3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Guru Pradosh Vrat Upay 2026: साल के पहले गुरु प्रदोष व्रत के दिन करें ये खास उपाय, महादेव की कृपा से बनेंगे सारे काम

Guru Pradosh Vrat Upay 2026: साल 2026 का पहला प्रदोष व्रत गुरुवार के दिन पड़ रहा है, इसलिए ये गुरु प्रदोष व्रत कहलाएगा। गुरु प्रदोष के दिन शिवजी को प्रसन्न करने के लिए कुछ खास उपाय किए जाते हैं। आइए जानते हैं गुरु प्रदोष व्रत के दिन किन उपायों को करना चाहिए।

2 min read
Google source verification
Guru Pradosh Vrat Upay 2026

istock

Guru Pradosh Vrat Upay 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार साल 2026 का पहला प्रदोष व्रत 1 जनवरी 2026 को गुरुवार के दिन रखा जाएगा। ये व्रत पौष महीने की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन रखा जाएगा। प्रदोष का व्रत भगवान भोलेनाथ की पूजा के लिए समर्पित होता है। इस दिन प्रदोष काल में शिवजी की पूजा का विधान है। जो प्रदोष व्रत गुरुवार के दिन पड़ता है, उस प्रदोष व्रत को गुरु प्रदोष व्रत कहते हैं। इस दिन भगवान शिव और भगवान विष्णु दोनों की आराधना करने से साधक को उत्तम फल की प्राप्ति होती है। शास्त्रों में गुरु प्रदोष व्रत के लिए कुछ खास उपाय बताए गए हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं साल के पहले गुरु प्रदोष व्रत के दिन किन खास उपायों को करना चाहिए।

Guru Pradosh Vrat Upay 2026 (गुरु प्रदोष व्रत उपाय)

आटे का दीपक जलाएं
गुरु प्रदोष व्रत के दिन आप प्रदोष काल में शिव जी की पूजा के समय आटे का दीपक जलाएं। इस दिन आप पांच आटे का दीपक बनाकर उसमें रुई की बात्ती जलाएं। प्रदोष व्रत के दिन ऐसा करने से आपके जीवन में सकारात्मकता आती है। इसके साथ ही आपके परिवार में सुख, समृद्धि भी आती है।

काले तिल का उपाय
इस दिन आप सुबह स्नान आदि के बाद शिवजी को जल अर्पित करें। जल अर्पित करने वाले जल में आप काला तिल जरूर मिला लें। जल में काला तिल डाल देने से शिव जी प्रसन्न होते हैं और साधक पर अपनी कृपा बनाएं रखते हैं।

बेलपत्र अर्पित करें
प्रदोष व्रत के दिन आप भगवान भोलेनाथ पर 11 बेलपत्र अर्पित करें। इस दिन भगवान शिव को चंदन लगाकर शमी का फूल भी अर्पित करना चाहिए। इस उपायों को करने से आपके जीवन में तनाव कम होता है और आपको मानसिक शांति मिलती है।

अक्षत अर्पित करें
अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं तो आप गुरु प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव को अक्षत अर्पित जरूर करें। ऐसा करने से आपको जल्द ही आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा और आपके धन में बरकत होगी। इसके साथ ही आपके सारे बिगड़े काम बनने लगेंगे।

Frequently Asked Questions