
भोपाल। 14 जनवरी की शाम को सूर्य मकर राशि में आ रहे हैं। ऐसे में मकर राशि में शनि सूर्य का संयोग बनेगा। साथ ही शुक्रभी सूर्य और शनि के साथ मकर राशि में विराजित होंगे। ऐसे में सूर्य, शनि और शुक्र की युति बन रही है। इस युति या संयोग से मकर संक्रांति का प्रभाव सभी राशियों पर नजर आएगा। इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा आपको बता रहे हैं आपकी राशि पर क्या रहेगा इसका प्रभाव और परेशानी के उपाय...
सूर्य गोचर 2023: मेष राशि
मेष राशि वाले लोगों के लिए सूर्य का यह गोचर दशम भाव में हो रहा है। जब सूर्य आपके दशम भाव में आएंगे तो आप अपने कार्यक्षेत्र में बहुत ज्यादा एक्टिव हो जाएंगे। छात्रों के लिए यह समय बहुत अच्छा रहने वाला है। नई-नई चीजो की तरफ आपका रुझान बढ़ेगा। राजनीति और मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगो के लिए यह समय अच्छा रहेगा। पारिवारिक संबंधों को लेकर सावधान रहें। तनाव की स्थिति बन सकती है। लेकिन समझदारी से काम लेंगे तो लाभ मिलेगा।
उपाय- सूर्य के मंत्रों का जाप जरूर करे लाभ मिलेगा।
सूर्य गोचर 2023: वृषभ राशि
वृषभ या वृष राशि के नवम भाव में सूर्य का यह गोचर रहेगा जो आपका भाग्य भाव है। इस दौरान जिन चीजों में आपकी इंट्रेस्ट नहीं है, उन क्षेत्रों में भी आपका इंट्रेस्ट बढ़ेगा। इस दौरान आप लग्जरी चीजों पर अधिक पैसा खर्च कर सकते हैं। 15 जनवरी के बाद का समय थोड़ा सा मुश्किल हो जाएगा। इंजीनियरिंग से जुड़े लोगों के लिए समय बहुत अच्छा हो सकता है। कॅरियर से जुड़े लोगों के लिए यह समय ठीक रहेगा। कॅरियर का चुनाव करते समय थोड़ी सावधानी बरतें, तो आपको लाभ मिलेगा।
उपाय - आदित्य हृदय स्रोत का पाठ जरूर करें। अपने माथे पर चंदन का तिलक जरूर लगाएं।
सूर्य गोचर 2023: मिथुन राशि
इस अवधि में सूर्य मिथुन राशि के अष्टम भाव में गोचर करेंगे। अष्टम भाव आपको बहुत तरक्की देगा। वहीं कुछ ऐसी चीजें भी हो सकती हैं जिनके बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। भावनाओं में आकर कोई फैसला न लें। यात्रा के योग बन रहे है। कॅरियर अच्छा होगा। सफलता प्राप्त करेंगे। पारिवारिक संबंध अच्छे बने रहेंगे।
उपाय- भगवान गणेश जी की पूजा करें।
सूर्य गोचर 2023: कर्क राशि
इस राशि के लोगों के लिए सूर्य सातवें भाव में गोचर करेंगे। इस अवधि में आप साझेदारी में जो भी काम करेंगे उसमें आपको फायदा मिलेगा। आप चीजों को लेकर बहुत सजग रहेंगे। आपके ईगो की वजह से रिश्तों को लेकर तनाव हो सकता है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ किसी बात को लेकर भी तनाव रह सकता है। गुस्सा कम करें आपके लिए अच्छा रहेगा। शांत रहने की कोशिश करें। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। साझेदारी में कोई भी काम करने से पहले सलाह मशवरा जरूर करें, फायदा होगा।
उपाय - इस अवधि में राधा कृष्ण की पूजा करें।
सूर्य गोचर 2023: सिंह राशि
सूर्य सिंह राशि वालों के छठे भाव में गोचर करेंगे। ये भाव शत्रु का भी माना जाता है। ये अवधि आपके लिए अनुकूल रहेगी। शत्रु खत्म होंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े हैं, तो आत्मसम्मान बढ़ेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए समय अच्छा है। आपका कॅरियर काफी अच्छा रहने वाला है।
उपाय - इस अवधि में गायत्री मंत्र का जाप करें, लाभ होगा।
सूर्य गोचर 2023: कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के लिए सूर्य का गोचर पंचम भाव में रहेगा। पंचम भाव रिश्तों से जुड़ा होता है। यह अवधि आपके बच्चों के लिए अच्छी रहेगी। उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो समय बहुत अच्छा है। प्रेम जीवन में थोड़ी तनाव की स्तिथि बन रही है। इस गोचर में आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आप अभी किसी को प्रपोज न करें। फिलहाल, कॅरियर पर आपको खास ध्यान देने की जरूरत है।
उपाय- मां सरस्वती की उपासना करें, लाभ मिलेगा।
सूर्य गोचर 2023: तुला राशि
तुला राशि के लिए सूर्य चतुर्थ भाव में गोचर करेंगे। चतुर्थ भाव को माता का भाव और सुख का भाव भी माना गया है। इस दौरान आप कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। आप कोशिश करेंगे कि आप सभी चीजों को अपने तरीके से चला सकें। आज आपको पैतृक संपत्ति को लेकर खुशी मिल सकती है। अपनी माता की सेहत का पूरा ध्यान रखें। पारिवारिक रिश्ते मधुर रहने वाले हैं। बोलचाल में नरमी रखें। कॅरियर के लिहाज से यह अवधि आपके लिए अनुकूल रहने वाली है।
उपाय- मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर जरूरतमंदों को चीनी और चावल का दान दें।
सूर्य गोचर 2023: वृश्चिक राशि
सूर्य वृश्चिक राशि के पराक्रम भाव में गोचर करेंगे। सूर्य के पराक्रम भाव में आए तो, आपका आत्मबल बढ़ेगा। यह वही समय है जो पहले से सोचा हुआ है उसे करने की कोशिश करेंगे और इसमें आपको अच्छा परिणाम मिलेंगे। साझेदारी में काम करना बहुत लाभ देगा। इस अवधि में जो लोग सरकारी नौकरी में जाना चाहते हैं उनके लिए समय अच्छा है। यह अवधि घर परिवार में माहौल को अच्छा रखेगी।
उपाय - शनिवार और मंगलवार के दिन हनुमान जी को चोला चढ़ाएंगे तो लाभ मिलेगा।
सूर्य गोचर 2023: धनु राशि
गुरु की राशि है धनु। इस राशि में सूर्य दूसरे भाव में प्रवेश करेंगे। दूसरे भाव आपको बहुत सफलता दिलाएगा। यह अवधि आपके लिए तरक्की दिलाने वाली साबित होगी। इस दौरान आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। व्यापार वर्ग को अपने काम में स्टेबिलिटी मिलेगी। धन के मामले में यह समय शानदार साबित होगा। इस दौरान की गई यात्राएं भी आपको अच्छा लाभ दिलाएंगी। कॅरियर में सफलता मिलेगी। पारिवारिक संबंध मधुर रहने वाले हैं।
उपाय- सुबह उठ कर नारायण कवच का पाठ करें, लाभ मिलेगा।
सूर्य गोचर 2023: मकर राशि
चूंकि सूर्य मकर राशि में ही प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य आपके लग्न भाव को प्रभावित करेंगे। क्योंकि, सूर्य आपके लग्न भाव में आ जाएंगे। इस अवधि में आपका मनोबल बहुत अच्छा रहेगा। इस अवधि में लोग आपकी तरफ आकर्षित हो सकते हैं। जो महिलाएं व्यापार करने के बारे में सोच रही हैं, तो शुरू कर सकती हैं, लाभ होगा। कॅरियर के मामले में आप बुलंदियां हासिल करेंगे। सूर्य का गोचर आपकी पारिवारिक लाइफ शानदार बना देगा।
उपाय- शनि का दान जरूर करें लाभ होगा। आदित्य हृदय स्रोत का पाठ करे।
सूर्य गोचर 2023: कुंभ राशि
सूर्य कुंभ राशि के बारहवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इस दौरान आपका मनोबल थोड़ा कम हो सकता है। कामकाज में थोड़ी रुकावट आ सकती है। किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें, हानि हो सकती है। इस दौरान रिश्तों को लेकर ज्यादा भावुक होने से बचें। यह समय आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी पर भी निर्भर न रहें। व्यापार में उन्नति देखने को मिलेगी। कॅरियर में सफलता मिलेगी। सोच-समझ कर कॅरियर का चुनाव करें।
उपाय - गायत्री मंत्र का जाप करने से लाभ होगा।
सूर्य गोचर 2023: मीन राशि
मीन राशि में सूर्य ग्यारवें भाव में गोचर करेंगे। एकादश भाव लाभ का स्थान माना जाता है तो आपको लाभ मिलना तय है। पैसों का आगमन हो सकता है। लेकिन खर्च भी बढ़ेगा। छात्रों के लिए बहुत अच्छा समय है। इस दौरान आपका मनोबल बढ़ा रहेगा। राजनीति में कॅरियर बनाना चाहते हैं, तो समय अनुकूल है। कॅरियर के मामले में सफलता मिलेगी। पारिवारिक सम्बन्ध मधुर रहेंगे।
उपाय - सूर्य के मंत्रों का जाप करने से लाभ मिलेगा।
Updated on:
13 Jan 2023 12:51 pm
Published on:
13 Jan 2023 12:50 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
