
sutak period
Surya Grahan 2021: साल 2021 का अंतिम चंद्र ग्रहण 19 नवंबर 2021 को लगने के बाद अब इस साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण अगले चंद दिनों बाद शनिवार, 4 दिसंबर को लगने वाला है। इस सूर्य ग्रहण से 15 दिन पहले लगे चंद्र ग्रहण की भांति ही इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल भी मान्य नहीं होगा, क्योंकि ये एक आंशिक सूर्य ग्रहण है।
जानकारों के अनुसार हिंदू पंचांग के अनुसार यह दिन मार्गशीर्ष महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि (शनिवार,04 दिसंबर) को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लग रहा है।
इस सूर्य ग्रहण का समय 10.59 AM से शुरू होकर 03.07 PM बजे तक रहेगा। वहीं भारत में इसके नहीं दिखाई देने के चलते इसका सूतक काल (sutak period) मान्य नहीं होगा।
वहीं शनिवार के दिन लगने वाले इस सूर्य ग्रहण को अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिका (Australia and South America) में देखा जा सकेगा।
भारत (India) में न दिखाई दिए जाने के बावजूद ज्योतिष के जानकारों के अनुसार ये हर किसी को प्रभावित करेगा। अत: ज्योतिष के जानकारों के अनुसार इस दिन लोगों को खास सावधानी बरतनी चाहिए। तो आइए जानते हैं इस दौरान क्या करें और क्या न करें?
सूर्य ग्रहण के दौरान ये न करें ये
ज्योतिष के जानकारों के अनुसार सूर्य ग्रहण के दौरान जहां तक हो सके शांत बने रहें। इस दौरान भोजन से परहेज के साथ ही किसी भी नए काम की शुरुआत न करें और न ही कोई मांगलिक कार्य करें।
इसके अलावा इस अवधि में नाखून कांटना, कंघी करना या नींद लेने की मनाही होती है। वहीं इस समय चाकू या धारदार चीजों का इस्तेमाल करने से बचने के अलावा ग्रहण के असर से खाने को बचने के लिए बने हुए भोजन में तुलसी पत्र अवश्य डाल देना चाहिए। साथ ही ग्रहण के समय घर के मंदिर के कपाट भी बंद कर देने चाहिए।
सूर्य ग्रहण दिसंबर 2021 का समय Surya Grahan Time
शनिवार, 4 दिसंबर 2021 को मार्गशीर्ष महीने की कृष्ण पक्ष अमावस्या तिथि के दिन पड़ रहा यह सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर की सुबह 10 बजकर 59 मिनट से प्रारंभ होगा, जबकि इसका समापन दोपहर 03 बजकर 07 मिनट पर होगा।
सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें?
जानकारों के अनुसार ग्रहण के दौरान मन ही मन इष्ट देव का पूजन करने के अलावा मंत्रों का जाप करना चाहिए। साथ ही इस दौरान दान करना शुभ माना गया है, ऐसे में सूर्यग्रहण के दुष्प्रभावों से बचने के लिए दान करना चाहिए।
वहीं ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान कर कपड़े बदलने के अलावा घर की सफाई अवश्य करनी चाहिए। इस समय घर व मंदिर में गंगाजल छिड़कना चाहिए।
सूर्य ग्रहण: इन राशियों को रहना होगा सतर्क
दिसंबर के महीने में चौथें दिन मार्गशीर्ष माह की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर लगने वाला सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि और अनुराधा नक्षत्र में लग रहा है। ऐसे में इसका प्रभाव वृश्चिक राशि और अनुराधा और ज्येष्ठा नक्षत्र पर सबसे अधिक रहेगा। वहीं ज्योतिष के जानकारों के अनुसार 5 राशियों के लिए यह ग्रहण शुभ नहीं कहा जा सकता।
जिस कारण इन राशि के जातकों को सतर्क रहना होगा। वहीं 5 राशियों पर यह काफी शुभ रह सकता है। जबकि अन्य पर सामान्य रहने की संभावना है।
इन राशि वालों को रहना होगा सतर्क :
मेष राशि (Aries): यह सूर्य ग्रहण मेष राशि के जातकों के लिए शुभ नहीं कहा जा सकता। इस दौरान सेहत का विशेष ख्याल रखना होगा साथ ही सड़क पर चलते समय या किसी उंचाई पर भी अत्यंत सावधानी रखनी होगा। अन्यथा दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं।
कर्क राशि (Cancer):ये सूर्य ग्रहण कर्क राशि वालों के लिए अशुभ फल लाता दिख रहा है। इस समय किसी से भी बहस न करें। वहीं इस समय दोस्तों से विवाद उत्पन्न हो सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत करते समय सावधानी बरतने के साथ ही बच्चों का खास ख्याल रखें।
तुला राशि (Libra):ग्रहण का इस समय आप पर अशुभ प्रभाव देखने को मिल सकता है। गुस्से को खुद से दूर रखने के साथ ही अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। सेहत को लेकर विशेष ख्याल रखना होगा, अन्यथा किसी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio):सूर्य ग्रहण के फलस्वरूप वृश्चिक राशि के जातकों को इस समय तनाव का समान करना पड़ सकता है। वहीं इस समय आप अशांति या कुछ उलझन महसूस कर सकते हैं। उचित रहेगा कि कार्य स्थल पर धैर्य बनाए रखें।
धनु राशि (Sagittarius):इस समय बेवजह की भागदौड़ बढ़ेगी। वहीं खर्चे में वृद्धि की आशंका के बीच कार्यों को पूर्ण करने के लिए विशेष मेहनत करनी होगी।
इनके लिए शुभ रहने की संभावना :
वृषभ राशि:इस राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण बेहद खास रहता दिख रहा है। इस दौरान आपको मान-सम्मान के साथ ही नौकरी में भी तरक्की मिल सकती है। इस राशि के व्यापारी जातको के लिए यह समय शुभ रह सकता है।
मिथुन राशि:मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय शुभ रह सकता है। आपकी मनोकामनाएं इस दौरान पूरी होने के अतिरिक्त आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
सिंह राशि:सिंह राशि के जातकों के रुके हुए काम बनते दिख रहे हैं। वहीं लंबित पड़े मामलों में भी आपको लाभ मिल सकता है।
कन्या राशि: इस समय आपके साहस और पराक्रम वृद्धि के अलावा आपको कामों में सफलता प्राप्त होती दिख रही है।
मकर राशि: मकर राशि के जातकों को इस समय व्यापार में तरक्की मिलने की उम्मीद है। नौकरी पेशा लोगों को कॅरियर में नए अवसर मिलने के अतिरिक्त आय में भी वृद्धि होगी। लेकिन निवेश को लेकर आपको सावधान रहना होगा।
Published on:
29 Nov 2021 02:36 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
