2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

500 साल बाद 23 अप्रैल को बन रहा है यह राजयोग, इन राशियों का बदलने जा रहा है जीवन

Kedar Raj Yog 23 April 2023 se Badal dega in rashiyon ki kismat: इस योग का नाम है केदार राजयोग। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी कभी राजयोग बनता है तो, इसका प्रभाव सभी राशियों पर नजर आता है। इस बार केदार राजयोग 500 साल बाद बना है। जिसका सभी राशियों पर प्रभाव नजर आएगा। भोपाल के ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा आपको बता रहे हैं कैसे बनता है केदार राजयोग, किन राशियों की चमकाएगा किस्मत...

3 min read
Google source verification

image

Sanjana Kumar

Apr 22, 2023

kedar_rajyog_se_chamakne_ja_rahi_hai_in_rashiyon_ki_kismat_jiyenge_rajasi_jeevan.jpg

Kedar Raj Yog 23 April 2023 se Badal dega in rashiyon ki kismat: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, हर ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं। कोई भी ग्रह जब राशि परिवर्तन करता है, तो कई बार उस राशि में पहले से ही एक या एक से अधिक ग्रह भी विराजे होते हैं। ऐसे में ग्रहों का एक राशि में एक साथ उपस्थित होना ग्रह की युति कहलाता है। इस युति से कई बार शुभ या अशुभ योगों का निर्माण होता है। कई बार इन योगों से कई राजयोग भी बनते हैं, जो व्यक्ति के जीवन में सुख, समृद्धि, वैभव, ऐश्वर्य, कीर्ति देने वाले साबित होते हैं। एक ऐसा ही योग बन रहा है 23 अप्रैल को। इस योग का नाम है केदार राजयोग। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी कभी राजयोग बनता है तो, इसका प्रभाव सभी राशियों पर नजर आता है। इस बार केदार राजयोग 500 साल बाद बना है। जिसका सभी राशियों पर प्रभाव नजर आएगा। भोपाल के ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा आपको बता रहे हैं कैसे बनता है केदार राजयोग, किन राशियों की चमकाएगा किस्मत...

केदार योग क्या है और कैसे बनता है
जब कुंडली में सातों ग्रह किन्हीं चार राशियों में हों, तो केदार योग बनता है। 23 अप्रैल 2023 को यह योग बन रहा है। यह योग बेहद दुर्लभ योग माना गया है। दरअसल यह योग सैकड़ों वर्षों में एक बार बनता है। इस योग को बेहद शुभ माना जाता है। मेष राशि में बुध, सूर्य, गुरु और राहु विराजे हैं, तो वृषभ में चंद्रमा और शुक्र के साथ ही कुंभ राशि में शनि और मिथुन में मंगल विराजे हुए हैं। इसीलिए केदार राजयोग का निर्माण हुआ है।

केदार राजयोग से चमकने वाली है इन राशियों की किस्मत

मेष राशि
मेष राशि के लोगों के लिए केदार राजयोग फलदायी रहेगा। इन्हें इस अवधि में आकस्मिक धन मिल सकता है। इनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। इस अवधि में ये लोग कोई भी नया कार्य शुरू कर सकते हैं। इस दौरान आपको जीवन साथी और परिवार का सहयोग मिलेगा। कोई शुभ समाचार भी आपको इस अवधि में मिल सकता है। परेशानियां आपसे दूर रहेंगी।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए केदार राजयोग बेहद शुभ साबित होगा। इन्हें भाग्य का साथ मिलेगा। सफलता और आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। घर में धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। काम से संबंधित यात्रा कर सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। हालांकि इस अवधि में आपके फिजूल खर्च बढ़ सकते हैं। जो लोग बेरोजगार हैं उन्हें, नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। कोई नई जिम्मेदारी मिलने से आपकी ख्याति और रुतबा दोनों में ही वृद्धि होगी।

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए केदार योग नौकरी में पदोन्नति देगा। व्यापार में अचानक से मुनाफा बढ़ा देगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होगा। पार्टनरशिप में बिजनेस करने वालों को भी लाभ होगा। कुल मिलाकर यह अवधि आपके लिए बहुत ही शुभ साबित होगी।

मकर राशि
मकर राशि के लोगों के लिए केदार राजयोग बनना अनुकूल साबित हो सकता है। इन्हें आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। इस अवधि में वाहन और प्रॉपर्टी का क्रय- विक्रय कर सकते हैं। इस समय आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। संतान की तरक्की हो सकती है। इस अवधि में कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले आपके पक्ष में रहेंगे। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं।

धनु राशि
धनु राशि के लोगों के लिए केदार राजयोग शुभ फल देने वाला साबित हो सकता है। आय में वृद्धि, नौकरी कॅरियर में सफलता और शिक्षा में उन्नति होने के आसार हैं। जीवन साथी से संबंध मजबूत होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी जीत आपको ही मिलेगी। शत्रु परास्त होंगे। निवेश से लाभ होगा। बैंकिंग, फाइनेंस, शेयर मार्केट, इंवेस्टमेंट आदि से जुड़े लोगों को इस अवधि में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

ये भी पढ़ें: आज से इन राशियों की पलट जाएगी किस्मत, पद-प्रतिष्ठा, धन लाभ के साथ जीवन में बड़े बदलाव के संकेत

Story Loader