
भोपाल। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जनवरी में कई बड़े ग्रह गोचर करने जा रहे हैं। 13 जनवरी को मंगल वृषभ राशि में मार्गी होने जा रहा है। वहीं, ग्रहों के राजकुमार बुध देव धनु राशि में उदय होंगे। ग्रहों के इस स्थान परिवर्तन का प्रभाव वैसे तो सभी राशियों के जीवन पर शुभ और अशुभ रूप में देखने को मिलेगा। लेकिन कुछ राशि के जातकों को इस दौरान विशेष लाभ मिलने वाला है। ज्योतिष गणना के मुताबिक 13 जनवरी 2023 को मंगल ग्रह रात 12 बजकर 07 मिनट पर वृष राशि में मार्गी हो जाएंगें। वहीं बुध सुबह 5 बजकर 15 मिनट पर धनु राशि में उदय होंगे। इस लेख में आप जानेंगे कि इन दो ग्रहों की चाल बदलने और उदय होने से किन राशि के लोगों को विशेष लाभ मिलने जा रहा है।
मेष राशि वालों को मिलेंगे कई लाभ
मंगल के मार्गी और बुध के धनु में उदय होने से मेष राशि के जातकों पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। इस दौरान विवाद में फंसे हुए जातकों को राहत मिल सकती है। सेहत को लेकर सुधार होगा। इसके साथ ही इस राशि के लोगों को कई अन्य लाभ भी मिलेंगे।
कर्क राशि के लोगों को विदेश में पढ़ाई का अवसर
ज्योतिष के अनुसार कर्क राशि के लोगों के लिए दोनों ग्रहों का यह परिवर्तन अनुकूल परिणाम देने वाला रहेगा। इस दौरान इस राशि के लोगों को आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा। कार्यस्थल पर भी समय आपके अनुकूल रहने वाला है। जो लोगनौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें कई अवसर मिल सकते हैं। छात्रों के लिए भी ये समय अनुकूल है। वहीं, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए भी यह समय शुभ फलदायी रहेगा। विदेशों में पढ़ाई की योजना बना रहे छात्रों को भी सफलता मिलेगी।
सिंह राशि वालों की सुधरेगी आर्थिक स्थिति
मंगल और बुध के गोचर से इस राशि के जातकों को शुभ फल मिलेंगे। इस दौरान ये समय अनुकूल रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। शेयर बाजार आदि क्षेत्रों से जुड़े लोगों को भी राहत देगा। ऑफिस में समय आपके पक्ष में रहेगा। इस दौरान सहकर्मियों और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। मां के साथ आपके संबंधों में मधुर होंगे।
Updated on:
11 Jan 2023, 5:39 PM IST
Published on:
11 Jan 2023, 5:39 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.