31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Numerology Tips: मूलांक 3 : बृहस्पति बनाते हैं आपके बिगड़े काम, हमेशा बनाए रखते हैं अपना आशीर्वाद

एस्ट्रोलॉजिस्ट एवं न्यूमेरोलॉजिस्ट अंजना गुप्ता पत्रिका.कॉम के इस लेख में आपको बता रही हैं क्या है कहता है आपका मूलांक, जानें अपना स्वभाव से लेकर लकी नंबर या रंग तक...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 21 Jan 2023, 4:00 PM IST

mulank_three_people_lucky_number_day_date_colour.jpg


ज्योतिष शास्त्र के साथ ही अंक शास्त्र का भी अपना अलग महत्व है। आपका मूलांक बता देता है कि आप कैसे हैं, आपका वर्तमान कैसा है और भविष्य कैसा होगा। अगर आपका मूलांक 3 है, जो इस लेख में जानें अपने बारे में सबकुछ। एस्ट्रोलॉजिस्ट एवं न्यूमेरोलॉजिस्ट अंजना गुप्ता पत्रिका.कॉम के इस लेख में आपको बता रही हैं क्या है कहता है आपका मूलांक, जानें अपना स्वभाव से लेकर लकी नंबर या रंग तक...

ये भी पढ़ें: त्रेता युग में मिलता है इस शनि पर्वत का उल्लेख, यहां है सबसे प्राचीन शनिदेव का मंदिर

ये भी पढ़ें: shanivar ke upay : शनिवार को भूलकर भी न करें ये काम, ऐसे लोगों से रुष्ट हो जाते हैं शनिदेव

ये भी पढ़ें:Numerology Tips: अंक 2 के लोग भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे सुधारें अपनी कमियां

ऐसे समझें मूलांक तीन के हैं आप
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 3 माना जाता है। मूलांक 3 वाले साहसिक होते हैं। ये बेहतरीन लीडर होते हैं।

यहां जानें अपना स्वभाव
जिस व्यक्तिका मूलांक 3 होता है वह काफी खुले विचार के होते हैं। इन्हें स्वतंत्र जीवन पसंद होता है। स्वभाव से शांतिप्रिय, कोमल हृदय, मृदुवाणी और सच बोलने वाले होते हैं। मूलांक 3 के जातक बुद्धिमान, साहसी और निडर होते हैं। इन्हें अपने काम में किसी का दखल पसंद नहीं आता है। मूलांक 3 के जातक अगर एक बार किसी काम को शुरूकर देते हैं तो, उसे पूरा करके ही छोड़ते हैं।

ये भी पढ़ें:Mauni amavasya 2023: मौनी अमावस्या आज, आज रात जरूर कर लें ये उपाय

ये भी पढ़ें:चाणक्य नीति में बताए गए हैं मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के तरीके, पैसों का ऐसा उपयोग बनाता है धनवान

पूज्य देवता
बृहस्पति इस अंक के स्वामी होते हैं। इनका आशीर्वाद मूलांक 3 वाले लोगों पर हमेशा बना रहता है। वे इन्हें सद्बुद्धि को सद्बुद्धि प्रदान करते हैं। जिसके कारण जातक बुद्धिमान होते हैं।

यह है इनका लकी रंग
मूलांक 3 के लोगों के लिए पीला, बैंगनी, नीला, लाल और गुलाबी रंग बेहद लकी साबित होता है। माना जाता है कि यदि अपने किसी कार्य करने वाले दिन इस रंग के कपड़े पहनते हैं तो आपको उस कार्य में अच्छा परिणाम मिलता है।

यह है आपकी लकी तारीख
मूलांक 3 के लोगों के लिए 3, 6 और 9 तारीख बेहद लकी मानी गई हैं। कोई भी शुभ काम करें तो इन्हीं डेट्स में करें। आपकी सफलता निश्चित रहेगी।

लकी दिन
मूलांक 3 के लोगों के लिए बृहस्पतिवार का दिन सबसे शुभ माना गया है। वहीं मंगलवार और शुक्रवार मध्यम शुभ रहने वाले साबित होते हैं। इन दिनों में कोई भी काम करने से आपको सकारात्मक परिणाम मिलते हैं।

इन मूलांकों के लोग होते हैं आपके अच्छे मित्र
मूलांक 3 वालों के मित्रों की बात करें, तो मूलांक 1, 6 और 9 वाले लोग इनके अच्छे दोस्त बन सकते हैं।