शुभ रहेगा।

पौष पुत्रदा एकादशी पारण टाइम


पौष पुत्रदा एकादशी व्रत का पारण 31 दिसंबर 2025 को किया जाएगा। इस दिन आप दोपहर 01 बजकर 29 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 33 मिनट के बीच में इस व्रत का पारण कर सकते हैं।

पौष पुत्रदा एकादशी महत्व


शास्त्रों में पौष पुत्रदा एकादशी व्रत को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस व्रत को करने से साधक को संतान सुख की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही संतान की लंबी आयु और सुख की कामना के लिए ये भी ये व्रत महत्वपूर्ण माना गया है। पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत करने से धन- धान्य और सुख, समृद्धि की प्राप्ति होती है।

Frequently Asked Questions