6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेहद खूबसूरत और खर्चीली होती हैं इन तारीखों में जन्मी लड़कियां, यहां जानें इनकी अन्य खूबियां

Girls born on these dates अंक ज्योतिष के अनुसार किसी व्यक्ति का जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 6 होता है। आज जानते हैं इस मूलांक के लोगों की खूबियां..

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Dec 13, 2023

mulank_6.jpg

मूलांक 6 की लड़कियों की विशेषता और स्वभाव

अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 6 वालों का स्वामी ग्रह शुक्र को माना जाता है। शुक्र ग्रह भोग विलास और भौतिक सुखों का स्वामी माना जाता है। शुक्र देव की कृपा से इस मूलांक के लोग बेहतर जीवन जीते हैं। इनके पास धन धान्य की कमी नहीं रहती है। शुक्र की मजबूत स्थिति इन्हें सभी सांसारिक वस्तुएं उपलब्ध कराती है। यहां यह कहा जाए तो गलत नहीं होगा कि ये लोग राजा का जीवन जीते हैं। आइये जानते हैं इनकी अन्य विशेषताएं..


इनमें होती हैं ये खूबियां
अपने स्वामी ग्रह की तरह ही इस मूलांक के लोग बेहद शांत होते हैं। इन्हें दूसरों के मामलों में ज्यादा दखल देना पसंद नहीं होता। इन्हें सजना संवरना और बन ठनकर रहना पसंद होता है। इस मूलांक के लोग सुंदर कद काठी के होते हैं। यह बेहद प्रभावशाली भी माने जाते हैं। इनका हंसमुख स्वभाव हर किसी को पसंद आता है। जिससे लोग आसानी से इनकी ओर खीचें चले आते हैं।


जल्दी बूढ़े नहीं होते ये लोग
मूलांक 6 वालों की सुंदरता उनकी उम्र के साथ बढ़ती जाती है। यानी यह जल्दी बूढ़े नहीं होते हैं। अपने व्यवहार और खूबसूरती से यह लोगों को जल्दी अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं, विशेष रूप से इस मूलांक की महिलाएं अपनी सुंदरता के लिए जानी जाती है।


इन कमजोरियों से रहते हैं परेशान
वैसे तो इस अंक के लोग बहुत ही समझदार और विश्वसनीय माने जाते हैं। लेकिन कई बार इनमें विपरीत जेंडर के प्रति यौन आकर्षण अधिक होता है, जिसके कारण यह गलत निर्णय ले लेते हैं। इसके कारण इनकी छवि और प्रतिष्ठा भी धूमिल हो सकती है। इनकी दूसरी बड़ी कमजोरी गलत खान पान है। यह शराब आदि के भी शौकीन होते हैं।

ये भी पढ़ेंः B अक्षर से शुरू हो रहा नाम तो ये हैं सीक्रेट, इस नाम की लड़कियां दूसरों पर हो जाती हैं कुर्बान


बेहद खर्चीले होते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग
इस मूलांक के लोग बेहद खर्चीले स्वभाव के होते हैं। यह भौतिक सुख सुविधाओं के प्रति जल्दी आकर्षित हो जाते हैं, इसलिए शौक-मौज पर यह काफी पैसा खर्च करते हैं। हालांकि यह अपनी मेहनत और सूझबूझ से धन कमाने का भी हुनर रखते हैं। कई बार पैसों को लेकर इन्हें कोर्ट कचहरी के भी चक्कर लगाने पड़ते हैं।

शुक्रवार का दिन होता है सबसे शुभ
मूलांक 6 वालों के लिए शुक्रवार का दिन सबसे ज्यादा भाग्यशाली माना जाता है। ऐसे में यदि शुक्रवार के दिन यह कोई अच्छा काम करते हैं तो, इन्हें सफलता जरूर मिलती है। किसी भी शुभ कार्य के लिए यह दिन अनुकूल माना जाता है। इसके अलावा यदि आप अपने महत्वपूर्ण फैसले इस दिन लेंगे तो, आपको मनचाहे परिणाम की मिलेंगे।

ये भी पढ़ेंः वृश्चिक राशि में बनेगा लक्ष्मी नारायण योग, पलट जाएगी तीन राशि के लोगों की किस्मत, खूब धन लाभ


शुभ रंग, शुभ दिन और शुभ तारीख
इस मूलांक वालों के लिए 6,15 और 24 तारीख शुभ होती हैं। अगर रंगों की बात करें तो इनके लिए हल्का नीला, हल्का गुलाबी और सफेद रंग अनुकूल रंग होते हैं। इस मूलांक वालों के लिए सोमवार, मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार के दिन अनुकूल होते हैं।


करियर
इन लोगों को संगीत, साहित्य, पेंटिग, आर्ट, क्राफ्ट, अभिनय और फैशन की दुनिया में हाथ आजमाना चाहिए। इन क्षेत्रों में ये लोग अच्छी सफलता पाते हैं। प्राप्त कर सकते हैं।