
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक राशियां आपके व्यक्तित्व का राज भी खोल देती हैं। वह आपकी पसंद-नापसंद, आपका स्वभाव, आदतों, आपके शरीर की बनावट से लेकर हर चीज आपको बता देती है। इस लेख में पत्रिका.कॉम बता रहा है तुला राशि से लेकर मीन राशि तक का व्यक्तित्व। इसे पढ़कर आप भी जानें क्या वाकई ऐसे हैं आप...
तुला
तुला राशि के लोग अन्य लोगों के सामने खुद को बहुत छोटा अनुभव करते हैं। इसकी वजह से उन्हें कभी-कभी आलोचना का शिकार होना पड़ता है। इस राशि के लोग बेहद भावुक होते हैं और प्राय: उनकी भावुकता उन्हें धोखा दे जाती है। इस राशि के लोग न्याय, जनस्वतंत्रता, जनाधिकार और सौंदर्य से लगाव रखते हैं। कभी-कभी इस कारण इन्हें निराशाओं का सामना भी करना पड़ता है। तुला राशि के लोग ज्यादातर समय चिंता में डूबे रहते हैं। इस राशि के लोग स्वयं अपने लिए संकट उत्पन्न करते हैं और अपनी मृत्यु का कारण भी स्वयं ही बनते हैं। तुला राशि के लोगों को दयालु, बुद्धिमान और सावधान व्यक्तियों से प्रेम होता है। रोमांस के क्षेत्र में ये लोग पूर्णता प्राप्त करना चाहते हैं। ये लोग अचानक और जल्दी प्रेम कर सकते हैं। तुला राशि के व्यक्ति प्रेम के मामले में बेहद गंभीर होते हैं और हमेशा असाधारण लोगों में रुचि दिखाते हैं। तुला राशि के लोगों को वाहन का बहुत शौक होता है। इन्हें हरियाली पसंद होती है ये महंगे पौधे लगाने का शौक रखते हैं। इन्हें पर्वतारोहण और जंगलों में जाना भी पसंद होता है। तुला राशि के जातक औसत कद के होते हैं। इनका चेहरा अंडाकार होता है। ये लोग आकार में सामंजस्यपूर्ण एवं सुखद दिखने वाले होते हैं। इस राशि के लोगों की आंखें बेहद सुंदर होती हैं। इनकी ठोड़ी वी आकार में होती है।इनके गाल फूले हुए होते हैं इन पर डिम्पल पड़ते हैं। इस राशि के लोगों की गर्दन हंस की तरह लंबी और सुंदर होती है। इस राशि के लोग चाहे कहीं भी रहें इनकी उपस्थिति वहां शिष्टता, आकर्षण और करुणा दर्शाती है। इस राशि के जातक वजन बढऩे की समस्या से परेशान रहते हैं। इस राशि के लोगों को खून में शुगर की मात्रा को लेकर सतर्क रहना चाहिए।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लोगों का प्रेम संबंध कुछ अनोखा होता है। इनका पंचम स्थान मीन से संबंधित है। इसीलिए इस राशि के लोग अक्सर भ्रम के शिकार रहते हैं। वृश्चिक राशि वाले लोग प्रेम के भूखे होते हैं। उनकी शक्ति प्रेम ही होती है। ये प्रेम के बदले प्रेम की चाह रखते हैं। इस राशि के लोग दूसरों पर विश्वास नहीं करते। इसकी वजह से वह किसी भी स्थिति से निपटने की जिम्मेदारी खुद ही उठाते हैं। इससे ईष्र्या और संदेह का वातावरण बन जाता है। वृश्चिक राशि के लोग अपनी इच्छाएं दूसरों पर थोपते हैं। ये लोग स्वभाव से प्रेमी तथा भावुक होते हैं। वृश्चिक राशि के लोगों की कमजोरी होती है कि वह अपने साहस का इस्तेमाल करने और सीधा हमला करने से डरते हैं। हालांकि अपने साहस का प्रयोग करने की बजाय ये अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए व्यापक और बेहद दुरुस्त योजनाएं बनाते हैं। हालांकि कभी-कभी बुद्धिमता की कमी के कारण ये लोग खुद अपने लिए समस्याएं पैदार कर लेते हैं। इस राशि के लोग अपनी उपेक्षा सहन नहीं कर पाते हैं। यदि एक बार ये किसी से गुस्सा हो गए तो उसे कभी माफ नहीं करते। ये लोग ऊपर से दिखने में शांत होते हैं लेकिन इनके मन में बदला लेने की भावना छिपी होती है। वहीं मौका मिलते ही ये अपने शत्रु पर निर्दयता से चोट करते हैं। उन्हें कई तरीकों से हानि पहुंचाने की भरसक कोशिश करते हैं। इन कमियों को दूर करने के लिए हिन्दू पद्धति में वृश्चिक राशि के लोगों के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं, जैसे-कष्ट होने पर हनुमान चालीसा और रामायण का पाठ करें तथा महामृत्युंजय मंत्र, गायत्री मंत्र और रामनाम का जाप करें, इससे उन्हें काफी लाभ मिलेगा।
धनु
धनु राशि के लोगों को गुस्सा बहुत जल्दी आता है। ये खाने और शराब पीने के मामले में बहुत लापरवाह होते हैं, जिसकी वजह से ये मोटे और नशेड़ी होते है। इन्हें पारिवारिक संबंधों में बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं होती है। यहां तक कि ये अपने खून के रिश्तों से भी दूर रहने की कोशिश करते हैं। धनु राशि के लोग बेहद ही खर्चीले होते हैं। ये अभिमानी भी बहुत होते हैं। जो इनके लिए खतरनाक साबित होता है। इनकी खासियत यह है कि ये हंसमुख और मस्ती मजाक करने वाले होते हैं। धनु राशि में पैदा हुए लोग बेहद चंचल और विनोदी स्वभाव के होते हैं। ये लोग अपने साथियों के साथ खूब मस्ती करते हैं। आम तौर पर यह प्रेम में समर्पित माने जाते हैं और अपने साथी के लिए बहुत वफादार, भरोसेमंद साबित होते हैं। इस राशि के लोग रोमांटिक और नाटकीय प्रकृति के होते हैं। ये लोग महान प्रेमी बनने की चाह रखते हैं। लेकिन प्रेम हो जाने पर ये अपने रिश्ते में कभी बहुत भावुक तो कभी बहुत कठोर हो जाते हैं। धनु राशि के लोग बहुत लोकप्रिय होते हैं, जिसका लाभ उठाकर ये एक साथ कई व्यक्तियों से भी प्रेम करते हैं। धनु राशि के व्यक्तिशारीरिक रूप से मजबूत और लंबे होते हैं। इनके बाल घने और आंखें बेहद चमकीली होती हैं, जो इन्हें बेहद आकर्षक बनाती है। इन लोगों के हाथ उनके धड़ से बड़े होते हैं और नाक सामान्य से थोड़ी बड़ी होती है। इस राशि के लोगों के आगे के दांत भी काफी बड़े होते हैं। इस राशि के जातकों के चेहरे, भुजा, पेट या छाती पर तिल का निशान होता है। धनु राशि वालों की हथेली उंगलियों से बड़ी होती है। इनका हाथ आधार से चौड़ा और उंगलियों की ओर संकरा होता है। इनकी उंगली, घुटने या पैर में चोट के निशान भी हो सकते हैं।
मकर
मकर राशि के लोगों की स्मरण शक्ति काफी मजबूत होती है। इसके साथ ही इनके विचारों में गहराई भी मिलती है। आर्थिक मामलों में मकर राशि के लोक काफी सतर्कता और सावधानी से काम लेते हैं।इनकी खास बात यह होती है कि ये एक साथ कई कार्यों को करने में सक्षम होते हैं। यानी ये लोग एक समय में कई काम कर सकते हैं। हालांकि इनके मन में संदेह की स्थिति बनी रहती है और यही इनका नकारात्मक पक्ष माना जाता है। मकर राशि वालों का पारिवारिक जीवन संघर्षमय रहता है। लेकिन ये जातक अपने सभी पारिवारिक दायित्वों का पालन करते हैं। इनका वैवाहिक जीवन सुखी रहता है। मकर राशि वाले अपनी ड्यूटी को अच्छे से समझते हैं। इसीलिए ये अपने दायित्वों का निर्वहन अच्छे से करते हैं। हालांकि कभी-कभार इनका आत्मविश्वास कमजोर दिखाई देता है। मनोरंजन में इनकी खास रुचि नजर आती है। अक्सर ये परिवार के साथ सांस्कृतिक कार्यों में भाग लेते हैं और घूमने-फिरने के शौकीन भी होते हैं। मकर राशि के लोग खुद को मजबूत बनाने की कोशिश करते हैं। योग और कसरत करने में रुचि लेते हैं। शरीर से ये दुबले होते हैं, इनकी लंबाई औसत होती है। माथा सामान्य रूप से बड़ा होता है। भौहें और छाती में लंबे बाल होते हैं। आम तौर पर इनके दांत भी लंबे होते हैं। व्यक्तित्व से ये मैच्योर लगते हैं। देखने में वैज्ञानिक या दार्शनिक की तरह लग सकते हैं।
कुंभ
कुंभ राशि के लोगों का व्यक्तित्व बड़ा ही आकर्षक होता है। इस राशि के लोग काफी बुद्धिमान होते हैं। इनकी तार्किक शक्ति काफी अधिक होती है। ये बुद्धिमान लोगों से दोस्ती रखने में विश्वास रखते हैं। भेड़चाल चलना इनकी आदत नहीं होती। इन्हें अपने काम में दखलअंदाजी बिल्कुल पसंद नहीं। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इनकी इच्छाशक्तिप्रबल होती है। यदि इनकी नजरों में कोई बात सही है तो, ये उसे सही ठहराने में अंतिम क्षणों तक लडऩे के लिए तैयार रहते हैं। दूरदृष्टि होती है। लोगों का मार्गदर्शन करते हैं। ये स्वभाव में थोड़े शर्मीले होते हैं, इसलिए इनमें संवाद करने की प्रबल इच्छा नहीं पाई जाती है। ये संवेदनशील नेचर के होते हैं। इसी कारण दूसरों के विचारों के प्रति इनकी संवेदना प्रमुख रूप से दिखाई देती है। हालांकि कई बार ऐसा भी होता है कि ये दूसरों को सुनना पसंद नहीं करते। जल्दी गुस्सा करना इस राशि की बड़ी कमजोरी है। ये लोग सपनों की दुनिया में ज्यादा खोए रहते हैं। हालांकि समूह में भी ये अच्छे साथी बनकर सामने आते हैं। प्रेम के मामले में थोड़े उतावले और कल्पनाशील होते हैं। जितना प्रेम ये अपने साथी से करते हैं उतना ही प्रेम उनसे भी चाहते हैं। शारीरिक बनावट में ये पतले और लम्बे कद के होते हैं। चेहरा बड़ा, गर्दन, पीठ, पेट, कमर, जांघ और पैर लंबे होते हैं। इनके बाल काफी घने और लंबे होते है। चेहरे से ये सुंदर होते हैं तथा गंभीर नजर आते हैं। इनकी आंखें चमकदार होती हैं।
मीन
मीन राशि के लोग कलात्मक विचारों के होते हैं। अपने राशिफल के अनुसार, कला, संगीत, साहित्य लेखन जैसे विषय मीन राशि वालों के प्रिय होते हैं। यदि शिक्षा क्षेत्र में ये लोग इन विषयों का चुनाव करते हैं तो अधिक सफलता प्राप्त करते हैं। इसके अलावा इन्हें फोटोग्राफी, ज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, अंकशास्त्र तथा लाइब्रेरी से संबंधित विषयों में खास रुचि होती है। मीन राशि के लाग दूसरों से ज्यादा धन कमाते हैं और खर्च पर नियंत्रण रखते हैं। कई बार तो ऐसा हो जाता है कि फिजूलखर्ची के कारण इन्हें दूसरों से कर्ज लेना पड़ता है। अपनी विश्वसनीयता के कारण इन्हें आसानी से ऋण भी मिल जाता है। आर्थिक क्षेत्र में इन्हें उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। लेकिन ज्यादातर समय इनके पास धन की कोई कमी नहीं रहती। ये परिस्थितियों को आसानी से समझ लेते हैं। नए माहौल में आसानी से घुल-मिल जाते हैं। रिलेशनशिप में अहंकार इनमें बिल्कुल नहीं दिखता। ये थोड़े आलसी प्रवृत्ति के भी होते हैं, हालांकि स्वभाव से ये दयालु और कोमल हृदय वाले होते हैं। इस राशि के लोग तार्किक और स्पष्टवादी भी होते हैं। रोमांटिक होते हैं। अपने साथी के भीतर सौंदर्य के साथ उसके गुणों का भी ध्यान रखकर चुनाव करते हैं। यदि इनका प्रेम सच्चा होता है तो ये अपने प्यार के लिए सबकुछ बलिदान कर सकते हैं। इनका कद औसत होता है। इनका व्यक्तित्व सामान्य होता है। ये अक्सर मोटे होते हैं। इनकी आंखें सुंदर होती हैं। इनके कान, गले, भुजा या पैर में तिल होता है। ये तेज चलने वाले, शारीरिक मेहनत करने में आगे रहते हैं। शारीरिक रूप से स्वस्थ और मजबूत होते हैं। ये खुद मेहनती होते हैं और इसीलिए दूसरों से भी मेहनत करने की अपेक्षा करते हैं।
Updated on:
24 Jan 2023 04:50 pm
Published on:
24 Jan 2023 04:48 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
