
सनातन धर्म में किसी भी काम से पहले गणेश जी की पूजा का विधान है। मान्यता है कि ऐसा करने से आपको हर काम में सफलता मिलती है। विघ्नहर्ता आपके सारे विघ्न हर कर आपको सफलता के मार्ग की ओर ले जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का जिक्र किया गया है, इन सभी 12 राशियों पर विघ्नहर्ता मेहरबान होते हैं, लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिन्हें गणेश जी की कृपा से बिन मांगे ही सबकुछ मिलता चला जाता है। पत्रिका.कॉम इस लेख में आपको बता रहा है भोपाल के ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा के मुताबिक वे भाग्यशाली राशियां कौन-कौन सी हैं...
मेष राशि पर होती है खास कृपा
जिन लोगों की राशि मेष है, उन लोगों पर भगवान गणेश की विशेष कृपा होती है। माना जाता है कि इसीलिए इस राशि के लोग हर काम में निपुण और बुद्धिमान होते हैं। उन्हें हर काम सफलता मिलती है। इसके गणेश जी की कृपा ही है कि इन लोगों में कभी भी आत्मविश्वास की कमी नहीं दिखेगी। इसलिए मेष राशि के लोगों को नियमित रूप से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करनी चाहिए।
मिथुन राशि को मिलती है तेज बुद्धि
मिथुन राशि के लोगों पर भगवान गणेश की विशेष कृपा होती है। माना जाता है कि इसीलिए इस राशि के लोगों का दिमाग बहुत तेज होता है। मिथुन राशि के लोग पढ़ाई लिखाई में बहुत तेज होते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में इन्हें अधिक सफलता मिलती है। मिथुन राशि के लोगों से जीत पाना बहुत मुश्किल होता है। स्वभाव से काफी दयालु होते हैं। इन्हें भी रोज गणेश पूजन करना चाहिए।
मकर राशि को बनाते हैं विश्वसनीय
भगवान गणेश मकर राशि के लोगों पर भी बहुत कृपा बरसाते हैं। गणेश जी के आशीर्वाद से ही ये लोग कड़ी मेहनत करके हर काम में सफलता पाते हैं। मकर राशि लोगों पर आप आंख बंद करके भरोसा कर सकते हैं। गणेश जी की कृपा से ही ये लोग शिक्षा के क्षेत्र में नाम कमाते हैं। इन्हें नियमित रूप से भगवान गणेश का ध्यान करना चाहिए।
Updated on:
21 Jan 2023 06:51 pm
Published on:
21 Jan 2023 06:50 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
