5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आपका चेहरा खोल देता है आपके सारे राज, समुद्रशास्त्र के मुताबिक गोल चेहरे वाले होते हैं खुशमिजाज

कहते हैं कि आपके चेहरे पर भी आपके व्यक्तित्व के राज होत हैं। लेकिन सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक चेहरे पर सच में लिखा होता है कि आप कैसे हैं, आप क्या सोचते हैं। इस लेख में पत्रिका.कॉम आपको बता रहा है आपके चेहरे की शेप खोल देती है आपके सारे राज...

4 min read
Google source verification

image

Sanjana Kumar

Jan 14, 2023

samudra_shastra_aapka_chehra_bata_deta_hai_aapka_vyaktitiva.jpg

,,,,

भोपाल। ज्योतिष शास्त्र में जैसे जन्मकुंडली देखकर लोगों के फ्यूचर और उनके बिहेवर के बारे में बताया जाता है। ठीक वैसे ही सामुद्रिक शास्त्र में लोगों की बॉडी, उनके ऑर्गन्स की शेप या किसी तरह के निशान और तिलों का विश्लेषण करके व्यक्ति के बिहेवियर और फ्यूचर के बारे में बताया जा सकता है। कहते हैं कि आपके चेहरे पर भी आपके व्यक्तित्व के राज होत हैं। लेकिन सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक चेहरे पर सच में लिखा होता है कि आप कैसे हैं, आप क्या सोचते हैं। इस लेख में पत्रिका.कॉम आपको बता रहा है आपके चेहरे की शेप खोल देती है आपके सारे राज...

ये भी पढ़ें:Shani Gochar 2023: शनि का कुंभ राशि में प्रवेश इन राशियों की बढ़ाएगा मुश्किलें

ये भी पढ़ें:वसंत पंचमी 2023 : इन शुभ योगों में मनाई जाएगी वसंत पंचमी, होगी बेहद शुभ फलदायी

ये भी पढ़ें: शनि करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, रातों-रात चमक जाएगी इन 3 राशियों की किस्मत

लंबा चेहरा
माना जाता है कि लंबे चेहरे वाले लोग दूसरों से बहुत अलग होते हैं। इस चेहरे के लोगों को जीवन में कामयाबी की तमन्ना रहती है। वहीं ये लोग जिंदगी को एंजॉय करने की इच्छा होती है। स्वभाव से ये लोग रोमांटिक भी होते हैं। बातचीत करने में माहिर ये लोग सामने वाले को जल्दी ही अट्रैक्ट कर लेते हैं।

पतला चेहरा
पतले चेहरे वाले लोगों का स्वभाव चिड़चिड़ा होता है। ये लोग नेगेटिव ज्यादा होते हैं। इनको हर कंडीशन में चिंता होती है। हालांकि ये लोग मुंह पर बोलने पर यकीन करते हैं। इनको किसी का आदेश सुनना पसंद नहीं होता। ये आजादी पसंद लोग होते हैं।

अंडाकार या ओवल चेहरा
जिन लोगों का चेहरा ओवल शेप या अंडाकार आकार का होता है, वे बहुत कामुक होते हैं। इन्हें नए-नए दोस्त बनाना पसंद होता है। ये लोग अपने लाइफ पार्टनर को हमेशा खुश रखने की कोशिश करते हैं। ये अपने पार्टनर के साथ हमेशा टाइम बिताते है।

ये भी पढ़ें: Videsh Yatra Yoga In Kundli जन्मकुंडली में ग्रहों की स्थिति बनाती है विदेश यात्रा के योग, अपनी कुंडली देख जानें आप कहां जाने वाले हैं

ये भी पढ़ें: Vastu Tips to get success in career : तांबे का सूरज दिलाता है कॅरियर में ग्रोथ, धन-सम्पत्ति के साथ ही मिलती है शोहरत भी

गोल चेहरा
जिन लोगों का चेहरा गोल होता है वो बेहद खुशमिजाज होते हैं। ऐसे लोग जीवन के हर दौर खुश रहना जानते हैं। इन लोगों को एडवेंचर से भरी जिंदगी पसंद होती है। इन लोगों को हमेशा सच्चे प्रेम की तलाश रहती है। ये लोग जिस महफिल में जाते हैं, वहां रंग जमा देते हैं। स्वभाव से ये लोग बड़े मजाकिया होते हैं।

त्रिभुजाकार या ट्राइएंगल फेस
यदि आपका चेहरा त्रिकोणाकार या त्रिभुजाकार या ट्राइएंगल शेप में है तो आप जन्म से ही प्रतिभाशाली होते हैं। रचनात्मक और कलात्मक कार्य करना आपको पसंद हैं। आप हर काम को अपने अलग अंदाज में करते हैं। इसीलिए अपने करीबियों में सबसे ज्यादा सफल भी होते हैं। काफी संवेदनशील होते हैं। स्वभाव से गुस्सैल होते हैं। किसी का दखल आपको पसंद नहीं आता।


चौकोर या स्क्वेयर फेस
ये काफी बुद्धिमान होते हैं। अपनी बौद्धिक क्षमता से बड़ी-बड़ी परेशानियों को दूर कर लेते हैं। दूसरों के सामने खुद को व्यक्त करने की कला अच्छे से जानते हैं। तेज तर्रार और उग्र स्वभाव होता है। दूसरों से अपनी इच्छा के अनुसार काम करवाना चाहते हैं। लीडरशिप क्वालिटी होती है। भाग्य का साथ पाते हैं।

आयताकार या रेक्टेंगल फेस
काफी भावुक और संवेदनशील होते हैं। जल्दी ही लोगों में घुलने-मिलने लगते हैं। एक अच्छे योजनाकार साबित होते हैं। बहुत ही प्रैक्टिकल और व्यवस्थित स्वभाव होता है। कॅरियर में बुलंदियों को छूने की क्षमता रखते हैं।

हार्ट शेप फेस
कई लोगों का चेहरा दिल के आकार की तरह होता है। जैसे कि माथा चौड़ा और ठोडी छोटी होती है। ऐसे चेहरे वाले तेज दिमाग के होते हैं। इसीलिए बौद्धिक क्षमता बहुत अच्छी होती है। लेकिन ये लोग आत्मनिरक्षण करने में कमजोर साबित होते हैं।

हीरा या डायमंड शेप फेस
ऐसा फेस यानी छोटा माथा और चौड़ा जबड़ा। ऐसे लोगों को काम में डूबे रहना पसंद आता है। ये लोग आत्मविश्वास से लबरेज रहते हैं। अपने विचारों में दृढ़ रहते हैं। निर्णय लेने की क्षमता इनमें बखूबी देखी जा सकती है।

ये भी पढ़ें:Astro life style: इस ग्रह के कमजोर होने से होते हैं पेट के गंभीर रोग, इन उपायों से दूर होंगी परेशानियां


ये भी पढ़ें:Shani-Shukra Yuti 2023: 30 साल बाद बन रहा है दो मित्र ग्रहों की युति का दुर्लभ योग, बुलंद होगा इन चार राशियों की किस्मत का सितारा