वृषभ राशि
आपकी राशि वृषभ है तो लक्ष्मी नारायण योग के प्रभाव से वृषभ राशि के लोगों को बंपर फायदा होने वाला है। इस योग के प्रभाव से वृषभ राशि के लोगों के वैवाहिक जीवन में अभूतपूर्व सुधार लाएगा। इन लोगों के जीवनसाथी से रिश्ते मजबूत होंगे, इससे दांपत्य जीवन सुखमय बनेगा। वृषभ राशि के ऐसे लोग जो व्यवसाय से जुड़े हैं, उन्हें भारी मुनाफा होगा। इसके अलावा नियमित नौकरी कर रहे लोगों को इस समय वेतनवृद्धि मिल सकती है।