30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सबके लिए अशुभ नहीं होते शनि, आपके लिए कैसे हैं ग्रहों के न्यायाधीश- इन लक्षणों से जानें…

अगले माह यानि फरवरी में शनि की चाल बदल जाएगी। 11 फरवरी को शनि कुंभ राशि में अस्त हो रहे हैं। इसका सभी राशियों पर शुभ अशुभ असर होगा।आमतौर पर शनि का नाम सुनते ही लोग घबराने लगते हैं। कुछ अशुभ होने की आशंका गहराने लगती है लेकिन सच यह है कि शनि सभी के लिए केवल अशुभ ही नहीं होते बल्कि शुभ फलदायी भी होते हैं।

2 min read
Google source verification
astshani.png

शनि सभी के लिए केवल अशुभ ही नहीं होते बल्कि शुभ फलदायी भी होते हैं।

अगले माह यानि फरवरी में शनि की चाल बदल जाएगी। 11 फरवरी को शनि कुंभ राशि में अस्त हो रहे हैं। इसका सभी राशियों पर शुभ अशुभ असर होगा।आमतौर पर शनि का नाम सुनते ही लोग घबराने लगते हैं। कुछ अशुभ होने की आशंका गहराने लगती है लेकिन सच यह है कि शनि सभी के लिए केवल अशुभ ही नहीं होते बल्कि शुभ फलदायी भी होते हैं।

ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि शनि दरअसल न्याय के देवता हैं। अच्छे कर्मों का अच्छा फल देते हैं और बुरे कर्मों का बुरा। कुछ लक्षणों के आधार पर आप भी जान सकते हैं कि शनि देव आप पर मेहरबान हैं या आपसे नाराज हैं!

यह भी पढ़ेंः बदल रही है शनि की चाल, जानेे किन राशियों पर कृपा से धन आगमन की दिक्कत होगी दूर

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जिनकी कुंडली में शनि शुभ स्थिति में होता है उनके नाखून और बाल काफी मजबूत होते हैं। शुभ शनि वाले लोग जो बोलेंगे वह साफ और स्पष्ट होता है। ऐसे लोग न्याय का साथ देते है।

ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र नागर के अनुसार जिन लोगों पर शनि का शुभ प्रभाव होता है उन्हें सात्विक और शुद्ध भोजन ही पसंद आता है। ऐसे लोग अक्सर दूसरों की सहायता करते हैं। शनि लोगों को कर्मठ बनाता है। शनि के शुभ होने पर मनुष्य आध्यात्मिक और दार्शनिक विचारों वाला हो जाता है। इतिहास या पौराणिक ग्रंथों को पढ़ने की इच्छा बढ़ जाती है।

यह भी पढ़ेंः क्यों पड़ी नई मूर्ति की जरूरत, कहां रखेंगे रामलला की पुरानी प्रतिमा, जानें बड़ा अपडेट

नवग्रहों के न्यायाधीश शनि कर्मों के अनुसार फल देते हैं। अच्छे कर्मों का जहां अच्छा फल मिलता है वहीं बुरे या गलत कार्यों का दुष्परिणाम हमें शनिदेव की सजा के रूप में भुगतना पड़ता है। शनि देव अपनी महादशा, अंतरदशा, प्रत्यंतर दशा, साढ़े साती, ढैया आदि के समय अपना फल प्रदान करते हैं। चूंकि व्यवहारिक रूप में जाने-अनजाने में हमसे कई गलत कार्य होते ही हैं इसलिए शनि की अवधि में हमें परेशान होना ही पडता है।

शनि महादशा, अंतरदशा, प्रत्यंतर दशा, साढ़े साती, ढैया आदि के दौरान परेशानियों से राहत पाने के लिए शनिदेव की आराधना जरूरी है। इसके लिए अनेक छोटे मोटे उपाय या टोटके आदि भी बताए जाते हैं। हालांकि यह बात हमेशा याद रखनी चाहिए कि शनि के प्रकोप से मुक्ति पाने के कोई भी प्रयास जल्द प्रभावी नहीं होते। इनका असर धीरे धीरे ही होता है।

यह भी पढ़ेंः बिना लोहे के बना राम मंदिर फिर भी एक हजार साल तक मरम्मत की जरूरत नहीं, कैसे होगा ये चमत्कार...

ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि सच तो यह है कि शनिदेव की पूजा-पाठ आदि से हमारी सजा कम नहीं होती बल्कि शनिदेव केवल दंड भुगतने की शक्ति और संयम ही प्रदान करते हैं। यदि शनि महादशा, अंतरदशा, प्रत्यंतर दशा, साढ़े साती, ढैया आदि ज्यादा कष्टकारी हो रही है तो शनिदेव के मंत्र जाप प्रभावी साबित होते हैं। शनि देव की प्रसन्नता के लिए मंत्र जाप नियमित रूप से करना चाहिए।

ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र नागर के अनुसार ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः यह शनि का बीज मंत्र है। शुक्ल पक्ष के शनिवार के दिन शनि की होरा में रुद्राक्ष की माला से इस मंत्र का जाप प्रारंभ करें। 40 दिनों में कुल 23000 हजार जाप पूर्ण करें। विश्वासपूर्वक किए गए इस मंत्र जाप से शनिदेव की प्रसन्नता से कष्टों से कुछ हद तक मुक्ति जरूर मिलेगी।

यह भी पढ़ेंः समुद्र में 300 फीट की गहराई में है श्री कृष्ण की द्वारिका