3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Planets Rashi Parivartan Effects: नवरात्रि के बाद बन रहा है यह अशुभ योग, इन 4 राशियों को 6 महीने तक रहना होगा सतर्क

Guru Chandal Yoga in Mesh Rashi in rashiyon par 6 mahine honge bhari: दरअसल यह अशुभ योग 6 राशियों पर भारी पड़ेगा। भोपाल के ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा के मुताबिक इस अशुभ योग से छह महीने तक राशि चक्र की 3 राशियों के लिए यह समय बड़ा ही कष्टदायक साबित हो सकता है। पत्रिका.कॉम के इस लेख में जानें आखिर कब बन रहा है कौन सा अशुभ योग, कैसे करेगा इन 3 राशियों को प्रभावित...

3 min read
Google source verification

image

Sanjana Kumar

Mar 23, 2023

ashubh_yoga_guru_chandal_yoga_in_mesh_rashi_negetive_effects_on_these_three_zodiac_signs.jpg

Guru Chandal Yoga in Mesh Rashi in rashiyon par 6 mahine honge bhari: इस बार नव संवत्सर और चैत्र नवरात्रि भले ही कई शुभ और दुर्लभ संयोंगो या महासंयोगों में हुआ हो, लेकिन नवरात्रि के कुछ दिन बाद ही एक अशुभ योग भी बन रहा है। जिसके निर्माण के बाद राशि चक्र की 12 राशियों में से 3 राशियां ऐसी हैं, जिन्हें अगले 6 महीने तक बेहद सतर्क रहना होगा। दरअसल यह अशुभ योग 6 राशियों पर भारी पड़ेगा। भोपाल के ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा के मुताबिक इस अशुभ योग से छह महीने तक राशि चक्र की 3 राशियों के लिए यह समय बड़ा ही कष्टदायक साबित हो सकता है। पत्रिका.कॉम के इस लेख में जानें आखिर कब बन रहा है कौन सा अशुभ योग, कैसे करेगा इन 3 राशियों को प्रभावित...

ये भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि के इन दिनों में अपनी राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान, मिलेगा सुख, बढ़ेगी समृद्धि

बन रहा है यह अशुभ योग
ज्योतिषाचार्य के मुताबिक चैत्र नवरात्रि के एक महीने बाद मेष राशि में गुरु और राहु के मिलने से गुरु चांडाल योग बन रहा है। इसका सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। लेकिन सबसे ज्यादा प्रभावित होंगी 3 राशियां। इन 3 राशियों में मेष, मिथुन और धनु राशि शामिल है। दरअसल, 22 अप्रैल को बृहस्पति यानी गुरु मेष राशि में गोचर करेंगे और दुष्ट ग्रह राहु यहां पहले से ही मौजूद रहेगा। ग्रहों की इस युति से गुरु चांडाल योग का निर्माण होगा। इस योग से गुरु का प्रभाव कम होगा और व्यक्ति के जीवन में पर इसका नेगेटिव इफेक्ट देखने को मिलेगा। दरअसल जब गुरु चांडाल योग बनेगा तब शनि की दृष्टि भी इस संयोजन पर पड़ेगी। इससे शनि का प्रकोप देखने को मिलेगा। ऐसा होने पर इन तीनों ही राशियों की सेहत सबसे ज्यादा प्रभावित होगी। वहीं इस परिस्थिति में सुधार तभी होगा जब सूर्य मेष राशि से गोचर करते हुए अपना राशि परिवर्तन करेंगे।

इन राशियों को रहना होगा सतर्क

मेष
22 अप्रैल के बाद बन रहे गुरु चांडाल योग मेष राशि के लग्न भाव में बनेगा। ऐसे में अगले 6 महीने इस राशि के लोगों के लिए कष्टदायक या कहें कि भारी साबित हो सकते हैं। इससे मेष राशि के लोगों को इनके कार्यों में रुकावट, निराशा आदि झेलनी पड़ सकती है। इस अवधि में इन्हें आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियां बढ़ेंगी।

मिथुन
गुरु चांडाल योग का मिथुन राशि के लोगों पर भी बुरा प्रभाव देखने को मिलेगा। गुरु चांडाल योग की इस अवधि में मिथुन राशि से जुड़े लोगों को कोई अशुभ समाचार मिल सकता है। धन हानि और स्वास्थ्य संबंधी परेशानी इनकी मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। इस अवधि में कार्यस्थल पर भी इनकी परेशानियां बढ़ेंगी। इसलिए इस राशि के लोगों को इस अवधि में कोई भी फैसला जल्दबाजी में नहीं लेना चाहिए। हर कार्य करने या कोईफैसला लेने में धैर्यपूर्वक और सोच-समझ कर ही निर्णय लें या आगे बढ़ें।

धनु
मेष राशि में गुरु चांडाल योग बनने से 22 अप्रैल के बाद धनु राशि के लोगों को भी कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। धनु राशि के जो लोग बिजनेस से जुड़े हैं, उन्हें इस अवधि में नुकसान झेलना पड़ सकता है। इस राशि के लोगों को सलाह है कि वे इस अवधि में वाहन चलाते समय पूरी सावधानी बरतें, अन्यथा जरा सी लापरवाही से आप दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। इस अवधि में इस राशि के लोगों का खर्च बढ़ेगा। जिससे इस दौरान इन्हें आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ सकता है। इन्हें कॅरियर, नौकरी और बिजनेस में भी परेशानियां हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें:Neechbhang Rajyoga 2023: बुध ने बनाया नीचभंग राजयोग, इन राशियों के लोगों को मिलेगी तरक्की, पाएंगे सबसे ऊंचा पद

Story Loader