2 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आपने भी घर में लगा रखी है घोड़ों की तस्वीर तो अभी हो जाएं अलर्ट

7 horses picture in house घर को खूबसूरत बनाने में कई चीजों का इस्तेमाल किया जाता है, दीवार पर सात दौड़ते घोड़े की तस्वीर लगाना इनमें से एक है। इसका वास्तु शास्त्र में भी महत्व बताया गया है। लेकिन घर में दौड़ते घोड़े की तस्वीर लगाने का सही नियम जानना जरूरी है, वर्ना यह फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है तो आइये जानते हैं दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर कहां लगाएं, घोड़े कैसे हों और सात घोड़े की पेंटिंग लगाने का सही नियम क्या है...
2 min read
Google source verification

•

image

Pravin Pandey

•

Jan 08, 2024

7_horse_painting.jpg

7 horses picture in house

दीवार पर सात घोड़े की पेंटिंग का महत्व
वास्तु शास्त्र के अनुसार दौड़ते हुए घोड़े उपलब्धि, शक्ति, सफलता और शांति का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसके घर में होने से नकारात्मक ऊर्जा कम होती है। वहीं फेंगशुई के अनुसार पैसे रुपये की समस्याएं दूर करने में भी मददगार होता है। ज्योतिष के अनुसार ऊर्जा के स्रोत सात घोड़े भगवान सूर्य के वाहन भी हैं, जो उन्हें तेजी से उनके कार्य को पूरा करने में मदद करते हैं। इससे घर में 7 दौड़ते घोड़े की तस्वीर लगाना सकारात्मकता लाती है। लेकिन सात दौड़ते घोड़े की पेंटिंग लगानी की दिशा भी वास्तु शास्त्र के अनुरूप होनी चाहिए..

सात दौड़ते घोड़ों की तस्वीर कहां लगाएं?
वास्तु शास्त्र के अनुसार सात दौड़ते घोड़े की पेंटिंग की जगह और पेंटिंग की विशेषताएं आपके आसपास के माहौल को प्रभावित करती हैं। इसलिए पेंटिंग खरीदने से पहले इसका ध्यान रखें कि घोड़े शांति चित्त दिखें और बैक ग्राउंड में सूर्योदय या चंद्रमा हो या समुद्र हो, घोड़ों की आक्रामक मुद्रा शांति और परिवेश को खराब कर सकती है। आमतौर पर सफेद घोड़ों की पेंटिंग घर लाई जाती है, क्योंकि यह शांति का प्रतीक होता है।


इस तस्वीर को लगाने की सबसे अच्छी जगह ड्राइंग या लिविंग रूम होती है, लेकिन मेन गेट और खिड़की के सामने यह न हो। यह पेंटिंग कभी भी बेडरूम, अध्ययन कक्ष, ध्यान कक्ष या पूजा कक्ष में नहीं लगानी चाहिए। इसके अलावा इसकी जगह वॉशरूम या शौचालय के पास नहीं होनी चाहिए। कहीं भी नहीं रखना चाहिए। इसके अलावा सात घोड़ों की तस्वीर लगाने की दिशा भी जानना चाहिए..

ये भी पढ़ेंः रहस्यमयी कामाख्या मंदिर, पास से बहने वाली नदी हो जाती है लाल


सात दौड़ते घोड़ों की तस्वीर की सही दिशा
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की वस्तुओं के रखने की दिशा भी ठीक होनी चाहिए। सात दौड़ते घोड़ों की तस्वीर लगाने में भी इस नियम का पालन करना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार सफलता और प्रसिद्धि के लिए सात दौड़ते घोड़ों की तस्वीर दक्षिण दिशा में लगाने से सबसे अधिक फायदा होता है। इससे यह सबसे ज्यादा सकारात्मकता, सफलता और शांति लाएगा। यदि लिविंग रूम की संरचना कुछ ऐसी है कि दक्षिण में दीवार नहीं है तो आप पेंटिंग को उत्तर या पूर्व दिशा में भी टांग सकते हैं। लेकिन इसका ध्यान रखें कि इसकी पोजीशन ऐसी हो कि तस्वीर के घोड़े दरवाजे या कमरे के बाहर नहीं देखें, वर्ना इसका जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।


घोड़ों पर यह न हो
वास्तु शास्त्र के अनुसार सात घोड़ों की पेंटिंग में घोड़ों पर कोई जंजीर, पट्टा या रस्सी भी नहीं होनी चाहिए।