साल के पहले सूर्य ग्रहण का समय: 20 अप्रैल को शुरू होने वाला सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) प्रातः 7:05 पर शुरू होगा, ग्रहण का खग्रास प्रातः 8:07 पर होगा। इस सूर्य ग्रहण का मध्यकाल सुबह 9:45 तक होगा, वहीं इस सूर्य ग्रहण की समाप्ति दोपहर 12:24 तक होगी। इस तरह अप्रैल में लग रहे खग्रास सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 22 मिनट होगी।
सूर्य का मेष राशि में भ्रमण: 20 अप्रैल को सूर्य ग्रहण के समय ग्रहों के राजा सूर्य, मेष राशि यानी अपनी उच्चतम राशि में भ्रमण कर रहे होंगे और सूर्य ग्रहण की समाप्ति के बाद यानी 22 अप्रैल को गुरु ग्रह मेष राशि में प्रवेश करेंगे और मेष राशि में गुरु के प्रवेश करने का देश-दुनिया पर बड़ा असर पड़ने वाला है। इससे कई तरह के परिवर्तन दिखाई देंगे। वहीं सूर्य ग्रहण के चलते देश और दुनिया को आपदाओं का सामना करना पड़ सकता है।
इसके अलावा राशि चक्र की 12 राशियां भी इससे प्रभावित होने से नहीं बच सकेंगी। इन पर अलग-अलग असर पड़ेगा। इनमें से इन तीन राशियों के जातकों के मान सम्मान को सूर्य ग्रहण के प्रभाव से ठेस लग सकती है।