
हिंदू नव वर्ष 2021 का वार्षिक राशिफल
भारतीय ज्योतिष के अनुसार हर साल नया वर्ष जिस दिन शुरू होता है, उसी के आधार पर उस साल का कोई ग्रह राजा होता है। पूरे साल इस ग्रह का मानव जीवन पर असर पड़ता है। अब संवत 2081 की शुरुआत हो रही है, इस संवत के राजा मंगल ग्रह हैं। मंगल ग्रहों के सेनापति और पराक्रम, साहस, सेना प्रशासन, सिद्धांत के कारक हैं। इसलिए हिंदू नव वर्ष में अग्रेसिव घटनाएं घट सकती हैं। इसके चलते नया साल काफी उथल पुथल वाला रहेगा और कड़ा प्रशासन देखने को मिलेगा। साथ ही देश दुनिया में हैरान करने वाली घटनाएं होंगी। यहां हम उन राशियों के बारे में बता रहे हैं, जिनके लिए 29 मार्च 2025 तक नया साल मंगलमय रहने वाला है। आइए जानते हैं कौन हैं वो भाग्यशाली राशियां..
हिंदू नववर्ष सं. 2081 का राजा मंगल के होने से वृषभ राशि वालों को बड़ा फायदा मिलेगा। इस राशि के लोगों को नौकरी और व्यवसाय दोनों में लाभ होगा। इस राशि के लोग कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता पाएंगे। नया बिजनेस भी शुरू कर सकते हैं, जिससे वृषभ राशि वालों की आय बढ़ेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से भी नया साल अच्छा रहेगा, सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी। इस साल किसी तीर्थयात्रा पर जा सकते हैं और घर पर भी कोई धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है। नया साल आपके बच्चों के लिए भी शुभ रहेगा, उनकी शिक्षा के प्रति रूचि बढ़ेगी। किसी संतान का विवाह संस्कार भी हो सकता है।
हिंदू नववर्ष के राजा मंगल के प्रभाव से मिथुन राशि वालों को भी खुशियों की सौगात मिलेगी। मिथुन राशि वाल इस साल आमदनी के स्त्रोत बढ़ाने में सफल होंगे। भाइयों से भी लाभ मिलेगा। सभी काम को अच्छे से पूरा कर पाएंगे और नए लक्ष्य के साथ आगे बढ़ेंगे और सफलता हासिल करेंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी और पारिवारिक सदस्यों में सौहार्द्र बना रहेगा। व्यवसाय की बात करें तो कुछ बाहरी व्यक्तियों और विदेशी संबंधों से लाभ मिलेगा। कारोबार में सफलता के लिए लगातार प्रयास करेंगे, जिससे आपका नाम होगा। हिंदू नव वर्ष का राजा मंगल के होने से पुराने कर्जों से छुटकारा मिलेगा और निवेश के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा करेंगे और उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सफल होंगे।
कर्क राशि वालों के लिए हिंदू नववर्ष सं. 2081 काफी शुभ रहने वाला है। चैत्र नवरात्रि से शुरू हो रहे हिंदू नव वर्ष के पूरे समय में कर्क राशि वालों को हर काम में सफलता मिलेगी। व्यापार में भाइयों का सहयोग मिलेगा, आय बढ़ेगी। नौकरी पेशा लोगों के लिए भी यह साल काफी शुभ है, करियर में तरक्की के योग बनेंगे। इस साल कर्क राशि वालों की खास लोगों से मुलाकात होगी, जिसका आपको लाभ होगा। आपको कई अच्छे अवसर मिलेंगे। विक्रम संवत 2081 कर्क राशि वालों के स्वास्थ्य के लिहाज से भी अनुकूल रहेगा। इस साल कर्क राशि वाले मानसिक रूप से शांत, संतुष्ट रहेंगे। इससे हर काम में आपकी सकारात्मकता दिखेगी और उसे आसानी से पूरा करेंगे। पारिवारिक जीवन सुख-शांति वाला रहेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा, सामाजिक कार्यों के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। इस साल आपका सम्मान भी बढ़ेगा।
संवत 2081 में वृश्चिक राशि वालों के जीवन में खूब धन आएगा। इसी के साथ वृश्चिक राशि वालों की भौतिक सुख सुविधा भी बढ़ेगी। निवेश से वृश्चिक राशि वालों को अच्छा लाभ होगा, इकनी पूंजी भी बढ़ेगी। राजा मंगल की वजह से नौकरी पेशा लोग करियर में उन्नति करेंगे। जो लोग खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, उन्हें सफलता मिलेगी। वृश्चिक राशि वाले बच्चे परिश्रम के बल पर आगे बढ़ेंगे और नवविवाहित व्यक्तियों को संतान सुख मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य के लिए विवाह के योग बनेंगे और माता पिता किसी तीर्थयात्रा पर जा सकते हैं। कारोबार-बिजनेस में अच्छा लाभ होगा। इस साल व्यवसाय को मजबूत बनाने के लिए वृश्चिक राशि वाले कड़ी मेहनत करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवा मन को एकाग्र कर लक्ष्य पाने में सफल होंगे।
धनु राशि वालों के लिए हिंदू नववर्ष सफलता की सौगात लेकर आएगा। धनु राशि वालों को नए साल भाग्य का साथ मिलेगा। इससे धनु राशि वालों को हर काम में सफलता मिलेगी। अगर आप साझेदारी में व्यापार कर रहे हैं तो संवत 2081 में आपकी हर मनोकामना पूरी होगी। आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा, विरोधी आपके काम में बाधा डालने की कोशिश करेंगे। हालांकि आप सभी चुनौतियों से पार पाने में सफल रहेंगे। व्यापार अनुकूल रहने के कारण धन की बचत करने में सफल होंगे और राजा मंगल के प्रभाव से विदेश यात्रा भी कर सकते हैं। नए साल में परिवार के प्रति आपका आकर्षण बढ़ेगा और माता पिता के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। परिवार के सदस्यों में परस्पर सहयोग और प्रेम रहेगा।
हिंदू नव वर्ष सवंत 2081 मीन राशि वालों के लिए राजा मंगल के प्रभाव से शुभ रहने वाला है। नए साल में नौकरी पेशा लोगों को कार्यस्थल पर मान सम्मान मिलेगा। करियर में तरक्की के योग हैं। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे, धार्मिक यात्रा करने के भी योग बनेंगे। अगर आप पहले से किसी बीमारी से परेशान हैं तो इस साल सेहत में सुधार आएगा। नए साल में मीन राशि वालों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और मेहनत करने से आप पीछे नहीं हटेंगे। ऐसे छात्र जो उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो हिंदू नव वर्ष 2081 में आपके मनोकामना पूरी होगी। आप अपने सभी कार्यों को निष्ठा पूर्वक पूरा करेंगे। इस समय मीन राशि वाले धनार्जन में लगे रहेंगे। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए जीवनसाथी और भाइयों का सहयोग प्राप्त करेंगे।
Updated on:
02 Apr 2024 02:28 pm
Published on:
01 Apr 2024 09:59 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
राशिफल 2026
