18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Guru gochar 2023: देव गुरु बृहस्पति ने आज मेष राशि में किया प्रवेश, एक साल तक इन राशियों पर बरसेगी गुरु की कृपा

Guru Rashi parivartan, Jupiter transit in Aries today effects on all zodiac signs: गुरु को सबसे बड़ा और शुभ दृष्टि वाला ग्रह माना गया है और यह सुख, वैभव, धन, संतान, विवाह, वैवाहिक जीवन आदि के कारक ग्रह हैं। कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत होती है तो उसे कभी कभी चीज की कमी नहीं होती और भाग्य भी हमेशा साथ देता है। वहीं अगर कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत नहीं है तो जीवन में कई तरह के उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आपको बता दें कि देव गुरु बृहस्पति एक राशि में 12 महीने यानी 1 वर्ष तक गोचर करते हैं फिर राशि परिवर्तन करते हैं।

2 min read
Google source verification

image

Sanjana Kumar

Apr 21, 2023

guru_ka_gochar_ek_sal_tak_chamkayega_in_rashiyon_ki_kismat.jpg

Guru Rashi parivartan, Jupiter transit in Aries today effects on all zodiac signs: 22 अप्रैल शनिवार के दिन यानी आज अक्षय तृतीया या आखा तीज का पर्व मनाया जा रहा है। वहीं इसी दिन देव गुरु बृहस्पति ने गोचर किया है। वे मीन राशि से निकलकर मेष राशि में आ गए हैं। आपको बता दें कि पूरे 12 साल बाद गुरु मेष राशि में गोचर किया है, इसीलिए इस गोचर को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। गुरु ग्रह ने सुबह 5 बजकर 14 मिनट पर मीन राशि छोड़कर मेष राशि में गोचर कर लिया है। भोपाल के ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा के मुताबिक 4 सितंबर को शाम 7 बजकर 40 मिनट पर गुरु अपनी चाल बदलते हुए वक्री होंगे और 31 दिसंबर को सुबह 8 बजकर 11 मिनट पर फिर से सीधे यानी मार्गी होंगे। गुरु को सबसे बड़ा और शुभ दृष्टि वाला ग्रह माना गया है और यह सुख, वैभव, धन, संतान, विवाह, वैवाहिक जीवन आदि के कारक ग्रह हैं। कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत होती है तो उसे कभी कभी चीज की कमी नहीं होती और भाग्य भी हमेशा साथ देता है। वहीं अगर कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत नहीं है तो जीवन में कई तरह के उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आपको बता दें कि देव गुरु बृहस्पति एक राशि में 12 महीने यानी 1 वर्ष तक गोचर करते हैं फिर राशि परिवर्तन करते हैं।

इस साल गुरु का यह गोचर अक्षय तृतीया के दिन हुआ है। दूसरा यह कि गुरु गोचर शनिवार के दिन हुआ है। इसीलिए गुरु गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन राशि चक्र की केवल 5 राशियां ऐसी भाग्यशाली हैं, जिन्हें गुरु गोचर के कारण लाभ ही लाभ मिलने वाल है। पत्रिका.कॉम के इस लेख में जाने आखिर किन राशियों को मिलेगा गुरु गोचर का लाभ...

मेष
गुरु गोचर के प्रभाव से मेष राशि वालों के सभी कार्य पूरे होंगे। मेष राशि वालों को समाज में खूब मान-सम्मान मिलेगा। इनकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दांपत्य जीवन खुशियां और मधुरता बनी रहेगी।

मिथुन
गुरु गोचर के प्रभाव से मिथुन राशि के लोगों को धन लाभ होगा। खोया या दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। मिथुन राशि के स्टूडेंट्स को शिक्षा के क्षेत्र में जल्द ही सफलता मिलने वाली है।

सिंह
गुरु गोचर के प्रभाव से सिंह राशि वाले लोगों को नया वाहन खरीदने का मौका मिल सकता है। इस अवधि में सिंह राशि वालों की अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। नौकरी के लिए बेहतर अवसर भी मिल सकते हैं।

धनु
गुरु गोचर के प्रभाव से धनु राशि वाले लोगों को बेहतरीन सफलता हाथ लगने वाली है। स्टूडेंट्स के लिए यह समय उत्तम रहेगा। प्रेम संबंध गहरा और मजबूत होगा। विवाह के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा।

मकर
गुरु गोचर के प्रभाव से मकर राशि के लोगों को बिजनेस में लाभ मिलेगा। पारिवारिक कलह और मानसिक पीड़ा से छुटकारा मिलेगा। इस अवधि में दोस्तों का साथ आपको आगे बढ़ाएगा।

ये भी पढ़ें: आज से बुध चले उल्टी चाल, मेष राशि को धन लाभ तो कर्क राशि को कॅरियर में सफलता के योग, जानें आपकी राशि पर वक्री बुध का प्रभाव